इंडिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप
• महिला एकल खिताब विजेता:- अन सियंग (कोरिया)
• पुरुष एकल खिताब विजेता:- कुनलावुत वितिदसर्न (थाइलैंड)
हिमाचल प्रदेश का 53वां स्थापना दिवस:- 25 जनवरी 2023
13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:- 25 जनवरी 2023
थीम:- वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं।
• भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना:- 25 जनवरी 1950
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कालाबुरगी जिले में बंजारा (लंबानी) समुदाय के पांच परिवारों को प्रतीकात्मक रूप से हक्कू पत्र (भूमि स्वामित्व विलेख) वितरित किए।
रिमोट वोटिंग मशीन (RVM)
• सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित।
• चुनाव आयोग के अनुसार आरवीएम के जरिये घरेलू प्रवासी नागरिक यानी अपने गृह राज्य से बाहर रह रहे मतदाता भी वोट डाल सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर अगर कोई मतदाता कानपुर में पैदा हुआ है और किसी कारण से दूसरे राज्य या किसी अन्य जगह रह रहा है। इस स्थिति में वो मतदाता वोट नहीं कर पाता है। आरवीएम की मदद से ऐसे मतदाताओं को भी वोटिंग का अधिकार दिया जाएगा।
• ईवीएम की तरह ही आरवीएम के लिए किसी तरह के इंटरनेट या कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती है।
• अगर यह पहल लागू की जाती है, तो प्रवासियों के लिए इससे ‘‘सामाजिक परिवर्तन” हो सकता है। प्रत्येक मशीन के जरिए 72 निर्वाचन क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी मतदाता दूरस्थ मतदान केंद्र से अपना वोट डाल सकते हैं।
• विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ अश्विन फर्नांडीस द्वारा लिखित पुस्तक 'इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन' का विमोचन किया है।
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले एसटीईएम इनोवेशन एंड लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया है।
उपराज्यपाल आर के माथुर ने लद्दाख में विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (ULPIN) का शुभारंभ किया है।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने हॉकी विकास के लिए JSP फाउंडेशन और पुरुषों के विश्व कप लुसाने, स्विट्जरलैंड के साथ साझेदारी की है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अनुसार राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक देश का पहला हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है।
• पुरुष टीम का कप्तान:- जोस बटलर
• महिला टीम की कप्तान:-सोफी डिवाइन
आर विष्णु प्रसाद को वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
26 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही में ब्राजील सरकार ने सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्चों की मौत की खबरों के बीच यानोमामी क्षेत्र में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है।
अस्का बना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन
हाल ही डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को नंबर एक पुलिस थाने के रूप में पुरस्कृत किया।
Norovirus (नोरोवायरस)
• हाल ही केरल में नोरोवायरस के पांच मामलों की पुष्टि हुई।
क्या है और कैसे फैलता है?
• नोरोवायरस एक बेहद ही संक्रामक वायरस है। नोरोवायरस को विंटर वोमिटिंग बग के नाम से भी जाना जाता है। नोवोवायरस संक्रमण में व्यक्ति को तेज उल्टी और डायरिया होता है। कई लोग नोरोवायरस को द स्टमक फ्लू भी कहते हैं। हालांकि, इसका फ्लू या इंफ्लूएंजा से कुछ भी लेना देना नहीं है।
21वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में दो भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
• अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित अपराजितो (द अनडिफेटेड) फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का पुरस्कार मिला।
• केतकी नारायण को कृष्णेंदु कलेश द्वारा निर्देशित फिल्म प्रपेडा (हॉक का मफिन) में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
जम्मू और कश्मीर सरकार 4 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक अपना पहला सरस मेला 2023 आयोजित करेगी।
भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर भारत में 'प्रलय' नामक अभ्यास आयोजित करेगी।
भारतीय चुनाव आयोग ने हाल ही नई दिल्ली में ‘प्रौद्योगिकी और चुनाव अखंडता का उपयोग’ विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की।
Sparrow चैटबॉट
• गूगल की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी DeepMind ने ChatGPT को टक्कर देने वाला अपना एक नया AI चैटबॉट तैयार किया है। इसे Sparrow नाम दिया गया है।
चैटजीपीटी (जेनेरिक प्री-ट्रेंड ट्रांसफार्मर)
• OpenAI कंपनी द्वारा विकसित।
• नवंबर 2022 में लॉन्च।
• ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाला चैटबॉट है। सवाल करने पर यह चैटबॉट गूगल से बेहतर जवाब देता है। चैट जीपीटी आपके सवालों का जवाब मानवभाव के साथ देता है। यह एक दोस्त की तरह आपके लिए कविताएं, निबंध लिखकर देता है और अलग-2 मुद्दों पर एक दोस्त की तरह सलाह भी देता है।
गूगल आपको एक सवाल के जवाब में 10 लिंक्स प्रोवाइड करता है, लेकिन ChatGPT सिर्फ एक सटीक उत्तर देकर आपकी सारी समस्या दूर कर देता है।
RRR मूवी का सॉन्ग नाटू-नाटू ऑफिशियल तौर पर बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है।
चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने हाल ही में चंडीगढ़ में उत्तर भारत की 2000 केडब्ल्यूपी की सबसे बड़ी तैरती सौर परियोजना का उद्घाटन किया।
धनास झील:- चंडीगढ़
बालकृष्ण दोशी
हाल ही प्रतिष्ठित प्रित्जकर पुरुस्कार के विजेता और मशहूर आर्केिटेक्ट बालकृष्ण दोशी (महाराष्ट्र) का निधन हो गया।
• पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी को मई 2022 में रॉयल गोल्ड से सम्मानित किया गया था।
हाल ही BSF ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुजरात के कच्छ जिले से राजस्थान के बाड़मेर तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘आपरेशन अलर्ट’ अभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस: 26 जनवरी
भारत का 74वां गणतंत्र दिवस:- 26 जनवरी 2023
महाबाहु ब्रह्मपुत्र पर कम कार्बन उत्सर्जन करने वाला क्रूज
• हाल ही केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप एस पुरी ने मेथनॉल मिश्रित डीजल (एमडी15) द्वारा संचालित अंतर्देशीय जल पोत के डेमो-रन का उद्घाटन किया।
• ‘एसबी गंगाधर’ नामक 50-सीटर मोटर लॉन्च समुद्री जहाज पर नौकायान किया गया।
सिद्धार्थ शर्मा टाटा ट्रस्ट के सीईओ बने है।
महिला आईपीएल की 5 टीम
• अदाणी ने महिला आईपीएल की सबसे महंगी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 1289 करोड़ में खरीदी है।
• रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को खरीदा है।
• रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को खरीदा।
• जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को खरीदा।
• कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को खरीदा है।
पद्म पुरस्कार 2023
• इस वर्ष 106 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। (6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण, 91 पद्म श्री)
• पद्म विभूषण 2023 विजेताओं की सूची
1. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
2. जाकिर हुसैन
3. एस एम कृष्णा
4. दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)
5. श्रीनिवास वर्धन
6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)
डॉ. दिलीप महालनाबिस ने 1971 में बांग्लादेश की आजादी की जंग के दौरान शरणार्थी शिविरों में लोगों की सेवा की।
डॉ. महालनाबिस ने ORS के फॉर्म्युले की खोज भी की थी।
पद्म भूषण 2023 विजेताओं की सूची
1. एस एल भैरप्पा
2. कुमार मंगलम बिड़ला
3. दीपक धर
4. वाणी जयराम
5. स्वामी चिन्ना जीयर
6. सुमन कल्याणपुर
7. कपिल कपूर
8. सुधा मूर्ति
9. कमलेश डी पटेल
पद्म श्री 2023 विजेताओं की सूची
आनंद कुमार (गणितज्ञ एवं सुपर 30 के संस्थापक)
रवीना टंडन (अभिनेत्री)
अन्य........
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र सहित 412 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
27 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
ICC वार्षिक पुरस्कार 2022
मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- बाबर आजम (पाकिस्तान)
मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- बाबर आजम (पाकिस्तान)
मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- सूर्यकुमार यादव (भारत)
मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- मार्को जानसेन (साउथ अफ्रीका)
मेंस एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया)
वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
वीमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
वीमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- तहालिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
वीमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- रेणुका सिंह (भारत)
वीमेंस एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- ईशा ओजा (यूएई)
अंपायर ऑफ द ईयर:- रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।
मक्का की ग्रैंड मस्जिद की सड़क पर दुनिया की सबसे लंबी कैलीग्राफिक म्यूरल (सुलेख पेंटिंग) लगाई गई है।
अटल पेंशन योजना ने एक कैलेंडर वर्ष में 10 मिलियन नामांकन चिह्न हासिल किया है।
हाल ही वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का निधन हो गया।
प्रोफेसर भरत भास्कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM-A) के निदेशक बने है।
हाल ही फील्ड म्यूजियम के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में 17 पाउंड के बड़े उल्कापिंड की खोज की है।
U-WIN प्लेटफॉर्म
• केंद्र सरकार ने Co-WIN प्लेटफॉर्म की सफलता के बाद अब गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण के उद्देश्य से U-WIN नाम से नया कार्यक्रम लॉन्च किया है। भारत के यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) को डिजिटाइज करने के इस कार्यक्रम को प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो जिलों में पायलट मोड में शुरू किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया में मानवाधिकार मुद्दों पर विशेष दूत नामित किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में भारत की जीडीपी 5.8% रहने का अनुमान जताया है।
चीन ने तिब्बत में भारत की सीमा (उत्तराखंड) के पास गंगा की सहायक नदी माब्जा जांगमो पर नया बांध बनाया है।
यह बांध नेपाल-भारत-चीन के ट्राइजंक्शन से मात्र कुछ ही किमी की दूरी पर है।
SAVE WATER
0 Comments