12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में आयोजित किया जायेगा।
स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीता है।
संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृतपेक्स 2023 - राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई।
दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) का पहला राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र स्थापित किया जायेगा। इसे जीए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जायेगा।
गैब्रियल चक्रवात:- ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
सोनिया गिरिधर गोकानी गुजरात हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी है। वह फरवरी के अंत में सेवानिवृत्त हो जायेंगी।
तटीय शिपिंग दिशानिर्देश बनाने के लिए समिति का गठन
शिपिंग मंत्रालय ने रोल ऑन-रोल ऑफ (रो-रो) और रोल ऑन-पैसेंजर (रो-पैक्स) फेरी सेवा के संचालन के लिए संशोधित दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।
• अध्यक्ष:- दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी का अध्यक्ष।
हाल ही उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हुआ है।
सरकार सामान्य बीमा व्यवसाय में मौजूदा सुरक्षा अंतर को दूर करने के लिए बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च करेगी।
पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन छुपू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति बने है। वह राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद की जगह लेंगे।
सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री
• इस साल रायाना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनेंगी।
• वह अली अल-कारनी के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेंगी।
• निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस के एक मिशन एक्स -2 को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 ए से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
17 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स साइप्रस के राष्ट्रपति बने है।
देश की पहली एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस मुंबई में चलेगी।
भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली नीलामी में सबसे महंगी बिकीं है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा।
अनिकेत सुनील तलाटी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अध्यक्ष बने है।
अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी 2021-22 में $ 130 मिलियन की कुल कमाई के साथ सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीट बने है।
इंग्लैंड पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।
जीन-एरिक वर्गेन ने भारत में फॉर्मूला ई की पहली रेस
फॉर्मूला ई-प्रिक्स हैदराबाद जीती है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह ठाकुर को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
• स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पहले से ही हुंडई मोटर की ब्रांड एंबेसडर हैं।
HLFT -42 विमान
हाल ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में स्केल मॉडल के हिंदुस्तान लीड-इन फाइटर ट्रेनर (HLFT -42) का उद्घाटन किया।
• एचएलएफटी-42 विमान की टैगलाइन:- 'तूफान आ रहा है'
• यह नेक्स्ट जेन सुपरसोनिक ट्रेनर है।
• एचएलएफटी -42 विमान डिजाइन में हिंदू भगवान मारुति की एक अनूठी रेल कला शामिल है, जो ताकत, गति और चपलता का प्रतीक है।
हाल ही दिग्गज एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया। उन्होंने ‘चक दे इंडिया’, ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘लगान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
RCB ने सानिया मिर्जा को WPL में महिला टीम का मेंटर बनाया है।
18 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
नमामि गंगे मिशन-2
केंद्र सरकार ने 2026 तक 22,500 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ नमामि गंगे मिशन-2 को मंजूरी दी है।
नमामि गंगे कार्यक्रम को जून 2014 में 31 मार्च, 2021 तक की अवधि के लिए गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों को फिर से जीवंत करने के लिए शुरू किया गया था।
केंद्र सरकार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु खनन प्रहरी मोबाइल ऐप लॉन्च किया और एक वेब ऐप कोल माइन सर्विलांस एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CMSMS) लॉन्च किया है।
हाल ही IIT इंदौर के नियति तोताला और नील कल्पेशकुमार पारिख ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्वर्ण पदक के साथ एईडी (अमीरात दिरहम) 1 मिलियन का पुरस्कार जीता।
उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति एबेल फत्ताह अल-सिसी ने पदक से सम्मानित किया। इन छात्रों ने ब्लॉकबिल ऐप बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार एशिया 2025 तक विश्व की आधी बिजली का उपयोग करेगा।
अग्रदूत 2023 - परिवर्तन के लिए नवाचार
• RBI का दूसरा वैश्विक हैकाथॉन
• थीम:- समावेशी डिजिटल सेवाएं
राजस्थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्डल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (NCSM) और राजस्थान सरकार के विज्ञान-तकनीकी विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए है।
दुनिया का पहला पूरी तरह से ऑपरेशनल स्वार्म ड्रोन सिस्टम
बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप न्यूस्पेस रिसर्च ने भारतीय सेना को स्वार्म (SWARM) ड्रोन प्रदान किए हैं।
• भारतीय सेना उच्च डेंसिटी वाले स्वार्म ड्रोन को संचालित करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख सशस्त्र बल बन गया है।
हाल ही प्रसिद्ध चित्रकार और दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रपति का रंग (प्रेसिडेंशियल कलर्स) भेंट किया है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला बैंक बन गया है।
हाल ही विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास ने इस्तीफा दे दिया।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया।
स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (IQAir) के अनुसार
दिल्ली को पछाड़ मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना है।
SAVE WATER
0 Comments