क्वाड्रप्ड रोबोट और एक्सोस्केलेटन
• हैदराबाद स्थित 'स्वाया रोबोटिक्स' ने आत्मनिर्भर भारत पहल के हिस्से के रूप में रक्षा क्षेत्र के लिए भारत का पहला स्वदेशी क्वाड्रप्ड (चार पैरों वाला) रोबोट और एक्सोस्केलेटन विकसित किया है।
• स्वाया रोबोटिक्स ने DRDO की दो लैब्स, पुणे में रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेबलिशमेंट (R&DE) और बेंगलुरु में डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) के साथ मिलकर इन्हें विकसित किया है।
• दोनों दोहरे उपयोग वाले रोबोट हैं और उद्योग और स्वास्थ्य सेवा दोनों में कई उपयोग में लाये जा सकते हैं।
• क्वाड्रप्ड रोबोट चार पैरों वाले रोबोट होते हैं जो असमान और उबड़-खाबड़ इलाकों पर चल या दौड़ सकते हैं।
ये रोबोट 25 किलोग्राम तक का भार उठा सकते हैं और सैनिक के साथ साथ चल सकते हैं।
• एक्सोस्केलेटन को भारतीय सैनिकों के एंथ्रोपोमेट्री के अनुरूप विकसित किया गया है और लंबी दूरी तक चलने के लिए सैनिक की ताकत में वृद्धि की गई है।
रेस्ट ऑफ इंडिया ने इरानी कप 2022-23 (क्रिकेट) जीता है।
TIME मैगज़ीन द्वारा जारी 'दुनिया के सर्वोत्तम स्थानों की सूची 2023' में दो भारतीय स्थानों को शामिल किया गया है।
1. मयूरभंज (उड़ीसा) 2. लद्दाख
हाल ही राव इंद्रजीत सिंह ने नई दिल्ली में 'भारत में महिला और पुरुष 2022' का 24वां संस्करण लॉन्च किया।
राजीव मल्होत्रा और विजया विश्वनाथन की पुस्तक:- गंगा में सांप: ब्रेकिंग इंडिया 2.0
इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे:- 20 मार्च
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे :- 20 मार्च
विराट कोहली लक्सर (luxor) के ब्रांड एंबेसडर बने है।
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक
• इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी।
• अफगानिस्तान शीर्ष पर
• भारत 13वें स्थान पर
हाल ही कर्नाटक में सागर परिक्रमा कार्यक्रम का चौथा चरण आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कर्नाटक के तीन तटीय जिलों – उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ को कवर किया गया।
20 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही गंगटोक (सिक्किम) में भारत की G20 अध्यक्षता में B20 बैठक आयोजित की गई।
वैश्विक बाजरा सम्मेलन
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव पर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है।
राम सहाय प्रसाद यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति बने है।
पुणे के तैराक संपन्ना रमेश शेलार 21 वर्ष से कम उम्र के समूह में श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य में सबसे तेज गति से तैरने वाले भारतीय तैराक बने है।
ललित कुमार गुप्ता कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के अध्यक्ष बने है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है।
इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं।
सात पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान) पार्क स्थलों की घोषणा
• वस्त्र मंत्रालय ने 4,445 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 7 मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम मित्रा) पार्क स्थापित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
• ये पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थापित किए जाएंगे।
• ये भारत को संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित विकसित लक्ष्य 9: “प्रतिरक्षात्मक ढांचे निर्माण, सतत औद्योगिकरण को बढ़ावा देना और नवाचार को प्रोत्साहित करना” प्राप्त करने में मदद करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
हाल ही हरिद्वार के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में 'पशु चिकित्सा और आयुर्वेद' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
21 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
जी. कृष्णकुमार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के चेयरमैन बने है।
रोहन बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बने है।
रोहन बोपना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट जीता है।
हाल ही नई दिल्ली में भारत की G20 अध्यक्षता के तहत राष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव 2023 आयोजित किया गया।
भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को विशिष्ट सेवा के लिए 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' में नियुक्त किया गया है।
भारत और श्रीलंका ने नई दिल्ली में प्रदर्शनी 'जेफ्री बावा' का उद्घाटन किया। (विदेश मंत्री एस जयशंकर ने)
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस:- 21 मार्च
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग (वेरा मिंडी चोकलिंगम) को राष्ट्रीय मानविकी पदक से सम्मानित किया है।
रणवीर सिंह वर्ष 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री मोदी को मई महीने में जी7 की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
बांग्लादेश का पहला पनडुब्बी बेस
• हाल ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के पहले पनडुब्बी बेस 'बीएनएस शेख हसीना' का उद्घाटन किया।
• चीन की मदद से बने इस सबमरीन बेस को कॉक्स बाजार के पेकुआ में स्थापित किया गया है।
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023
• हाल ही में यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क ने वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट 2023 जारी की, जो देशों को खुशहाली के आधार पर रैंक प्रदान करती है।
• वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट वर्ष 2012 के बाद से प्रत्येक वर्ष 20 मार्च के आसपास इंटरनेशनल डे ऑफ खुशहाली सेलिब्रेशन के हिस्से के रूप में प्रकाशित की जाती है।
• इस वर्ष रिपोर्ट में 136 देशों को शामिल किया गया है।
• रैंकिंग खुशहाली को मापने हेतु छह प्रमुख कारकों का उपयोग करती है- सामाजिक सहयोग, आय, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति।
• शीर्ष रैंक:- 1. फिनलैंड 2. डेनमार्क 3.आइसलैंड
• भारत की रैंक:- 125
• अंतिम रैंक:- अफगानिस्तान।
SAVE WATER
