सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (EESL) इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों को बढ़ावा देगी।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस:- 7 फरवरी
विश्व दलहन दिवस: 10 फरवरी
हाल ही नई दिल्ली में युवा संगम पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
युवा संगम पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं और भारत के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने की एक पहल है।
DGGI और NFSU ने डिजिटल फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए समझौता किया है।
हाल ही राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में स्कल्पचर पार्क (मूर्तिकला पार्क) का उद्घाटन किया।
केंद्र सरकार ने मनोज गोविल की अध्यक्षता में डिजिटल प्रतिस्पर्धा कानून पर समिति का गठन किया है।
इसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष सहित आठ अन्य सदस्य शामिल होंगे।
वकील विक्टोरिया गौरी मद्रास उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश बनी है।
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा नताशा पेरियानयागम ने 'दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली' छात्रों की लिस्ट में शामिल होकर लगातार दूसरे साल खिताब जीता है।
प्लांट-बेस्ड मीट ब्रांड अनक्रेव ने वीर दास को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स इस लीग में सबसे अधिक प्वाइंट बनाने वाले खिलाड़ी बने है।
11 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
वर्ष 2021-22 के दौरान, भारत को 89,127 मिलियन डॉलर का विदेशी आवक प्रेषण प्राप्त हुआ जो कि एक वर्ष में प्राप्त अब तक का सर्वाधिक आवक प्रेषण (inward remittances) है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस:- 10 फरवरी
अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस:- 11 फरवरी
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने देश भर के छोटे व्यवसायियों के लिए असीमित लेनदेन के लिए बिज़खाता लॉन्च किया है।
सलमान रुश्दी का नया उपन्यास:- विक्ट्री सिटी
नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR)
इसरो-नासा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित निसार उपग्रह सितंबर में भारत से लॉन्च किया जायेगा।
• यह एक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह है।
इसरो का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च
हाल ही इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से नया रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च किया।
• स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV-D2) ने तीन उपग्रहों EOS-07, Janus-1 और AzaadiSAT-2 को 450 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित किया।
आजादीसैट-2 के बारे में
इसे पूरे भारत में लगभग 750 छात्राओं द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने चेन्नई स्थित स्टार्टअप स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा निर्मित उपग्रह के डिजाइन और निर्माण में योगदान दिया।
• JANUS-1 दुनिया का पहला क्लाउड-निर्मित प्रदर्शन उपग्रह है। इसे यूएसए की एंटारिस कंपनी के एंड-टू-एंड क्लाउड प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बनाया गया है।
RBI 12 शहरों में क्यूआर कोड कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करेगी।
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को छठी बार एटीडी बेस्ट अवार्ड 2023 मिला है।
काला घोड़ा कला महोत्सव:- मुंबई में आयोजित
हाल ही केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संयुक्त रूप से सफदरजंग अस्पताल (नई दिल्ली) में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट खुला है।
जिम्बाब्वे के गैरी बैलेंस टेस्ट क्रिकेट में दो देशों के लिए शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने है।
वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके है और अब जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे है।
• सबसे पहले केपलर वेसल्स ने टेस्ट क्रिकेट में दो देशों (ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका) के लिए शतक जड़ा था।
12 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
भारत ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त चलाया है।
MobiKwik UPI पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला ऐप बना है।
यूनेस्को पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय को विश्व धरोहर घोषित करेगा।
सामान्यतः विरासत का टैग अमूर्त स्मारक को दिया जाता है। दुनिया में पहली बार किसी मूर्त विश्वविद्यालय को यूनेस्को से विरासत का टैग मिलने जा रहा है।
विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी तथा मई 1922 में जब तक विश्वभारती सोसाइटी को एक संगठन के रूप में पंजीकृत नहीं किया गया था, इसका नाम रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया था।
स्काई यूटीएम
हाल ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में ड्रोन के लिए पहला अनमेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्काई यूटीएम लॉन्च किया।
• यह दुनिया की अत्याधुनिक मानव रहित यातायात प्रबंधन प्रणाली है।
• स्काई यूटीएम एक क्लाउड-बेस्ड एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है, जो मानवयुक्त (मैन्ड) एविशन एयरस्पेस के साथ अनमैन्ड एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को जोड़ता है।
ICC T-20 महिला विश्व कप
• दक्षिण अफ्रीका में शुरू
• आयोजन:- 10 फरवरी से 26 फरवरी तक
हाल ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप भारतीय अंडर19 महिला टीम ने जीता।
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।
हाल ही कर्नाटक के लोकप्रिय कलाकार बी.के.एस. वर्मा का निधन हो गया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के गुरुग्राम में मूल्य-निष्ठ समाज की नींव- महिलाएं की विषयवस्तु पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय जागरूकता अभियान परिवार को सशक्त बनाना की शुरुआत की।
चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका) में साइबर सुरक्षा के लिए 'क्वाड साइबर चुनौती' अभियान शुरू किया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ एक समझौते को मंजूरी दे दी है।
SAVE WATER
0 Comments