द्रविड़ भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षक और ब्रिटिश भाषाविद् रोनाल्ड ई. अशर का लंदन में निधन हो गया।
ग्रीन कॉमेट धूमकेतु
• यह धूमकेतु पाषाण युग से सूर्य का चक्कर लगा रहा है।
• इसका ऑफिशियल नाम C/2022 E3 है।
एमवी गंगा विलास
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी और असम के डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई और टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
• गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) तथा ब्रह्मपुत्र पर राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (NW-2) को जोड़ने के अलावा, क्रूज 27 नदी प्रणालियों को जोड़ेगा।
• साथ ही प्रधानमंत्री ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश और बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया।
ब्राजील में सोनिया गुजाजारा को स्वदेशी लोगों के मंत्रालय की पहली मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
हाल ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा वाराणसी में सुर सरिता-सिम्फनी ऑफ गंगा का आयोजन किया गया।
SBI ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NeSL) के साथ मिलकर ई-बैंक गारंटी (e-BG) सुविधा शुरू की है।
यूएस ने हैदराबाद में पैगाह मकबरों की बहाली के लिए सहायता परियोजना की घोषणा की है।
संयुक्त राष्ट्र का 28वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28)
• 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक दुबई (यूएई) में आयोजित किया जाएगा।
• संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सुल्तान अहमद अल जाबिर को अध्यक्ष बनाया है।
15वां हॉकी विश्व कप (पुरुष)
• उद्घाटन:- कटक (ओडिशा) में (11 जनवरी)
• मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।
• कुल टीम:- 16
त्रिपुरा सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये “सहर्ष” विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की है।
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवारत भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एफपीवी श्रंखला का अंतिम पोत ‘कमला देवी’
हाल ही कोलकाता में फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) आईसीजी जहाज कमला देवी को कमीशन किया गया है।
यह तेज गश्ती पोत (FPV) भारतीय तट रक्षक को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन, निर्मित और वितरित किया गया है।
आईसीजी कमला देवी समुद्र में गश्त करेगी और आवश्यकता पड़ने पर तस्करी, अवैध शिकार और खोज और बचाव अभियान चलाएगी।
• साथ ही गुयाना गणराज्य के लिए शिपयार्ड द्वारा निर्मित एक पैसेंजर-कम-कार्गो ओशन गोइंग फेरी एमवी मा लिशा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह किसी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड द्वारा लैटिन अमेरिकी देश को निर्यात के लिए बनाया गया पहला ऐसा जहाज है।
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने देश के दो सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर और आईनॉक्स के विलय को मंजूरी दी है।
स्टार्टअप इंडिया के स्थापना दिवस 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है।
17 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही केंद्रीय श्रम और रोजगार, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
जम्मू-कश्मीर की 11 साल की फलक मुमताज ने नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
MAARG पोर्टल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए मार्ग पोर्टल (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) लॉन्च किया है।
ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना शिलांग में की जाएगी।
अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 बनी है।
भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हराकर रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
हाल ही केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में पुरातत्व विभाग के अधिकारी को 9वीं से 10वीं शताब्दी की नटराज प्रतिमा सौंपी है।
इसे बाडोली स्थित शिव मंदिर से 1998 में चुरा लिया गया था।
कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (BRO) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। उन्हें दंतक प्रोजेक्ट के तहत भूटान भेजा जाएगा।
तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू 2023 समारोह शुरू हुआ है।
Global Risks Report 2023
• जारीकर्ता:- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
• रिपोर्ट में जीवन यापन की लागत के संकट (cost of living crisis) को सबसे बड़े अल्पकालिक जोखिम के रूप में बताया है।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का फैसला लिया है।
18 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
इटली के मिशेल सेंटेलिया ने 81 पुस्तकों की प्रतियां उल्टा टाइप करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसे मिरर राइटिंग कहते हैं।
हाल ही हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का निधन हो गया है।
रिलायंस की स्वामित्व वाली वायाकॉम-18 प्राइवेट लिमिटेड ने महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी एग्जाम वॉरियर्स किताब से योर एग्जाम, योर मेथड्स- चूज योर ओन स्टाइल शीर्षक अंश शेयर किया है।
गुजरात में आयोजित होने वाली 15 बैठकों में से पहली बैठक बिजनेस 20 (बी20) इंडिया इंसेप्शन मीटिंग 22 से 24 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित होगी।
• 18वीं जी20 समिट सितंबर-2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।
23 एवं 24 जनवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सशस्त्र बलों द्वारा जनजातीय नृत्य महोत्सव आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का आयोजित किया जाएगा।
जियोस्पेशियल हैकथॉन
डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए भू-स्थानिक हैकथॉन का शुभारंभ किया।
बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता है।
दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान चौथे स्थान पर है।
1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी घटी है।
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।
हाल ही हैदराबाद के आखिरी और आठवें निजाम मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है।
SAVE WATER
