आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2023 । जनवरी 2023 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2023


Rajasthan Current Affairs 2023

January 2023 Rajasthan Current Affairs

राजस्थान में प्रति कृषि परिवार औसत मासिक आय:- 12,520 रूपये

ऑनलैंड क्षेत्र में खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर है।

कोटा में 'स्ट्रेस फ्री पार्क'
• कोटा में स्ट्रेस फ्री पार्क बनकर लगभग तैयार हो चुका है। जनवरी 2023 में इसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। 
• कोटा के सिटी पार्क को इस थीम पर डिजाइन किया गया है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जब यहां आएं तो तनाव मुक्त हो सकें।
• आर्किटेक्ट:- अनूप भरतरिया
• इसके 72% हिस्से में 1.25 लाख से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं। 16 फीसदी में नहर व तालाब हैं। सिर्फ 12% हिस्से में पक्का निर्माण है।
पार्क में देशभर से विभिन्न प्रजातियों के 65 हजार पेड़-पौधे लाए गए हैं। इनमें 15 हजार तो बड़े पेड़ और 50 हजार फूल, वनस्पति व डेकोरेटिव पौधे हैं। 
• यहां सबसे बड़ी पक्षीशाला व मैसूर से बड़ा ग्लास हाउस भी बनाया गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी घंटी
• दुनिया की सबसे बड़ी मेटल की बेल (घंटी) जल्द ही कोटा के चंबल रिवरफ्रंट पर लगाई जाएगी।
• 3डीप्रिंटकार्ट से इसे जयपुर के इंजीनियर प्रांजल कटारा और उनकी टीम ने तैयार किया है।
• विशेषताएं:- 57000 किलोग्राम वजन, 30 फीट ऊंचाई और 27 फीट व्यास‌।

हाल ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में जयपुर में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पाँचवी बैठक आयोजित हुई।

संविधान पार्क
3 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर पहुंची है। उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण किया है।
• इसका निर्माण राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर किया गया है।

बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जयपुर में 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की वर्चुअल आधारशिला रखी। यह परियोजना सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा फर्म SJVN लिमिटेड द्वारा अपनी सहायक कंपनी SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है, और राजस्थान में बीकानेर के बांदरवाला गांव के पास सीधे खरीदी गई 5,000 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही है।
• इस परियोजना के मार्च 2024 तक चालू होने की उम्मीद है।

हाल ही पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हाल ही खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में गठित कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हाल ही लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी वार्षिक रिपोर्ट (प्रतिवेदन) सौंपी है। 

राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति-2022
• लागू:- 3 जनवरी, 2023
• इसके तहत प्रथम चरण में बेघर व्यक्तियों का सर्वे और चिह्नीकरण किया जाएगा
• ग्रामीण स्तर पर सर्वे कार्य पंचायती राज संस्थाओं द्वारा तथा शहरी स्तर पर स्वयंसेवी संगठनों द्वारा किया जायेगा।
• इस नीति के तहत 50 वर्ग फीट प्रति व्यक्ति की न्यूनतम जगह के साथ छत उपलब्ध कराने, विशेष श्रेणी के लोगों को समुचित निजता एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने संबंधी प्रावधान किये गए हैं।
• बेघर व्यक्तियों के लिये शेल्टर्स गृह का संचालन करने सहित विभिन्न प्रावधान हैं। इससे बेघरों को शिक्षा, कौशल एवं रोज़गार के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाया जाएगा।

जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर ज़िले के गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जयपुर और जोधपुर की तर्ज पर उदयपुर में भी स्पोटर्स स्कूल खोलने की घोषणा की।
• मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सेवाश्रम फ्लाईओवर और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का लोकार्पण किया है।

राजस्थान सेवा प्रदायगी और जन अभियोग निराकरण में प्रथम
भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गाँवों की ओर- 2022’ के तहत राजस्थान ने दो श्रेणियों- सेवा प्रदायगी (Service Delivery) एवं जन अभियोग (Public Grievances) निराकरण में संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
सेवा प्रदायगी में शीर्ष:- 1.अलवर 2.जयपुर 3.सीकर
जन अभियोग निराकरण में शीर्ष:- 1.जयपुर 2.जोधपुर 3.अलवर

33वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में ‘33वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव’ का उद्घाटन किया।
• थीम:- विकासशील राजस्थान-उद्यमशील राजस्थान
• आयोजनकर्ता:- जोधपुर ज़िला प्रशासन, ज़िला उद्योग केंद्र उद्यम प्रोत्साहन संस्थान (जयपुर) तथा नोडल एजेंसी मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जोधपुर)

राजस्थान में 5जी सेवाएं
7 जनवरी, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से 3 शहरों जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में रिलायंस जियो की 5जी सर्विस का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि राजस्थान में सर्वप्रथम अक्टूबर 2022 में नाथद्वारा (राजसमंद) में 5G सेवा शुरू की गई।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर 
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राज्य के जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2013 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का शिलान्यास किया था।

राजस्थान सरकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों, बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अप्रैल 2023 से 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

राजसील पोर्टल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 जनवरी 2023 को उदयपुर मेगा जॉब फेयर के दौरान राजसील (Rajasthan Skill, Employment, Entrepreneurship & Livelihoods) एकल खिड़की पंजीकरण व्यवस्था एवं जॉब प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया है।
• यह प्लेटफॉर्म सभी प्रकार की नौकरियों के अवसर खोज कर आवेदन करने के लिए 365 दिन 24X7 उपलब्ध रहेगा।

मुख्यमन्त्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को लाभार्थियों के लिए यह जानकारी प्रदर्शित करनी होगी कि उनके अस्पताल में चिरंजीवी योजना के तहत कौन कौन सी स्पेशलिटी उपलब्ध है और कौन कौन से डॉक्टर उससे संबद्ध है।  

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है। हार्ट, लीवर, किडनी ट्रांसप्लांट, कोक्लियर इम्प्लांट में सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल एवं रालसा के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एम.एम. श्रीवास्तव ने रालसा के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया है।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) की स्थापना:-  7 जुलाई 1998
• रालसा का मुख्य संरक्षक:- पंकज मित्थल

RCDF ने रिकार्ड दुग्ध संकलन किया
10 जनवरी को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने पहली बार एक ही दिन में रिकार्ड 50 लाख लीटर से अधिक दूध का संकलन कर इतिहास बनाया है।
• RCDF की स्थापना:- 1977
• दुग्ध संकलन में गुजरात और कर्नाटक के बाद राजस्थान तीसरे नम्बर पर है।

18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी
• 4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाली जिले के रोहट (निंबली) में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का उद्घाटन किया।
• जम्बूरी का आयोजन:- 4 से 10 जनवरी, 2023 तक
• थीम:- शांति के साथ प्रगति
• 67 साल बाद राजस्थान में इस जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है।
• 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का थीम गीत पाली के टीचर दीपक जावा ने लिखा‌।
• राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर:- निरंजन आर्य
• जंबूरी में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।
• जंबूरी में राजस्थान को सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। साथ ही सर्वश्रेष्ठ स्काउट के लिये नेशनल कमिश्नर शील्ड फॉर स्काउटिंग और सर्वश्रेष्ठ गाइड के लिये नेशनल कमिश्नर शील्ड फॉर गाइड दोनों ही श्रेणियों में अवार्ड राजस्थान ने जीते।
• जंबूरी के मुख्य आयुत्त निरंजन आर्य ने राजस्थान की अतिथि देवो भव की परंपरा के तहत यह अवार्ड उतर प्रदेश और उतराखंड को प्रदान किए।

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन
शांति एवं अहिंसा विभाग व युवा मामले व खेल विभाग की सहभागिता में 11 व 12 जनवरी 2023 को पाली के निम्बली रोहट स्थित जम्बूरी स्थल पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस:- 12 जनवरी (विवेकानंद जयंती)

लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ
मुख्य न्यायाधीश एवं रालसा के मुख्य संरक्षक पंकज मित्थल ने न्यु हाइकोर्ट बिल्डिंग में राजस्थान के 23 न्यायक्षेत्रों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ किया। शेष 13 न्यायक्षेत्रों में सिस्टम की प्रक्रिया अभी विचाराधीन है।
• गौरतलब है कि राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम को देश में 22 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के 365 ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरणों में प्रारंभ किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत प्रथम फेज में राजस्थान के समस्त 36 न्यायक्षेत्रों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

बीकानेर हाउस परिसर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये भारत कला मेला और बीकनेर हाउस प्रबंधन समिति ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

83वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मलेन
हाल ही लोकसभा और देश की विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों व सचिवों का सम्मेलन राजस्थान विधानसभा में आयोजित किया गया।
उद्घाटन:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़
• इससे पहले राजस्थान में पीठासीन अधिकारियों का सम्मलेन वर्ष 2011 में आयोजित हुआ था। (11 वर्ष पहले)

एमनेस्टी योजना एवं स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना
12 जनवरी 2023 को ऊर्जा राज्यमंत्री भँवर सिंह भाटी के अनुसार राज्य में कृषि श्रेणी के नियमित व कटे हुए कनेक्शनों व अन्य श्रेणी के कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ताओं से बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की गई है।
• इसके साथ ही कृषि कनेक्शनों के अनाधिकृत बढ़े हुए भार को नियमित कराने के लिये स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना भी लागू की गई है।
• कृषि श्रेणी के अतिरिक्त अन्य सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2022 तक कटे हुए कनेक्शनों की बकाया राशि की वसूली के लिये 30 जून, 2023 तक एमनेस्टी योजना लागू की गई है।
• स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना 31 दिसंबर, 2022 तक जारी कृषि कनेक्शनों पर लागू होगी और 31 मार्च, 2023 तक प्रभावी रहेगी।
योजना के तहत दो वर्ष पूर्व तक कटे हुए कनेक्शनों को यदि उपभोक्ता भार वृद्धि के साथ जुड़वाना चाहता है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकता है। 

अंधता नियंत्रण नीति लागू
13 जनवरी, 2023 को राजस्थान अंधता नियंत्रण के लिये पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
• देश में पहली बार ‘राइट टू साइट विजन’ के उद्देश्य के साथ अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू की गई है।
• गौरतलब है कि देश में वर्ष 2020 में अंधता प्रसार दर 1% थी, जिसे ‘राइट टू साइट विजन’ पॉलिसी के द्वारा 0.3% तक लाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
• इस नीति के तहत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य रूप से केराटोप्लास्टी सेंटर और आई बैंक संचालित किये जाएंगे। इस पॉलिसी के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले निजी संगठनों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा एकत्रित कॉर्निया को प्राथमिकता से सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

आजीविका मॉडल योजना
• यह शून्य राजस्व मॉडल है।
• आदिवासी मछुआरों के उत्थान हेतु राज्य के तीन जलाशयों जयसमंद बाँध (उदयपुर)कडाना बैक वाटर (डूंगरपुर) एवं माही बजाज सागर (बांसवाड़ा) में लागू।
• इसके तहत आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की संपूर्ण कीमत दी जा रही है।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने दहमीकलां (जयपुर) स्थित केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित जांच एजेंसियों के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित किया।

जयपुर स्थित SMS अस्पताल परिसर में 588 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा आईपीडी टावर (24 मंजिला)  बनाया जा रहा है।

ऑपरेशन फ्री स्काई
राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के. सी. विश्नोई ने  ‘ऑपरेशन फ्री स्काई’ पोस्टर का विमोचन किया है।
बोर्ड द्वारा पशुओं के प्रति दया भाव एवं सद्भाव के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से जियो और जीने दो हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जा रही है। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूर्व डीजीपी एम एल लाठर को राज्य सूचना आयुक्त और जस्टिस रामसिंह झाला को राज्य मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।
• मुख्य सूचना आयुक्त डी बी गुप्ता ने एम एल लाठर को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलवाई।

अरविंद मायाराम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार।
हाल ही भारत के पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के घर पर CBI ने छापा मारा‌।

राजस्थान आवासन मंडल की प्रताप नगर योजना जयपुर के सेक्टर 24 में राज आंगन योजना के तहत क्लब हाउस-21 बनाया जा रहा है।

पशु कल्याण पखवाड़ा
• 14 जनवरी से 30 जनवरी तक 
• इस दौरान 26 जनवरी एवं 30 जनवरी को सर्वाेदय दिवस (महात्मा गाँधी शहीद दिवस) के रूप में मनाया जायेगा।
• जीव जंतु कल्याण दिवस:- 25 जनवरी 

भीलवाड़ा महोत्सव
• हाल ही राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर, भीलवाड़ा जिला कलक्टर तथा नगर परिषद सभापति ने संयुक्त रूप से भीलवाड़ा महोत्सव का शुभारंभ किया।

29वां ऊँट महोत्सव
• बीकानेर में 13 से 15 जनवरी 2023 तक।
• मिस बीकाणा:- रविन्द्र जोशी
• मिस मरवण:- कोमल सिद्ध

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
14 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के लिये ‘उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के प्रारूप का अनुमोदन किया।
• इस योजना में 2.50 लाख रुपए तक की पारिवारिक वार्षिक आय वाले मिरासी (ढाढ़ी, मीर, मांगणियार, दमामी, नगारची, लंगा, राणा) एवं भिश्ती समुदाय के विद्यार्थी पात्र होंगे।
• इसमें कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के 2000 विद्यार्थियों को 5000 से 20000 रुपए तक प्रति शैक्षणिक सत्र में छात्रवृत्ति दी जाएगी।

गौशाला/पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना
15 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायतों में गौशाला/पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना को सहमति प्रदान की है।
• योजना के प्रथम चरण में 1500 ग्राम पंचायतों में स्थल निर्माण किया जायेगा।
• जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला/पशु आश्रय स्थल का संचालन करने के लिए सक्षम कार्यकारी एजेंसी (ग्राम पंचायत/स्वयंसेवी संस्था) उपलब्ध होगी, वहां प्राथमिकता से एक-एक करोड़ रुपए तक की राशि से गौशालाएं स्थापित की जाएंगी।
• इसके तहत वर्ष 2022-23 में 200 एवं 2023-24 में 1300 ग्राम पंचायतों में स्थलों का निर्माण किया जाएगा।
• राज्य सरकार : कार्यकारी एजेंसी:- 90 : 10 
• मुख्यमंत्री द्वारा स्थलों के निर्माण एवं संचालन के लिए वर्ष 2022-23 में 183.60 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2023-24 के लिए 1193.40 करोड़ रुपए सहित कुल 1377 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

हर घर पंचायत अभियान
15 जनवरी, 2023 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ज़िले के गाँव पूनखर से ‘हर घर पंचायत अभियान’का शुभारंभ किया।
• इस अभियान के तहत हर ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर, ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा और ग्रामीणों की बिजली, पानी, विद्युत, सड़क आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में संविधान पार्क के भ्रमण के लिए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण किया है। 

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में स्थायी समिति का गठन
राजस्थान क्रीड़ा परिषद में कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में स्थायी समिति का गठन किया है।
• राजस्थान क्रीड़ा परिषद समिति के अध्यक्ष सतवीर चौधरी तथा युवा मामले एवं खेल विभाग के वित्तीय सलाहकार कोषाध्यक्ष होंगे। 
• सदस्य:- मोहम्मद इकबाल एवं अनिल व्यास।

हाल ही राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष:- धर्मेंद्र राठौड़

प्रथम कंपोजिट रीजनल सेंटर
दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एवं राजस्थान राज्य सरकार के मध्य समझौता हुआ है।
• इसके तहत राज्य में प्रथम कंपोजिट रीजनल सेंटर की स्थापना जामडोली, जयपुर में की जाएगी।

सूक्ष्म और लघु उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिये राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद और आरोह कंसल्टिंग के बीच समझौता हुआ है।

एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक का लोकार्पण
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुप्रसिद्ध शायर और संवाद लेखक जावेद अख्तर पर अरविंद मंडलोई द्वारा लिखित पुस्तक 'जादूनामा' का लोकार्पण किया है।

यश कालरा की पुस्तक:- ओमाना

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने मुलाकात की।

गांधी साहित्य एवं दर्शन कॉर्नर का उद्घाटन
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला तथा चुरू ज़िला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सरदारशहर मुख्यालय पर राजकीय एस बी डी कॉलेज एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रभा खेतान फाउंडेशन के सहयोग से गांधी साहित्य एवं दर्शन कॉर्नर का उद्घाटन किया।

16वाँ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF)
• 19 से 23 जनवरी 2023 तक।
• जयपुर के आमेर स्थित होटल क्लार्क्स में आयोजित।
• थीम:- उत्सव।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ संदीप पुरोहित की किताब मेवाड़ पुनर्खोज का विमोचन किया है। 

राजस्थान में कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करने के लिये खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।

राजस्थान टूरिज़्म पोलो कप टूर्नामेंट
राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान पोलो क्लब द्वारा जयपुर के रामबाग पोलो क्लब मैदान में आयोजित।
विजेता:- बेदला ट्रोजंस।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कांफ्रेंस श्रेयान-2023 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। 

हाल ही अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 811वाँ उर्स शुरू हुआ है। इसे भीलवाड़ा परिवार के फखरुद्दीन गोरी ने शुरू किया।

हनुमानगढ़ के संगरिया में रेलवे अंडरब्रिज बनेगा।

आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन
भंवर जितेंद्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने कारागार विभाग की बंदियों को रोज़गार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पंप ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास किया है।

शहरी जल संवर्द्धन योजना
22 जनवरी 2023 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जयपुर शहर के हरमाड़ा एवं बढारणा क्षेत्र को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिये शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास किया।
    
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने प्रदेश के राजसमंद ज़िले के नाथद्वारा क्षेत्र के नमाना ग्राम में बनास नदी पर एनिकट का शिलान्यास किया है।
नंदसमंद बांध:- राजसमंद

राजस्थान सौर ऊर्जा पंपों की स्थापना में देश में पहले स्थान पर है।

23 जनवरी से संपूर्ण राजस्थान में एक महीने का खान सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है।
खान एवं गोपालन मंत्री:- प्रमोद जैन भाया।

अब भिवाड़ी में भी होगी एसीबी चौकी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के अलवर ज़िले में संचालित 2 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकियों में से 1 चौकी को भिवाड़ी में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

नोट:- जनवरी 2023 पूरे महीने के राजस्थान करेंट अफेयर्स एवं अभ्यास प्रश्न की PDF टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 और DevEduNotes मोबाइल ऐप पर डाल दी गई है।

Post a Comment

1 Comments