वरुण नौसैनिक अभ्यास (21वां संस्करण)
• भारत और फ्रांस के बीच।
• पश्चिमी तट पर आयोजित।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का 18वां स्थापना दिवस:- 19 जनवरी 2023
हाल ही पॉपुलर इटालियन अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा का निधन हो गया।
पंकज कुमार सिंह उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने है।
ऑनलाइन गेम खेलने के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।
भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (15 जनवरी 1875)
• हाल ही 148वां स्थापना दिवस मनाया गया।
• साल 2025 तक पूरा देश डॉपलर वेदर रडार नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा।
प्रसिद्ध लेखक के वेणु को उनकी आत्मकथा ‘ओरनवेशनंथिनते कथा’ के लिए फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नालंदा में 1200 साल पुराने दो लघु स्तूप खोजे हैं।
पृथ्वी जैसा ग्रह
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष में पहली बार LHS 475b नामक एक पृथ्वी जैसा ग्रह खोजा है।
यह पृथ्वी की ही तरह एक चट्टानी ग्रह है, जो धरती से 41 प्रकाश वर्ष दूर ऑक्टंस तारामंडल में है।
• यह टेलीस्कोप नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का परिणाम है जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।
भारत ने क्यूबा को पेंटावेलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की है।
पेंटावेलेंट वैक्सीन बच्चे को 5 जानलेवा बीमारियों – डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और हिब से सुरक्षा प्रदान करता है।
केरल का कोल्लम जिला देश का पहला संविधान साक्षर जिला बन गया है।
हाल ही राजस्थानी फिल्म ‘नानेरा’ (नानाजी का घर) को अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में गोल्डन कैलाश पुरस्कार मिला है।
परख कार्यक्रम
NCERT ने भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक, PARAKH जारी किया है, जो देश में सभी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्डों के लिए छात्र मूल्यांकन और मूल्यांकन के लिए मानदंड, मानक और दिशानिर्देश स्थापित करने पर काम करेगा।
पारख को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में लॉन्च किया गया है।
20 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
अडाणी समूह खनन क्षेत्र से जुड़े परिवहन और लॉजिस्टिक के लिए हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रकों का निर्माण करेगा।
इसके लिए अशोक लेलैंड और बलार्ड पावर के साथ समझौता किया गया है।
सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए चलने वाली पढ़ो परदेश योजना बंद कर दी है।
हाल ही प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के पूर्व निदेशक ए. डी. दामोदरन का निधन हो गया।
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने है। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी भी बने है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सासंद खेल महाकुंभ 2022-23 का उद्घाटन किया है।
विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था करार दिया है।
जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से ई-गवर्नेंस मोड में शिफ्ट होने वाला पहला भारतीय केंद्र शासित प्रदेश बना है।
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023
• भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान मिला है। (145 देशों में)
• दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।
• तुर्की एक बार फिर मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र का सबसे ताकतवर देश बना है।
दुनिया की सबसे मूल्यवान ब्रांड:- 1.Amazon 2.Apple
यूके स्थित कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस द्वारा वर्ष 2023 के लिए तैयार की गई ‘आईटी सर्विसेज 25’ सूची के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस वैश्विक स्तर पर दूसरी और तीसरी सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड है।
मास्टरकार्ड ने हाल ही में भारत में चलायी जा रही Girls4Tech, STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) एजुकेशन पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की है।
पाल्बोसिक्लिब
MSN Group ने Palborest ब्रांड के तहत उन्नत स्तन कैंसर चिकित्सा के लिए संकेतित दुनिया की पहली जेनेरिक Palbociclib टैबलेट लॉन्च की।
21 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही भोपाल में जी-20 के तहत टी-(थिंक-20) की बैठक आयोजित की गई।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा हैदराबाद (तेलंगाना) में चौथी औद्योगिक क्रांति के केंद्र (C4IR) की स्थापना की जायेगी।
C4IR (Center for the Fourth Industrial Revolution)
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गिविंग टू एम्प्लिफाई अर्थ एक्शन (GAEA) पहल
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने शुद्ध शून्य उत्सर्जन को हासिल करने, प्रकृति को नुकसान से बचाने और 2050 तक जैव विविधता की बहाली करने की दिशा में हर साल 3,000 डॉलर की जरूरत को पूरा करने के लिए ‘गिविंग टू एम्प्लिफाई अर्थ एक्शन (GAEA)’ के रूप में एक नई पहल शुरू की है।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास की घोषणा की है।
कनाडा स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय और बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की टीम ने पुणे में जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के डाटा की मदद से एक दूर की आकाशगंगा में परमाणु हाइड्रोजन से निकलने वाले रेडियो सिग्नल का पता लगाया है।
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल हैदराबाद में ‘हाइपरस्केल डाटा केंद्र’ खोलेगी।
हाल ही भारतीय सेना ने साइबर खतरा संगोष्ठी सैन्य रणक्षेत्रम् 2.0 का आयोजन किया।
राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) की रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन की प्रस्तावित 60,000 मेगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित भारत की 11,000 मेगावाट की ऊपरी सियांग जलविद्युत परियोजना के डिजाइन को प्रभावित कर रही है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने की घोषणा की है।
ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने चिली को 14-0 से हराकर हॉकी विश्वकप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
SAVE WATER
0 Comments