आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

26 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 25 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

      Current Affairs 2023


25 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही पश्चिमी और मध्य क्षेत्र के लिए पहली प्रधान मंत्री गतिशक्ति क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में आयोजित की गई।

एडिडास टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर बनेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय-कनाडाई अफशां खान को पोषण अभियान 'स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट' का संयोजक नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया अगस्त 2023 में पहली बार मालाबार नौसेना अभ्यास आयोजित करेगा।

ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने कृषि क्षेत्र के लिए भारत का पहला एआई चैटबॉट 'अमा क्रुशाई' लॉन्च किया है। 

लोकसभा से संसद रत्न पुरस्कार 2023
विद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड),
डॉ. सुकांत मजूमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल),
कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार द्वीप समूह),
डॉ हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र),
अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस, पश्चिम बंगाल),
गोपाल चिनय्या शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र),
सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्य प्रदेश) और
डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र)
 
राज्यसभा से संसद रत्न पुरस्कार 2023
डॉ. जॉन ब्रिटास (सीपीआई-एम, केरल),
डॉ. मनोज कुमार झा (राजद, बिहार),
फौजिया तहसीन अहमद खान (एनसीपी, महाराष्ट्र)
विशंभर प्रसाद निषाद (समाजवादी पार्टी, यूपी)
छाया वर्मा (कांग्रेस, छत्तीसगढ़)

WHO हैदराबाद में एमआरएनए वैक्सीन हब स्थापित करेगा।

हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन से आठ वर्ष की आयु के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण सामग्री ‘जादुई पिटारा’ लॉन्च की।
यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है।

हाल ही बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने ओडिशा के डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा को विश्व मातृभाषा पुरस्कार प्रदान  किया।

भारत और सेशेल्स ने समुद्री सुरक्षा में सूचना साझा करने पर समझौते किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की लिखी 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक का विमोचन किया है।

केरल हाईकोर्ट क्षेत्रीय भाषा मलयालम में फैसला प्रकाशित करने वाला पहला हाईकोर्ट बना है।

हाल ही पशुपति कुमार पारस ने दुबई में इंडिया पैविलियन गुलफूड 2023 का उद्घाटन किया।

हाल ही पूर्व आयकर मुख्य आयुक्त टीसीए रामानुजम का निधन हो गया।


26 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

भारतीय 14 वर्षीय तिलोत्तमा सेन ने मिस्र के काहिरा में ISSF विश्व कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कोच्चि में आईएनएस निरीक्षक जहाज को यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है, जो भारतीय नौसेना में पहली बार हुआ है।

विग्नेश एनआर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बने है।
उन्होंने 24वां नॉर्डवेस्ट कप 2023 भी जीता है।
वह भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर विशाख एनआर के छोटे भाई है। इस तरह विशाख और विग्नेश भारत की पहली भाईयों की जोड़ी है जो ग्रैंडमास्टर बनी है।

सिएटल जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका का पहला शहर बना है।

ब्रिटेन, भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बना है।

मूमेंटम 2.0 ऐप
यह भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप है जिसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DPRC) द्वारा यात्रियों के लिए लॉन्च किया जायेगा।

राजीव सिंह रघुवंशी भारत के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन बने है।

हाल ही भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और संयुक्त अरब अमीरात की शीर्ष रक्षा कंपनी EDGE ने अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी और सम्मेलन (IDEX) में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), डीआरडीओ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अजय बंगा को विश्व बैंक का प्रमुख मनोनीत किया है।

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कोर्लोस अल्कारेज ने अर्जेंटीना ओपन टेनिस खिताब 2023 जीता है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चिंटामन्राओ देशमुख स्टेशन कर दिया है।
सीडी देशमुख RBI के पहले गवर्नर थे।

केंद्र सरकार ने भारत के 22वें विधि आयोग के कार्यकाल को अगस्त, 2024 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। यह कार्यकाल 20 फरवरी 2023 को समाप्त हो गया था।

स्पेन के सर्जियो रामोस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही केरल की प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कनक रेले का निधन हो गया।
रेले को पद्मश्री (1989), पद्मभूषण (2013), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1994), कालिदास सम्मान (2006) से सम्मानित किया गया था। 
वह मोहिनीअट्टयम डांस में पारंगत थी।

भारत के रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2022 का खिताब जीता है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपना 84वां स्थापना दिवस समारोह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित करेगा।

अमेज़ॅन ने भारत सरकार के ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) प्लेटफॉर्म में शामिल होने की घोषणा की है।

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रीगर ने एआई संचालित एक समाचार ऐप आर्टिफैक्ट लॉन्च किया है।

एचडी-3385
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा मौसम के बदलते पैटर्न और बढ़ते तापमान से उत्पन्न मुद्दों को हल करने के लिए गेहूं की एक नई किस्म एचडी -3385 विकसित की है। 

हाल ही गुजरात विधानसभा ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक पर रोक लगाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया।
इस विधेयक में पेपर लीक जैसे धांधली के मामलों में अधिकतम 10 वर्ष के कारावास और कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है, जो कि एक करोड़ भी हो सकता है।

भूटान के राजकुमार प्रिंस जिग्मे नामग्याल वांगचुक भूटान के पहले डिजिटल नागरिक बने है।

हाल ही पाकिस्तान को चीन से 700 मिलियन डॉलर का फंड मिला है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), जिनेवा ने 2024 से 2027 तक चार साल के कार्यकाल के लिए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को अपने बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments