आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 5 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 4 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


4 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

सर्वोच्च न्यायालय ने नरेंद्र मोदी सरकार के विमुद्रीकरण (Demonetization) के फैसले को 4:1 के बहुमत से बरकरार रखा है। 
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की थी। 
फैसला सुनाने वाली बेंच में जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस ए.एस. बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यन, और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना शामिल रहे।
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने विरोध में मत दिया।

देश का कॉफी निर्यात वर्ष 2022 में 1.66% बढ़कर चार लाख टन हो गया।
कॉफी की किस्में:- रोबस्टा और अरेबिका

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के देवनहल्ली में केंद्रीय जासूसी प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी है। (छठा)

क्रोएशिया यूरोजोन में शामिल होने वाला 20वां देश बना है।
क्रोएशिया ने अपनी कुना मुद्रा को यूरो से बदल दिया है।

स्मार्ट कार्यक्रम
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा को विनियमित करने और आयुर्वेद में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने ‘स्मार्ट’ (स्कोप फॉर मेनस्ट्रीमिंग आयुर्वेद रिसर्च इन टीचिंग प्रोफेशनल्स) कार्यक्रम शुरू किया है।

चिन गांग चीन के नए विदेश मंत्री बने है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के कन्नूर में भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस का उद्घाटन किया है।

हाल ही प्रसिद्ध बंगाली गायिका सुमित्रा सेन का निधन हो गया।

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में 90% से अधिक मतदान करने के लिए मिशन -929 शुरू किया है।

विश्व ब्रेल दिवस:- 4 जनवरी (लुईस ब्रेल का जन्म दिन)
लुईस ब्रेल ने दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजभवन में संविधान पार्क का उद्घाटन किया है।

18वीं राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 जनवरी 2023 को राजस्थान के पाली जिले के रोहट में 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन किया।
थीम:- शांति के साथ प्रगति।

बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जयपुर में 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की वर्चुअल आधारशिला रखी। यह परियोजना सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा फर्म SJVN लिमिटेड द्वारा अपनी सहायक कंपनी SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है, और राजस्थान में बीकानेर के बांदरवाला गांव के पास सीधे खरीदी गई 5,000 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही है।


5 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

कैप्टन शिव चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में कुमार पोस्ट पर सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं है।

भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव 'विरासत' का दूसरा चरण नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
इसका पहला चरण दिसंबर 2022 में आयोजित किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने 100 और K9-वज्र ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र तोपों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की है।
भारत में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) K9-वज्र होवित्ज़र तोप बनाता है।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 101 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष का शुभारंभ किया है।
• उद्देश्य:-जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करना।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में राजस्व पुलिस प्रणाली को खत्म करने की घोषणा की है।
उत्तराखंड प्रदेश में राजस्व पुलिस की व्यवस्था की शुरूआत साल 1861 में हुई थी। जिसके तहत पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार से लेकर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त तक को राजस्व कार्यों के साथ ही पुलिस के कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होती थी।

भारत की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने गुजरात के कवास में भारत की पहली हरित हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना शुरू की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित सियोम पुल का उद्घाटन किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जम्मू संभाग में चिनाब नदी पर बेली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया है। 
निर्माण:- सीमा सड़क संगठन (BRO)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया है।
थीम:- सस्टेनेबल डेवलपमेंट

ONGC 2021-22 में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बनी है।

फ़ेम इंडिया चरण II योजना
हाल ही भारी उद्योग मंत्रालय की फ़ेम इंडिया चरण II योजना के तहत नई दिल्ली में 50 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की गईं। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्‍सर्जन में कमी करना है।

ऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाज़ी पर रोक रहेगी।
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नए आईटी एक्ट नियम 2021 के तहत लाया जाएगा।


6 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

गंगा विलास क्रूज
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी 2023 को दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज का शुभारंभ करेंगे।
गंगा विलास नामक यह क्रूज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक बांग्लादेश के माध्यम से यात्रा करेगी। यह दुनिया में एकल नदी जहाज द्वारा सबसे बड़ी एकल नदी यात्रा होगी। 

हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन
चीन हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेन लॉन्च करने वाला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा देश बना है। सितंबर 2022 में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला जर्मनी विश्व का पहला देश था।

गान-नगाई महोत्सव:- मणिपुर (जेलियांग्रोंग समुदाय)
इमोइनु इरत्पा महोत्सव:- मणिपुर

जेसन मू को बैंक ऑफ सिंगापुर का सीईओ बने है।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है।

गोवा के मोपा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम बदलकर मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीदीर सुरक्षा कवच अभियान शुरू किया है।

पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है।

जुआरी ब्रिज
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन  मंत्री नितिन गडकरी ने जुआरी नदी पर जुआरी पुल के पहले चरण का उद्घाटन किया है।
• यह ब्रिज मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा केबल-स्टेड ब्रिज है।

स्वीडन वर्ष 2023 के पहले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ की परिषद का अध्यक्ष बना है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विट्जरलैंड ने भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह ली है।

अमेरिका में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को फांसी दी गई है।

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने है।

Future Engineer Program किस बहुराष्ट्रीय कंपनी की पहल है? – अमेज़न
इसका उद्देश्य बच्चों और युवा वयस्कों के लिए कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना है। इसे भारत में वर्ष 2021 में लॉन्च किया गया। 

30 दिसंबर 2016 को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) को लॉन्च किया गया।

किस खिलाड़ी ने वर्ल्ड रैपिड और वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज खिताब दोनों जीते? - मैग्नस कार्लसन

भारत ने भारतीय छात्रों और पेशेवरों के प्रवासन और गतिशीलता के लिए ऑस्ट्रिया के साथ एक ‘Comprehensive Migration and Mobility Partnership Agreement’ (MMPA) पर हस्ताक्षर किए है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 'राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) को मंजूरी दी है। 
उद्देश्य:- भारत को हरित हाइड्रोजन उत्पादन और ईंधन सेल प्रौद्योगिकी के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना। 
उम्मीद है कि भारत 2030 तक 5 एमएमटी हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल कर लेगा।
• NGHM राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन (NHM) का एक भाग है, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 में की थी।
नोडल मंत्रालय:- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय।
लक्ष्य:- इसके लक्ष्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:
देश में वर्ष 2030 तक लगभग 125 गीगावाट (GW) की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करना।
समग्र रूप से लगभग 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करके देश में 6 लाख नौकरियों को सृजित करना।
जीवाश्म ईंधन के आयात में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की शुद्ध कमी लाना तथा देश में वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 मीट्रिक टन की कमी करना।
मिशन के तहत उप योजनाएं:-
हरित हाइड्रोजन संक्रमण कार्यक्रम हेतु रणनीतिक हस्तक्षेप (Strategic Interventions for Green Hydrogen Transition Programme-SIGHT):-
इसके माध्यम से इलेक्ट्रोलाइज़र के घरेलू निर्माण को निधि प्रदान की जाएगी तथा हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
हरित हाइड्रोजन हब (Green Hydrogen Hub):-
हरित हाइड्रोजन के उत्पादन तथा उपयोग की व्यापक क्षमता वाले राज्यों एवं क्षेत्रों की पहचान करके उन्हें हरित हाइड्रोजन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
महत्व:- इस मिशन से उद्योगों, परिवहन साधनों तथा ऊर्जा के अन्य क्षेत्रों में डीकार्बोनाइज़ेशन की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।
इससे आयातित जीवाश्म ईंधन एवं फीडस्टॉक पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी।
घरेलू विनिर्माण क्षमता में वृद्धि करने, रोजगार की अतिरिक्त संभावनाएं उत्पन्न करने तथा नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकेगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments