15 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 14 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2023


13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

स्पेस किड्ज इंडिया (Space Kidz India), एक चेन्नई बेस्ड अंतरिक्ष तकनीक स्टार्ट-अप इसरो के लॉन्च वाहन पर सरकारी स्कूलों की 750 लड़कियों द्वारा बनाए गए अपने आजादीसैट उपग्रह (AzaadiSAT) को लॉन्च करेगा। 

राष्ट्रीय युवा दिवस:- 12 जनवरी (विवेकानंद जयंती)

नीरू यादव
• झुंझुनू के लंबी अहीर गांव की सरपंच।
• उपनाम:- हॉकी वाली सरपंच
• हाल ही नीरू यादव और नाबार्ड ने SIIRD (भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान की सोसायटी) की मदद से किसान उत्पादक संगठन (FPO) शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• वह अपने गांव में कूड़ा मुक्त विवाह कैम्पेन के जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही हैं।

हाल ही जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFF) में फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक अपर्णा सेन को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023
• शीर्ष स्थान:- जापान
• अंतिम स्थान:- अफगानिस्तान
• भारत की रैंक:- 85वीं

भारत-पनामा ने राजनयिकों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम जारी की है।
थीम:- वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

BCCI ने किलर जीन्स के निर्माता केवल किरण क्लोदिंग को पांच महीने (31 मई 2023 तक) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक भागीदार बनाया है।
टीम इंडिया की जर्सी पर किलर ब्रांड का लोगो प्रदर्शित किया जायेगा।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

हाल ही महादेवप्पा हलागट्टी ने भारत का सबसे तेज़ भुगतान ऐप PayRup लॉन्च किया है।

हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को प्रायोजित खेल एथलीट बनाया है।

पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल 
हाल ही ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। गौरतलब है कि पृथ्वी-टू डीआरडीओ द्वारा विकसित कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
• मारक क्षमता:- 350 किलोमीटर

वीर गार्जियन-2023 अभ्यास 
जापान के हयाकुरी एयरबेस पर भारत तथा जापान की वायु सेनाओं के बीच वीर गार्जियन-2023 अभ्यास शुरू हुआ है।
इसमें अवनी चतुर्वेदी सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनी है।
स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 की पायलट हैं और जोधपुर से जाने वाले दल में शामिल हैं।


14 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला को महाराष्ट्र में पहला डॉ. पतंगराव कदम मेमोरियल सम्मान प्रदान किया गया है।

वीएसहोराड मिसाइल प्रणाली
डीएसी ने DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित वीएसहोराड मिसाइल प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी है। 
• यह एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है।
• ये कम दूरी की, हल्की और पोर्टेबल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं जिन्हें व्यक्तियों या छोटे समूहों द्वारा विमान या हेलीकाप्टरों को नष्ट करने के लिए दागा जा सकता है।

फ्रांस की फुटबॉल टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

ऑस्ट्रेलिया में स्कूली छात्रों को पंजाबी भाषा सिखाई जायेगी।

भारतीय-अमेरिकी एसी चरानिया को नासा का नया मुख्य प्रौद्योगिकीविद् (Chief Technologist) नियुक्त किया गया है।

सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों पर राष्ट्रीय सम्मेलन में केरल की ‘उद्यमों का वर्ष’ परियोजना को सर्वोत्तम अभ्यास मॉडल के रूप में चुना गया है।

हाल ही अरविंद मंडलोई द्वारा अनुभवी लेखक-गीतकार जावेद अख्तर पर लिखी गई किताब जादुनामा का विमोचन किया गया।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने 30% महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी है।

IIT मद्रास में भारत का सबसे बड़ा छात्रों द्वारा संचालित सारंग महोत्सव 2023 शुरू हुआ है।

गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले में जय हिंद- द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम का उद्घाटन किया है।

विश्‍व हिंदी दिवस के अंर्तगत भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका के सबरागमुवा विश्वविद्यालय में एक हिंदी पीठ स्थापित करने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिक घरेलू (पीएचएच) लाभार्थियों को नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदान करने के लिए नई एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है। 
नई योजना का नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) रखा गया है। 80 करोड़ से अधिक गरीब और अत्यंत निर्धन लोगों को लाभानन्वित करने के लिए इस योजना का कार्यान्वयन 1 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है।


15 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही यूनान के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय का निधन हो गया।

ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी ने स्पेयर शीर्षक से अपना संस्मरण जारी किया है।

दिसंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड
• पुरुष:- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
• महिला:- एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के साथ अगरतला में लॉजिस्टिक्स, जलमार्ग और संचार स्कूल का उद्घाटन किया है।

ड्रोनी (Droni)
• महेंद्र सिंह धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा विकसित स्वदेशी कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है।
• ड्रोनी बैटरी से चलने वाला ड्रोन है। इसे खासतौर पर निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
• महेंद्र सिंह धोनी गरुड़ एयरोस्पेस के ब्रैंड एम्बैसडर होने के साथ-2 इसके निवेशक भी हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आशीष चांदोरकर द्वारा प्रकाशित ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी नामक पुस्तक लॉन्च की है। 

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में Revolutionaries – The Other Story of How India Won Its Freedom पुस्तक का विमोचन किया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार देश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर 1 अप्रैल 2023 से 20% एथनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल मिलेगा।

“इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज” पुस्तक के लेखक:- शुभ्रा गुप्ता

शांति कुमारी तेलंगाना की पहली महिला मुख्य सचिव बनी है।

धूल नियंत्रण प्रौद्योगिकी
खनन क्षेत्रों में उड़ने वाली धूल को कम करने और नियंत्रित करने के लिए, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL), रांची ने “फ्यूजिटिव डस्ट के उत्पादन और संचलन को नियंत्रित करने के लिए एक प्रणाली और विधि” का आविष्कार किया है। 

SAVE WATER