आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

28 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 27 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

       Current Affairs 2023


27 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हेज विद क्रिप्टो रिसर्च के अनुसार भारत 2023 में क्रिप्टो को अपनाने के लिए तैयार 7वें सबसे बड़े राष्ट्र के रूप में उभरा है। ऑस्ट्रेलिया 2023 में क्रिप्टोक्यूरेंसी को अपनाने के लिए सबसे बड़ा देश है।

बांदीकूट
केरल सरकार ने सीवेज को साफ करने के लिए रोबोटिक स्कैवेंजर 'बांदीकूट' लॉन्च किया है। इसी के साथ केरल मैनहोल को साफ करने के लिए रोबोटिक तकनीक का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

भारत और गुयाना तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं

भारतीय नौसेना किलो क्लास की पारंपरिक पनडुब्बी, आईएनएस सिंधुकेसरी, पहली बार इंडोनेशिया के जकार्ता में डॉक की गई है।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का पुरस्कार जीता है। 
फिल्म ने तीन और पुरस्कार भी जीते हैं - सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत‌।
हाल ही आरआरआर के गीत नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता था।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बारिसु कन्नड़ दिमावा सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया।

न्यूट्रल साइटेशन (तटस्थ उद्धरण)
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने घोषणा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसलों का हवाला देने का एक समान पैटर्न सुनिश्चित करने के लिए निर्णयों के 'न्यूट्रल साइटेशन' लॉन्च किए हैं।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के लिए तटस्थ उद्धरण किसने लॉन्च किए ? - मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)
• 24 फरवरी 2019 को लॉन्च। 
• उद्देश्य:- किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना।
• इस योजना के तहत तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में  स्थानांतरित किए जाते हैं।
• यह भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

हाल ही वित्तीय अपराध निगरानी संस्था FATF ने यूक्रेन संघर्ष के कारण रूस की सदस्यता निलंबित कर दी।

हाल ही यूएई में निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए पहली I2U2 उप-मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
I2U2:- इजरायल, भारत, USA और UAE

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की 25-26 फरवरी को  भारत यात्रा के दौरान जर्मनी और भारत के बीच भारत में संयुक्त रूप से छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 5.2 अरब डॉलर के समझौते को लेकर बातचीत की गई।


ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के सतना में शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ को संबोधित किया।

विश्व एनजीओ दिवस:- 27 फरवरी

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर तथा उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है।


28 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

झोंगशिंग -26 उपग्रह मिशन
• चीन ने झोंगशिंग -26 संचार उपग्रह को भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में भेजा है।
लॉन्ग मार्च 3बी रॉकेट से झोंगशिंग -26 (चाइनासैट -26) को लॉन्च किया गया।

हाल ही महाराष्ट्र में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ऐतिहासिक सोनारी महल में एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू हुआ।

डेजर्ट फ्लैग अभ्यास
• आयोजन:- संयुक्त अरब अमीरात में 
• इसमें भारत का स्वदेशी रूप से निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस भाग ले रहा है। यह पहली बार है जब तेजस देश से बाहर किसी अभ्यास में भाग ले रहा है।
• डेजर्ट फ्लैग अभ्यास एक बहुपक्षीय वायु अभ्यास है जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, कोरिया गणराज्य और अमेरिका की वायु सेनाएं भाग ले रही है।

कंप्यूटर वैज्ञानिक हरि बालकृष्णन को मार्कोनी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

केरल ने पर्यटन में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु संयुक्त राष्ट्र महिला के साथ समझौता किया है।

हाल ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय वडोदरा में यूथ 20 इंडिया समिट का उद्घाटन किया।

मध्य प्रदेश ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 जीती है।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिक्किम के गंगटोक में 19वें वार्षिक राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, भारत जोन-3 सम्मेलन का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2023 
हाल ही में यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक 2023 में भारत 55 प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 42वें स्थान पर रहा।
संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है, उसके बाद यूके और फ्रांस है।

कर्नाटक के उडुपी जिले के ब्यंदूर में देश की पहली मरीना या एक नाव बेसिन का निर्माण किया जायेगा।

हाल ही नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला शुरू हुआ।

लार्ज लैंग्वेज मॉडल मेटा एआई
मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक) ने LLaMA नामक एक नया AI लैंग्वेज जनरेटर जारी किया है। यह एआई अनुसंधान के लिए एक अत्याधुनिक मूलभूत भाषा मॉडल है।

शैलेश पाठक फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के नए महासचिव बने है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:- 28 फरवरी 
इस दिन साल 1928 में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी। 
• थीम:- वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान)

लियोनेल मेसी ने क्लब करियर का 700वां गोल किया है।

फीफा पुरस्कार 2022
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022:- लियोनेल मेसी (पीएसजी/अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी 2022:- एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना /स्पेन)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच 2022:- लियोनेल स्कोलोनी (अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच 2022:- सरीना विगमैन (इंग्लैंड)
 सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर 2022:- एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला /अर्जेंटीना)
 सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर 2022:- मैरी इयरप्स (इंग्लैंड / मैनचेस्टर यूनाइटेड)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments