दवा निर्माता फाइजर ने मीनाक्षी नेवटिया को भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
विश्व यूनानी दिवस: 11 फरवरी
राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस : 12 फरवरी
विश्व रेडियो दिवस: 13 फरवरी
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस:- 13 फरवरी
सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में।
ऑक्सफोर्ड स्थित टोकामक एनर्जी ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में परीक्षण के लिए दुनिया का पहला सुपर मैग्नेट बनाया है।
हाल ही विश्व कप स्कीइंग पदक विजेता इटली के एलेना फानचिनी का निधन हो गया।
डुअल-स्पेसक्राफ्ट ESCAPADE मिशन
जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन और नासा ने एक समझौता किया है जिसके तहत मंगल ग्रह के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए डुअल-स्पेसक्राफ्ट ESCAPADE मिशन लॉन्च किया जायेगा।
• इस मिशन को 2024 के अंत में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से ब्लू ओरिजिन के हाल ही में विकसित न्यू ग्लेन हैवी-लिफ्ट रॉकेट पर लॉन्च किया जाएगा।
• यह मिशन नासा के स्मॉल इनोवेटिव मिशन फॉर प्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन (SIMPLEx) प्रोग्राम का हिस्सा है।
हाल ही गूगल ने मलयालम सिनेमा में पहली महिला लीड एक्ट्रेस पीके रोज़ी का डूडल बनाया।
हाल ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देश में बिजली संकट के कारण आपदा की स्थिति का एलान किया।
इंदौर नगर निगम ने सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट को फंड करने के लिए देश का पहला पब्लिक इश्यू म्युनिसिपल बॉन्ड्स जारी किया है।
सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च ने ऑन-चिप इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के साथ साझेदारी की है।
आर अश्विन दूसरे सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। (पहले - मुथैया मुरलीधरन)
राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया है।
अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 34 हो जाएगी, जो इसकी स्वीकृत अधिकतम संख्या है।
14 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 112वें से 55वें स्थान पर पहुंच गया है।
रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन की नींव रखी है।
हाल ही पीएम मोदी ने मुंबई के मारोल में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक शैक्षणिक संस्थान 'अरबी अकादमी' के नए परिसर का उद्घाटन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखायी।
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2023
• आयोजन:- दुबई
• थीम:- शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स
यूपी सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- उन परिवारों को मुफ्त या सस्ता राशन उपलब्ध कराना है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
हाल ही प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप संगीतकार बर्ट बछराच का निधन हो गया।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लीथियम के भंडार का पता लगाया है। यह देश में मिला लीथियम का पहला भंडार है।
उपयोग:- बैटरियों में।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे भारत में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ किया है।
एयर इंडिया ने 500 नए विमान खरीदने के लिए Airbus और Boeing से डील की है।
15 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
पत्रकार ए.बी.के. प्रसाद को राजा राम मोहन राय 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मेटा ने G20 अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ #DigitalSuraksha अभियान शुरू किया है।
यूनाइटेड किंगडम के प्रतीक
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III के आधिकारिक राज्याभिषेक राजचिन्ह में गुलाब, थीस्ल, डैफोडिल और शैमरॉक शामिल हैं
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हैलो उज्जीवन लॉन्च किया है। यह भारत का पहला वॉयस, विज़ुअल, वर्नाक्युलर बैंकिंग ऐप है।
हाल ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति ने 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए
• महाराष्ट्र - रमेश बैस
• लद्दाख - बीडी मिश्रा
• अरुणाचल प्रदेश - लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
• सिक्किम - लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
• झारखंड - सीपी राधाकृष्णन
• असम - गुलाब चंद कटारिया**
• हिमाचल प्रदेश - शिव प्रताप शुक्ला
• आंध्र प्रदेश - न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर
• छत्तीसगढ़ - बिस्वा भूषण हरिचंदन
• मणिपुर - अनुसुइया उइके
• नगालैंड - ला गणेशन
• मेघालय - फागू चौहान
• बिहार - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर- राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में आयोजित दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड (जनवरी 2023)
• पुरुष:- शुभमन गिल (भारत)
• महिला:- स्क्रिवेंस (इंग्लैंड)
सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार ‘महाराष्ट्र भूषण’ से सम्मानित किया गया है।
जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
SAVE WATER
