आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 23 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 22 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

     Current Affairs 2023


22 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

यूनिसेफ इंडिया ने आयुष्मान खुराना को बाल अधिकारों का नेशनल एम्बेसडर बनाया है।

विश्व स्काउट दिवस:- 22 फरवरी

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 6वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

हाल ही कतर ने भारत से फ्रोजन सीफूड के आयात पर लगा अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया।

हाल ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 49वीं जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई।

डस्टलिक-2023
हाल ही भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक-2023 का चौथा संस्करण  पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया।

भारतीय मूल के इंजीनियर कार्तिक सुब्रमण्यम ने नेशनल ज्योग्राफिक का पिक्चर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है।

हाल ही रूस-चीन और दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। 

हाल ही पंजाब सरकार ने अपना पहला राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ (झींगा मेला) आयोजित किया।

हाल ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन का उद्घाटन किया।

बर्ड फ्लू
• इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1
• पक्षी और स्तनधारी दोनों प्रभावित

भारतीय मूल की प्रोफेसर मेघना पंडित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स (OUH) एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट की पहली महिला सीईओ बनी है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने है।


23 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

गेहूं की फसल पर तापमान में वृद्धि के प्रभाव की निगरानी के लिए सरकार ने समिति गठित की
• अध्यक्ष:- कृषि आयुक्त 

हाल ही मुंबई में दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला 2023 शुरू हुआ है।

हाल ही तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदामुरी तारक रत्न का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
तारक रत्न महान फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामाराव के पोते थे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया के सबसे बड़े दिव्यांग पार्क – अनुभूति समावेशी पार्क की आधारशिला रखी है।

76वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार
• इन्हें बाफ्टा पुरस्कार भी कहते हैं।
बाफ्टा – ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स
• बेस्ट फिल्म:- ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
• बेस्ट निर्देशक:- एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)

सौराष्ट्र ने फाइनल में बंगाल को हराकर अपना दूसरा रणजी ट्रॉफी 2022-23 खिताब जीता है।
सौराष्ट्र के कप्तान:- जयदेव उनादकट 

हाल ही भारत-मिस्र ने नई दिल्ली में तीसरी ‘आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की बैठक आयोजित की।

बीवीआर सुब्रमण्यम नीति आयोग के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बने है। वह परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे।
परमेश्वरन अय्यर विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक बने है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023
• यह सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है।
• बेस्ट फिल्म:- द कश्मीर फाइल्स
• फिल्म ऑफ़ द इयर:- RRR
• बेस्ट एक्टर:- रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा)
• बेस्ट एक्ट्रेस:- आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर:- वरुण धवन (भेड़िया)
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस:- विद्या बालन (जलसा)
• बेस्ट डायरेक्टर:- आर बाल्की (चुप)
• बेस्ट वेब सीरीज रूद्र:- द  एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी )
• दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स  2023 फॉर आउटस्टैंडिंग  कॉन्ट्रिब्यूशन इन द फिल्म इंडस्ट्री:- रेखा
• दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल  फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स  2023 फॉर आउटस्टैंडिंग  कॉन्ट्रिब्यूशन इन द म्यूजिक इंडस्ट्री:- हरिहरन

हरियाणा के गोरखपुर में उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र बनाया जाएगा। इससे 2800 मेगावाट बिजली पैदा होगी।

वेदांता समूह और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन गुजरात में अहमदाबाद के निकट धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र में देश का पहला सेमीकंडक्टर बनाने वाला संयंत्र स्थापित करेंगे।

49वां खजुराहो नृत्य महोत्सव:- मध्य प्रदेश

हाल ही निजी कंपनियों द्वारा भारत के पहले हाइब्रिड साउंडिंग रॉकेट को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपुलम गांव से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के सहयोग से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन- 2023 लॉन्च किया।
• इस पहल के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से कक्षा छठी से बारहवीं तक के 5000 से अधिक छात्रों को 150 पीआईसीओ उपग्रहों को डिजाइन और विकसित करने में सक्षम बनाया गया है‌।
• मार्टिन फाउंडेशन तमिलनाडु में एक गैर-लाभकारी संगठन है। संगठन ने इस परियोजना की फंडिंग की है। 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान, हैदराबाद में संक्रामक रोगों और महामारी तैयारी में डॉ. साइरस पूनावाला एक्सीलेंस केंद्र की स्थापना की जायेगी।

24 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

भारत के दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की याद में नेपाल के श्री मुक्तिनाथ मंदिर में एक घंटी लगाई गई है।

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस:- 24 फरवरी

केन्द्रीय  मंत्रिमंडल ने भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) और द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इन इंग्लैंड एंड वेल्स (ICAEW) के बीच समझौते को मंजूरी दी है।

हाल ही गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता ओम प्रकाश कोहली का निधन हो गया। वह 2014 से 2019 तक गुजरात के 19वें राज्यपाल थे। 

हाल ही ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के साथ एक समझौता किया है। समझौते के अनुसार मीशो दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के विपणन (Marketing) में मदद करेगा।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा अध्यक्षता में सरकार ने मिशन कर्मयोगी की निगरानी के लिए एक समिति गठित की है।

हाल ही माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन फिर से बनाया गया।
पर्वतारोहियों और वैज्ञानिकों की टीम ने एवरेस्ट के शिखर से सिर्फ 39 मीटर (128 फीट) नीचे 8,810 मीटर की ऊंचाई पर मौसम स्टेशन पुनर्स्थापित किया है।

सऊदी अरब में 800 अरब डॉलर्स का Mukaab प्रोजेक्ट
• सऊदी अरब में न्यू मुरब्बा नाम से एक हाईटेक सिटी बनाई जा रही है। 
• इस सिटी को 2030 तक तैयार करने का टारगेट रखा गया है। शहर के बीच में मुकाब नाम की एक इमारत बननी है जो मुकेश अंबानी के एंटीला बिल्डिंग से 2 गुने से ज्यादा यानी 400 मीटर ऊंची होगी।
• क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॅान्च की घोषणा की है। 
• इस प्रोजेक्ट को किंगडम के सॉवरेन वेल्थ फंड, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) बना रही है। 

भारत और सिंगापुर के बीच डिजिटल पेमेंट को आसान करने के लिए UPI-PayNow के बीच समझौता हुआ है।

हाल ही दिल्ली में Ola-Uber और रैपिडो बाइक टैक्सी पर रोक लगा दी गई है।

18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस
• इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जयपुर में आयोजित।
• विषय:- रेलवे सुरक्षा रणनीति: प्रतिक्रियाएं और भविष्य के लिए दृष्टि

टाटा समूह पांच सत्रों (2027 तक) के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) का Title Sponsor (शीर्षक प्रायोजक) बना है।

यूएई और भारत ने यूएई इंडिया बिजनेस काउंसिल – यूएई चैप्टर लॉन्च किया है।

हाल ही टीवी एंकर और मलयालम इंडस्ट्री की फिल्म अभिनेत्री सुबी सुरेश का निधन हो गया। 

कवि वी मधुसूदनन नायर को ज्ञानप्पन पुरस्कार 2023 मिला है।

हाल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के गुलशन ग्राउंड में 33वें पुलिस-पब्लिक मेले का उद्घाटन किया।

हाल ही विद्युत मंत्री आरके सिंह ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में दुनिया की सबसे बड़ी एकल विद्युत प्रदर्शनी एलेक्रामा 2023 के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे धनुष और तीर का चुनाव चिह्न आवंटित किया है।
एकनाथ शिंदे को पार्टी की बैठक में शिवसेना प्रमुख चुना गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments