3 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 2 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 1 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


1 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल नासर से जुड़े है।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया।

डीप टेक स्टार्ट-अप को उत्प्रेरित करने के लिए सरकार डिजिटल इंडिया इनोवेशन फंड लॉन्च करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (DSPM – NIWAS) का उद्घाटन किया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी 2023 को अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।
DRDO का आदर्श वाक्य:- बलस्य मूलं विज्ञानम् (PSI 2021)

रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM)
भारत के चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए एक रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM) का एक प्रोटोटाइप विकसित किया है।
RVM के प्रोटोटाइप को 16 जनवरी को राजनीतिक दलों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा, और यदि यह सफल होता है, तो इससे प्रवासी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने गृह जिले की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

तमिलनाडु ने नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए भारत की पहली नीलगिरि तहर परियोजना शुरू की है।
नीलगिरि तहर मुख्य रूप से नीलगिरि की पहाड़ियों में पाया जाता है। यह तमिलनाडु का राजकीय पशु है।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टे सेफ ऑनलाइन अभियान और G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस (G20-DIA) लॉन्च किया है।

महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत असम में बिजली उत्सव का आयोजन किया।

हाल ही में भारतीय सेना ने अहमदाबाद में सैनिकों के लिए अपनी पहली 3-डी प्रिंटेड हाउस ड्वेलिंग यूनिट का उद्घाटन किया है।
इसका निर्माण MiCoB Pvt Ltd के सहयोग से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) द्वारा किया गया है। 

छत्तीसगढ की राजनांदगांव पुलिस के नशा-विरोधी, निजात अभियान को संस्थागत श्रेणी के ‘लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन’ कैटेगरी में अमेरिका का प्रतिष्ठित आईएसीपी 2022 अवार्ड मिला है।

हाल ही ओड़िशा के बरगढ़ शहर में दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाने वाला ‘धनु यात्रा’ उत्सव शुरू हुआ है।


2 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

लक्ष्मी सिंह यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं है।

भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका
आंध्र प्रदेश सरकार ने आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में फातिमा शेख के योगदान पर एक पाठ शुरू किया है। फातिमा शेख भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका थीं।
• फातिमा शेख ने 1948 में ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की थी। यह भारत में लड़कियों के लिए पहले स्कूलों में से एक था।

हाल ही में सतर्क नागरिक संगठन (SNS) ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2021-22 के तहत जवाबदेही रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसके अनुसार तमिलनाडु RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में देश के दूसरे सबसे लंबे केबल वाले आठ-लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन किया। गडकरी ने एकीकृत संचालन प्रबंधन के लिए पीडब्ल्यूडी गोवा ऐप भी लॉन्च किया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स
हॉकी हरियाणा की महिला टीम ने भुवनेश्वर में फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 महिला अंडर 18 क्वालीफायर खिताब जीता है।
• मध्य प्रदेश ने भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुषों का अंडर -18 क्वालीफायर खिताब जीता है।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस वर्ष मध्य प्रदेश में किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष:- 2023 
भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक देश है।

हाल ही पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का वेटिकन सिटी में निधन हो गया।

लूला डा सिल्वा तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने है।

इसरो, राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान केंद्र (तिरुवनंतपुरम) और आंध्र विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के ऋषिकोंडा और आरके समुद्र तट पर चीर धाराओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए उपकरण स्थापित करेंगे। 

विदाउट बॉर्डर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशकों (2003-2022) में दुनिया भर में कुल 1,668 पत्रकारों की हत्या की गई है।

कोनेरू हम्‍पी ने कजाकिस्तान में आयोजित विश्‍व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

टाटा संस के पूर्व निदेशक आरके कृष्णकुमार का निधन हो गया।


3 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

आरबीआई ने 2023-2025 की अवधि के लिए उत्कर्ष 2.0 लॉन्च किया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया है।

पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के अंदर से भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग बनाई जा रही है। 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 200 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बने हैं।

दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपनी सौर नीति 2022 के मसौदे को मंजूरी दी है। 

खिलाड़ियों के लिए BCCI का नया चयन मानदंड
BCCI ने खिलाड़ियों के चयन के मानदंड के रूप में यो-यो टेस्ट और डेक्सा स्कैन परिणामों को फिर से अनिवार्य किया है।
• DEXA (dual-energy x-ray absorptiometry)  वर्णक्रमीय इमेजिंग का उपयोग करके हड्डियों की ताकत को निर्धारित करने की एक विधि है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने पोखरा क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है।

हाल ही SpaceX ने 54 उन्नत स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रह लॉन्च किए हैं।

हाल ही सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (IRRA) प्लेटफॉर्म स्थापित करने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
यह पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

कौस्तव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बने है।

RISE
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्मा कुमारियों द्वारा आयोजित ‘RISE- Rising India Through Spiritual Empowerment’ पर राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ में भाग लिया।
• उद्देश्य:- भारतीय नागरिकों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना।

SAVE WATER