24 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 23 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 22 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs 2023


22 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बने हैं। 

हाल ही सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा सह-प्रायोजित “लोकतंत्र के लिए शिक्षा” नामक एक संकल्प अपनाया है। 

भारतीय मूल की अरुणा मिलर अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। 

राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया।

भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं।
हाल ही अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला कौन बनीं है ? - जनानी रामचंद्रन

भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी।

हाल ही वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हाल ही वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म ईवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट 'इंडिया एट 100 : रीयलाईजिंग द पोटेंशियल ऑफ 26 ट्रिलियन इकोनॉमी' के अनुसार साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। वहीं, साल 2028 में भारत 5 लाख करोड़ और 2036 में 10 लाख करोड़ के पड़ाव पर पहुंच जाएगा। 
• 2030 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जायेगा।

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़ मिला है।
इसका वैज्ञानिक नाम ‘केरीवौला पिक्टा’ है।

मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में भारत में पहले और विश्व में दूसरे स्थान पर है।

हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और प्रख्यात नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए बहरीन का एक शीर्ष नागरिक पुरस्कार आईएसए पुरस्कार- 2021-2022 जीता है।

केरल सरकार ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी छात्राओं को 60 दिनों के मातृत्व अवकाश की घोषणा की है।
साथ ही छात्राओं के लिए आवश्यक उपस्थिति प्रतिशत मासिक धर्म अवकाश सहित 72% होगा। यह पहले 75% था।


23 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

प्रवीण शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का निदेशक नियुक्त किया गया है।

पराक्रम/शौर्य दिवस:- 23 जनवरी (सुभाषचंद्र बोस की जयंती)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया है।
साथ ही पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। 
• गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया गया।
नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप नाम भी बदलकर क्रमश: शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023
• संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) और लुंगलेई फायर स्टेशन (LFS), मिजोरम का चयन किया गया है।
• इस पुरस्‍कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 20 आपला दवाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का उद्घाटन किया।

स्पेन में रह रही अमरीकी मूल की 115 वर्ष की मारिया ब्रानयास मोरेरा अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।

हाल ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाबेन शोभगचंद शाह का निधन हो गया। 
उपनाम:- दमन की दिव्या।

टाटा बोइंग ने भारतीय सेना को एएच-64 अपाचे हैलीकॉप्टर का पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया है।
फ्यूजलेज को बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से इसे बनाया है।

भारतीय वायुसेना को अपाचे हैलीकॉप्टर किस देश से मिलते हैं? - अमेरिका

हाल ही प्रसिद्ध असमिया कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नीलमणि फूकन का निधन हो गया।

भरोस (BharOS)
IIT मद्रास ने स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ओएस 'BharOS' विकसित किया है।

भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चार करोड़ डॉलर (40 मिलियन डॉलर) की रियायती ऋण सुविधा दी है।
इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने शावियानी फोकैधू में एक सामुदायिक परियोजना का उद्घाटन किया।

केरल का वायनाड सभी आदिवासियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, चुनाव पहचान पत्र, बैंक खाते और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान करने वाला देश का पहला जिला बना है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। 
• समिति के सदस्य:- मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव के साथ दो वकील शामिल हैं।

क्रिस हिपकिंस (लेबर पार्टी) न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बनेंगे, जोकि जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे।

मजबूत ब्रांड सूचकांक
ब्रांड फाइनेंस की प्रकाशित नवीनतम ग्लोबल 500-2023 रिपोर्ट के अनुसार जियो भारत की सबसे मजबूत ब्रांड है और दुनिया के सबसे मजबूत 25 ब्रांडों में वह नौवें स्थान पर है।


24 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को साइबर ठगी के कारण लगभग 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो गया।

निक वॉकर वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस के नए प्रमुख बनें है।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस:- 24 जनवरी
राष्ट्रीय बालिका दिवस:- 24 जनवरी
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस:- 24 जनवरी
2023 की थीम:- निवेश एवं रोजगार

साइक्लोन-I
भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।

AMPHEX 2023
हाल ही भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ “सबसे बड़े” द्विवार्षिक त्रि-सेवा उभयचर अभ्यास AMPHEX 2023 मेगा सैन्य अभ्यास किया है।
नौसेना का गीत:- हम हैं तैयार

लक्ष्मण रावत ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता है।

हाल ही राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन NACO ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में सबसे बड़ी मानव लाल रिबन श्रृंखला बनाई है।

हाल ही में समुद्री अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी हेतु एक केंद्र स्थापित करने के लिए भारतीय बंदरगाह संघ (IPA) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 

ESAF बैंक ने समावेशी वित्त भारत पुरस्कार 2022 जीता है।

कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर 
हाल ही भारतीय नौसेना ने कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर के परिचालन की शुरुआत (कमीशन) की। 
• भारत में इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) मुंबई द्वारा मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है।

देश में सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन पुणे में बनाया जा रहा है।

ब्राजील और अर्जेंटीना साझा मुद्रा शुरू करेंगे।
ब्राजील ने इसके नाम के लिए सुर (दक्षिण) का सुझाव दिया है।

विक्रम देव दत्त नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अगले महानिदेशक बनेंगे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जाजपुर में अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस  प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- सरकारी स्कूलों में शिक्षा के कायाकल्प के साथ-2 विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना।

केंद्र सरकार ने देश भर के 52 अस्थायी स्थलों में से अहोम साम्राज्य के चराइदेव ‘मैदाम’ को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित करने के लिए यूनेस्को को एक प्रस्ताव भेजने का फैसला किया है।

SAVE WATER