आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 11 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 10 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


10 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

केप वर्डे पेले के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने वाला पहला देश बना है।

विश्व हिंदी दिवस:- 10 जनवरी

CMIE की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा ने दिसंबर 2022 में राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर दर्ज की है।

नेपाल ने चीन के सहयोग से पोखरा रीजनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (PRIA) का उद्घाटन किया है।
यह नेपाल का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

हाल ही ढाका लिटरेचर फेस्टिवल का 10वां संस्करण बांग्लादेश में शुरू हुआ।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शहर सरकार को HIV पॉजिटिव व्यक्तियों को मुफ्त भोजन और चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

गणितीय विज्ञान संस्थान कहाँ स्थित है? – चेन्नई

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme – ABP)
• 7 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च।
• उद्देश्य:- आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास मानकों में पिछड़े जिलों के भीतर ब्लॉकों के प्रदर्शन में सुधार लाना।
• यह नया कार्यक्रम शुरू में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 जिलों को कवर करेगा।
• यह प्रोग्राम आकांक्षी जिला कार्यक्रम (2018) की तर्ज पर है। इसमें देश भर के 112 जिले शामिल हैं।

हाल ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला में दुनिया के सबसे बड़े बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। 

भारतीय मानक ब्यूरो ने अपना 76वां स्थापना दिवस (6 जनवरी 2023) डोर-टू-डोर अभियान “क्वालिटी कनेक्ट” के साथ मनाया।

बिहार में 12 करोड़ लोगों का जाति आधारित सर्वे शुरू हुआ है।

पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022
मध्य प्रदेश की मेजबानी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभंकर और थीम सांग का लोकार्पण किया। 
शुभंकर:- आशा है। 
थीम सॉन्ग:- हिंदुस्तान का दिल धड़का दो...
गायक:- शान
यह संस्करण मध्य प्रदेश के आठ शहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट शहर शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बैंगलोर (IIITB) ने नौ देशों के लिए आधार जैसी डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म Modular Open-Source Identity Platform (MOSIP) विकसित किया है।

किस केंद्रीय मंत्रालय ने ड्राफ्ट ऑनलाइन गेमिंग पॉलिसी लॉन्च की है? – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

11 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता (Apprenticeship) मेला आयोजित किया।

नोवाक जोकोविच ने एडिलेड इंटरनेशनल का खिताब जीता है।
सानिया मिर्जा ने फरवरी में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है।

ओडिशा को JAGA Mission के लिए संयुक्त राष्ट्र का वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड 2023 मिला है।
जगा मिशन दुनिया का सबसे बड़ा झोपड़पट्टी उन्नयन कार्यक्रम (slum upgrading program) है।

हाल ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 दिन का यूपी ग्लोबल सिटी अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में शहरी क्षेत्रों को वैश्विक मानकों तक लाना है।

भारत संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों को तैनात करेगा।

हाल ही पंजाब में खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला खो खो लीग शुरू हुई।

BCCI ने एक बार फिर चेतन शर्मा को नई चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है।

कर्नाटक के मैसूरु और हम्पी को केंद्र की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में शामिल किया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 8 जनवरी को अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। 
जी-20 थीम:- एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य

केरल ने मनरेगा श्रमिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया है।
केरल देश में रोजगार गारंटी कार्यक्रमों के लाभार्थियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने वाला पहला राज्य बना है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जम्मू में भारतीय सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल (एसकेओ) लॉन्च किया है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा के सदस्य रंजन गोगोई ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की एक डायरी चीफ मिनिस्टर्स डायरी नंबर 1 का विमोचन किया है। 

स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक:- 10 जनवरी से 16 जनवरी तक
16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भी मनाया जाता है।

छेरछेरा महोत्सव:- छत्तीसगढ़


12 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारत ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी की।
थीम:- एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में 120 फीट ऊंची पोलो प्रतिमा का उद्घाटन किया है।

हाल ही वेल्स के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी गैरेथ बेल ने संन्यास की घोषणा की है।

स्प्रिंट योजना के तहत भारतीय नौसेना स्वायत्त (Automatic) हथियारयुक्त नाव स्वार्म प्राप्त करेगी।

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरिसय ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में अंडर-15 ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

हाल ही भारत में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक कहे जाने वाले पद्म भूषण से सम्मानित डॉ टेहेम्टन ई उदवाडिया का निधन हो गया।
डॉ. उदवाडिया ने 31 मई 1990 को जेजे अस्पताल में देश की पहली लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी (पित्ताशय हटाने) की थी।

हाल ही महेंद्र सिंह धोनी ने प्रो केके अब्दुल गफ्फार की आत्मकथा अनजान साक्षी का विमोचन किया है।

प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के पहले रचनाकार प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया।

अमेरिका में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण
• एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।

सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 2022 में दिल्ली भारत का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा।

कृषि मंत्रालय की प्रमुख पहल e-NAM को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में नागरिकों की डिजिटल अधिकारिता कैटेगरी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments