आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 20 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 19 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

     Current Affairs 2023


19 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने आधिकारिक तौर पर 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।

हाल ही 19 फरवरी 2023 को मराठा साम्राज्य के संस्थापक की छत्रपति शिवाजी की 393वीं जयंती मनाई गई।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 
• 19 फरवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरतगढ़, (राजस्थान) से शुरू की।

सूरज ड्रोन 
ड्रोन क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने एयरो इंडिया 2023 में सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन 'सूरज' का अनावरण किया है। 
• डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. सतीश रेड्डी ने इसका अनावरण किया।
• सूरज ड्रोन को निगरानी अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। 

हाल ही केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उत्तर प्रदेश के आंवला और फूलपुर में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के नैनो यूरिया तरल (लिक्विड) संयंत्रों का उद्घाटन किया।

हाल ही पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद योजना के तहत चार तीर्थस्थलों का चयन किया है।
‘स्वदेश दर्शन’ और ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन अभियान (PRASHAD)’ 
(i) मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, मैसूर, कर्नाटक का विकास
(ii) श्री माधव वन, कुंजारुगिरी, उडुपी जिला
(iii) पापनाश मंदिर, बीदर जिला
(iv) श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर, सौदत्ती, बेलगावी जिला

ब्लैक बॉक्स
एयरो इंडिया 2023 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को  स्वदेशी रूप से विकसित कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिली है।
• CVR और FDR को ब्लैक बॉक्स के नाम से जाना जाता है। इनका उपयोग विमान दुर्घटना की जांच के लिए किया जाता है। इन रिकॉर्डर को नारंगी रंग में रंगा जाता है। 

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईडेक्स इन्वेस्टर हब (IIH) का उद्घाटन किया है।
इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सिलेंस (आईडेक्स) रक्षा उत्पादन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें रक्षा नवोन्मेष में शामिल स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित किया जाता है।
आईडेक्स इन्वेस्टर हब का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में निवेश को बढ़ाना तथा निवेशकों के सामने अवसरों एवं नवाचारों का एकीकृत नजरिया पेश करना है। 
साथ ही राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2023 के तहत आयोजित वार्षिक रक्षा नवोन्मेष समारोह 'मंथन' के दौरान साइबर सुरक्षा पर 'डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंजिस (डिस्क 9)' के नौवें संस्करण की भी शुरुआत की।

सुभाष चंद्रन को समुद्रशिला उपन्यास के लिए केरल के अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारत-अमेरिका अभ्यास तरकश
संयुक्त अभ्यास तारकश का छठा संस्करण हाल ही में चेन्नई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) के बीच संपन्न हुआ।

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन यूट्यूब के नए सीईओ बने है।

धर्म गार्जियन
• हाल ही भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का चौथा संस्करण जापान में शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में आयोजित किया गया।

भारत और फिजी ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों हेतु वीजा छूट पर समझौता किया है।

भारत और स्पेन डिजिटल इन्फ्रा, जलवायु कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग करने हेतु सहमत हुए हैं।


20 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिव्‍यांगता के क्षेत्र में सहयोग हेतु एक समझौता किया गया है।

भारत और चिली के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया गया है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस:- 20 फरवरी
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस:- 20 फरवरी

जल जन अभियान
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया।
• उद्देश्य:- वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाना और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना।

हाल ही स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा जून 2023 तक बढ़ा दी गई है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एआई/एमएल आधारित चैटबॉट आधार मित्र लॉन्च किया है।

लद्दाख के पैंगोंग त्सो में भारत का पहला 'फ्रोजन-लेक मैराथन' आयोजित की जायेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हाल ही 102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए।

हाल ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिजी में सरदार वल्लभभाई पटेल की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

हाल ही भारत के पूर्व फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का कोलकाता में निधन हो गया।

वायुलिंक प्लेटफॉर्म 
भारतीय वायुसेना ने पायलटों को खराब मौसम से निपटने में मदद के लिए वायुलिंक नामक प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने के लिए भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) का इस्तेमाल किया गया है। 

वैज्ञानिक अपर्णा सुरेशचंद्र कलावटे ने भारतीय बीटल की एक नई प्रजाति खोजी है, जिसे ओमोरगस खानदेश नाम दिया गया है।
ओमोरगस खानदेश नेक्रोफैगोस है और इसे केराटिन बीटल भी कहा जाता है।
बीटल किसी जानवर या मानव की मृत्यु के समय का पता लगाने में मदद करता है। 

विलुप्त होने का चयन न करें अभियान
जलवायु आपातकाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा शुरू किए गए ‘डोंट सिलेक्ट एक्सटिंक्शन’ अभियान ने दो एंथम अवार्ड जीते हैं।

हाल ही मिर्जापुर फेम एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया।


21 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

स्पेन ने यूरोप में पहली बार 'मासिक धर्म अवकाश' प्रदान करने वाला कानून पारित किया है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस:- 21 फरवरी

कवच-2023 
यह AICTE, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक राष्ट्रीय हैकाथॉन है।

कोल्लम जिला पंचायत ने केरल में सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत के लिए स्वराज ट्रॉफी 2021-22 जीती है। 

बीईएल भारतीय त्रि-सेवाओं के लिए इजरायल की लोरा बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण करेगी
नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने भारतीय त्रि-सेवाओं के लिए अपनी लंबी दूरी की आर्टिलरी वेपन सिस्टम (LORA) के घरेलू निर्माण और आपूर्ति के लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ समझौता किया है।

भारत का पहला AI आधारित चैटबॉट
फिनटेक कंपनी वेलोसिटी ने भारत में Lexi नामक चैटजीपीटी-संचालित एआई चैटबॉट लॉन्च किया है।
उद्देश्य:-  ईकॉमर्स संस्थापकों को सरल तरीके से व्यावसायिक जानकारी प्रदान करना‌।
 
इंटेल ने पेशेवर रचनाकारों के लिए नए ज़ीऑन डब्ल्यू -3400 और ज़ीऑन डब्ल्यू -2400 डेस्कटॉप वर्कस्टेशन प्रोसेसर (कोड-नामित सफायर रैपिड्स) लॉन्च किए हैं।

हाल ही स्टिंग ऑपरेशन के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एम पासपोर्ट पुलिस एप लॉन्च किया है।

बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना चरण II और चरण III के तहत केंद्रीय जल आयोग और IIT रुड़की बांधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का विकास करेंगी।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चीन सीमा पर सामाजिक एवं सुरक्षा ढाँचे को मज़बूत करने हेतु वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के तहत चार वर्षों के लिए 4,800 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं।
• यह केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसकी घोषणा केंद्रीय बजट वर्ष 2022-23 (2025-26 तक) में की गई।
• 4,800 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन में से 2,500 करोड़ रुपये का उपयोग सड़कों के निर्माण के लिए किया जाएगा।
• यह योजना देश की उत्तरी भूमि सीमा के साथ 19 जिलों और 46 सीमा ब्लॉकों 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में लागू की जाएगी।
इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल होंगे।
• इसके तहत 2,963 गाँवों को कवर किया जाएगा, जिनमें से 663 को पहले चरण में कवर किया जायेगा।  
ग्राम पंचायतों की सहायता से ज़िला प्रशासन द्वारा वाइब्रेंट विलेज़ एक्शन प्लान बनाए जाएंगे।  
• वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की वजह से ‘सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम’ के साथ ओवरलैप की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
उद्देश्य:-
• उत्तर में सीमावर्ती गाँवों को विकसित करना और ऐसे सीमावर्ती गाँवों के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना।
• सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास तथा उद्यमिता के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के माध्यम से 'हब एंड स्पोक मॉडल' (Hub and Spoke Model) पर आधारित विकास केंद्रों का विकास करना। 
• 'एक गाँव-एक उत्पाद' की अवधारणा पर स्थायी पर्यावरण-कृषि व्यवसायों का विकास करना।

हाल ही प्रसिद्ध यक्षगान गायक और पटकथा लेखक बलिपा नारायण भागवत (केरल) का निधन हो गया।

यूरोपीय संघ ने 2035 से गैस, डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही केंद्र सरकार ने खालिस्तान टाइगर फोर्स और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments