Rajasthan Current Affairs 2022 । दिसंबर 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

December 2022 Rajasthan Current Affairs

पत्रकार दानिश मंजूर भट्ट को कोविड-19 राहत प्रयासों हेतु ‘जयपुर फुट यूएसए’ के पहले वैश्विक मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान में कहां पर जियो की 5जी सेवा शुरू की गई ? - श्रीनाथजी (नाथद्वारा, राजसमंद)

हाल ही जयपुर में यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई।

मातृ मृत्यु दर (MMR) के नवीनतम आंकड़े (2018-20)
• भारत की मातृ मृत्यु दर:- 97 
(यह नवंबर महीने में गलती से 67 टाइप हो गया था)
• राजस्थान की मातृ मृत्यु दर:- 113

अवनि लेखरा (जयपुर)
• टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिग में स्वर्ण पदक और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक विजेता।
• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर
• हाल ही पैरा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 मिला है।

कुंभलगढ़ महोत्सव:- 1 से 3 दिसंबर 2022

मिशन सुरक्षित बचपन अभियान:- देलूंदा गांव (बूंदी)
उद्देश्य:- बाल अपराध कम करना।

हाल ही भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में सुदर्शन प्रहार अभ्यास आयोजित किया। 

मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोज़गार योजना
• 1 दिसंबर 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने लॉन्च की।
• इस योजना के अंतर्गत प्रदेश भर के 3300 व्यक्तियों को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
• योजना के तहत 15 लाख रुपए तक के लघु वाणिज्यिक वाहन (स्मॉल कमर्शियल व्हीकल) क्रय करने पर वाहन की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 10% अथवा 60 हज़ार (दोनों में से जो भी कम) का अनुदान राज्य सरकार से तथा समकक्ष/अधिक अनुदान संबंधित वाहन निर्माता कंपनी द्वारा दिया जाएगा।
पात्रता:- राजस्थान निवासी जिसकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य हो।
• योजना के लिये तीन वाहन कंपनियों-टाटा मोटर्स, अशोका लीलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पात्र बनाया गया है।

राजस्थान का पहला स्वचालित रोप-वे
जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में राजस्थान का पहला स्वचालित रोप-वे बनाया जाएगा।
इस रोप-वे का नाम अन्नपूर्णा माता रोप-वे होगा।
अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णों माता मंदिर तक बनाया जाएगा।
• यह राजस्थान का पाँचवाँ और जयपुर ज़िले का दूसरा रोप-वे होगा। यह जयपुर का सबसे बड़ा पैसेंजर रोप-वे होगा।
1. सुंधामाता:- जालौर (2006) (लंबाई 800 मी.)
2. मंशापूर्ण करणीमाता:- उदयपुर (2008) (87 मी.)
3. सावित्री माता:- पुष्कर (अजमेर) (700 मी.)
4. सामोद वीर हनुमान मंदिर:- चौमू (जयपुर) (400 मी.)
5. अन्नपूर्णा माता रोप-वे:- जयपुर 
(436 मी. लंबाई और 85 मी. ऊंचाई)

सर्वाधिक लंबाई वाला रोप-वे:- सुंधामाता (800 मीटर)

राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारम्भ
शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने जोधपुर जिले के मण्डोर में नागोरी बेरा स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या में राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारम्भ किया। 

हाल ही प्रो.आर.एन. मिश्रा तथा डॉ. पी.के. शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी पुस्तक प्रेक्टिकल ज्योग्राफी की प्रथम प्रति भेंट की।

हाल ही देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022-23 के तहत राज्य के 2 हजार श्रद्धालु जनवरी माह में वायुयान द्वारा निःशुल्क नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे।

हाल ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त आशीष गुप्ता ने राजस्थान आई.टी किक्रेट लीग के तृतीय संस्करण का उद्घाटन किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस:- 3 दिसंबर
• इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य स्तरीय समारोह में 35 विशेष योग्यजनों एवं 17 विशेष योग्यजनों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया है। (कुल 52 व्यक्ति)
• इस अवसर पर टीकाराम जूली ने विशेष योग्यजनों के लिए स्कूटी वितरण योजना का शुभारम्भ भी किया।
इस वर्ष इस योजना के तहत 5 हजार स्कूटियां वितरित की जाएंगी।

विशेष योग्यजनों के लिए सरकार के प्रयास
• राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में विशेष योग्यजनों को आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% किया गया है। पदोन्नति में 4% आरक्षण का लाभ भी दिया गया है। 
• विशेष योग्यजनों की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दो महाविद्यालयों की स्थापना की गई है तथा जामडोली में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय भी खोला जा रहा है।
‘राज्य आयुक्त आपके द्वार मिशन 392’ अभियान के तहत तहसीलों में शिविर लगाकर विशेष योग्यजनों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलवर ज़िला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिये दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ ज़िले का पुरस्कार प्रदान किया है।

• कोरोना में सरकारी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों में से करीब 90% को वापस स्कूलों में नामांकित करने में मिली सफलता के लिये शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से नवंबर-2022 में अवॉर्ड मिला था।
• चूरू ज़िला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज़िले में खेलो इंडिया योजना के शानदार प्रदर्शन के लिये प्रधानमंत्री के स्तर पर ‘नेशनल एक्सीलेंसी अवॉर्ड’ दिया गया है।
• सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा को सरकारी विभागों में सामान खरीदने की प्रक्रिया (पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्रोसेस) को पारदर्शी बनाने के लिये केंद्र सरकार के अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट की तरफ से जून-2022 में राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला था।
• वर्तमान में हनुमानगढ़ ज़िले की कलेक्टर रुक्मणि रियार को केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्रालय की ओर से नवंबर-2022 में ई-गवर्नेंस में बेस्ट वर्क के लिये अवॉर्ड दिया गया था।

जयपुर कलेक्ट्रेट राजस्थान में ई-फाइलिंग लागू करने वाला पहला कलेक्ट्रेट बना है।

इकोलॉजिकल गार्डन:- लक्ष्मणगढ (सीकर)

हाल ही स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में राजकीय महात्मा गांधी मल्टीपरपज स्कूल में खेल संकुल के निर्माण तथा भवन के मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया।

राजसिको अध्यक्ष और राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन राजीव अरोड़ा के अनुसार वर्ष 2021-22 में राज्य का निर्यात 52 हजार करोड़ से बढ़कर 72 हजार करोड़ तक पहुंच गया।

हाल ही भीलवाड़ा के कोटडी तहसील के चांदगढ़ में आयरन ओर (लोह अयस्क) के एक्सप्लोरेशन के दौरान (तांबा) कॉपर के भण्डार मिलने के अच्छे संकेत मिले हैं।

पराक्रम दिवस
1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला युद्ध में भारत की जीत की 51वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 5 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर सैन्य स्टेशन और लोंगेवाला युद्ध स्मारक में पराक्रम दिवस मनाया गया। 

पाली तहसील अभावग्रस्त घोषित
खरीफ फसल संवत् 2079 में प्रभावित क्षेत्रों का सूखा प्रबंध संहिता 2016 के आधार पर आकलन करके राजस्थान अफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट 1952 के तहत पाली जिले की पाली तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्यपाल राहत कोष के लिए एस.बी.आई. द्वारा निर्मित क्यूआर कोड का लोकार्पण किया है।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर के निदेशक प्रो. एन पी पाढ़ी ने अपने संस्थान से प्रकाशित पुस्तक "राजभाषा कार्यान्वयन दिग्दर्शिका" की प्रथम प्रति भेंट की है।

भोर योजना का संबंध है ? - भिखारियों का पुनर्वास
• भोर (भिक्षुक उन्मुखीकरण एवं पुनर्वास) योजना

उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने '56 भोग उत्सव-2022' के पोस्टर का विमोचन किया है।

सौर उत्पादन में राजस्थान देश में प्रथम
• वर्तमान में राजस्थान की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 16060 मेगावाट तक हो गयी है।
राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2019 का लक्ष्य राजस्थान में 2024 -25 तक 30 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करना है।
• प्रदेश में विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क 2245 मेगावाट क्षमता का जोधपुर के भड़ला में, 925 मेगावाट क्षमता का जैसलमेर के नोख में एवं 750 मेगावाट क्षमता का फलोदी-पोकरण में सोलर पार्क विकसित किए गए हैं।
• देश में प्रधानमंत्री कुसुम योजना में भी प्रदेश सभी राज्यों में पहले स्थान पर हैं। देश में इस योजना के अंतर्गत पहला सोलर ऊर्जा पावर प्लांट भी राजस्थान में ही जयपुर जिले के कोटपूतली तहसील के भालोजी गांव में स्थापित किया गया था।

बीकानेर के लाखासर और हनुमानगढ़ के सतीपुरा में 500 से 700 मीटर गहराई पर पोटाश के भण्डार है।

राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना 2022
लागू:- 5 दिसंबर, 2022 (बजट घोषणा 2022-23)
इस योजना के तहत ग्रामीण पर्यटन इकाइयों को देय लाभ:-
स्टांप ड्यूटी में 100% की छूट दी जाएगी।
देय एवं जमा SGST का 10 वर्षों तक 100% पुनर्भरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 8% के स्थान पर 9% ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना की विशेषताएँ:-
ग्रामीण गेस्ट हाउस:- ग्रामीण क्षेत्रों में गेस्ट हाउस पंजीकृत किये जाएंगे, जिनमें 6-10 कमरे होंगे। 
कृषि पर्यटन इकाई:- कृषि भूमि पर अनुमोदित पर्यटन इकाई न्यूनतम 2,000 वर्ग मीटर एवं अधिकतम 2 हेक्टेयर पर स्थापित होगी।
इसके 90% हिस्से में कृषि और बागवानी कार्य, ऊँट फार्म, घोड़ा फार्म, पक्षी एवं पशुधन, हस्तशिल्प, बगीचे आदि गतिविधियों के द्वारा पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश उपलब्ध करवाया जाएगा।
कैंपिंग साइट:- कृषि भूमि पर न्यूनतम 1,000 वर्गमीटर एवं अधिकतम एक हेक्टेयर पर कैंपिंग साइट स्थापित हो सकेगी। इसके 10% हिस्से पर टेंट में अस्थायी आवास की व्यवस्था होगी। शेष हिस्से में ऊँट फार्म, घोड़ा फार्म, पशुधन, बगीचे आदि गतिविधियाँ होंगी।
कैरावैन पार्क:- कृषि भूमि पर न्यूनतम 1,000 वर्ग मीटर एवं अधिकतम 1 हेक्टेयर पर कैरावैन पार्क स्थापित हो सकेगा। इस पर अतिथियों के वाहन पार्क किये जाने के बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।
होम स्टे (पेईंग गेस्ट हाउस योजना):- इसके तहत आवास मालिक द्वारा स्वयं के आवास में पर्यटकों को 5 कमरों तक आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
• ग्रामीण पर्यटन इकाइयों के लिये 15 फीट चौड़ी सड़क होना आवश्यक होगा।

राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने राविरा पत्रिका के राजस्व निर्णय विशेषांक का विमोचन किया है।

56 भोग उत्सव- 2022
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्थान हाट (जल महल) में चार दिवसीय फूड फेस्टिवल '56 भोग उत्सव- 2022' का शुभारंभ किया है। 

राजीविका के एमओयू
• राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा मिशन ‘वन जीपी -वन बीसी’ प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 17 ज़िलों में स्वयं सहायता समूहों की प्रशिक्षित एवं आईआईबीएफ सर्टिफाइड महिलाओं को बीसी सखी के रूप में लगाने हेतु इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक तथा फीनो पैमेंट बैंक के साथ एमओयू किया गया है।
• 25 नवंबर, 2022 को ‘पे-नियर बाय’ फिनटेक ऐजेंसी के साथ 8 ज़िलों के लिए एमओयू किया गया।
• शेष 8 ज़िलों के लिये एयरटेल पेमेंट बैंक से एमओयू किया जाना है।

राजस्थान में हर साल पृथक कृषि बजट पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा ज़िले में नवीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिये 120.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

हाल ही भारत की अध्यक्षता में पहली G-20 शेरपा बैठक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित की गई।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय (जयपुर) में योगसाधना भवन का लोकार्पण संविधान पार्क और नवग्रह-नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया है।

हाल ही 17 देशों के 44 प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात की।

आईटी डेविल्स (यशपाल लॉयंस) ने जोधपुर रॉयल्स को हराकर तीसरा राजस्थान आईटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 जीता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाईमाधोपुर के कुशतला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक-चौथ का बरवाड़ा) में नवीन कृषि संकाय खोले जाने की मंजूरी दी है।

अगले वर्ष 20 से 23 मार्च 2023 तक जोधपुर में इंटरनेशनल एक्सपो आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश में बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार पर प्रभावी रोकथाम के लिए मुख्यममंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे मामलों पर गहन अध्ययन कर समाधान देने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन और संरचना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
समिति का अध्यक्ष:- बाल अधिकारिता मंत्री।

ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर
• हाल ही राज्य के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने ‘इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’प्रोग्राम को ई-लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- विचाराधीन बंदियों की सभी सूचना प्रदान करना।
• ऐसा करने वाला राजस्थान उच्च न्यायालय देश का प्रथम उच्च न्यायालय बना है।  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत प्रदेश के राजगढ़ (चुरू), लाडनू (नागौर), पीपल्दा, सुल्तानपुर (कोटा) तथा चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्टेडियम निर्माण के लिये राज्यांश के रूप में 1 करोड़ 85 लाख रुपए प्रदान करने की मंज़ूरी दी है।

हाल ही भारतीय शिल्प संस्थान में डेल्फिक आर्ट वॉल कैम्प "रंगीला राजस्थान" का आयोजन किया गया।

देश का पहला डिजिटलीकरण ऑफिस
राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के परिसर में राजस्थान विधिज्ञ परिषद के नवीन भवन का शिलान्यास और बार काउंसिल के डिजिटलीकरण फेज-प्रथम का शुभारम्भ किया है। 
इस प्रकार बार कौंसिल ऑफ राजस्थान देश का पहला डिजिटलीकरण ऑफिस बन गया है।

विधानसभा में देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
राजस्थान विधानसभा में देश का पहला डिजिटल संग्रहालय (म्यूजियम) तैयार किया गया है। इसे "राजनीतिक आख्यान संग्रहालय" नाम दिया गया है। इस संग्रहालय में प्रदेश के राजनीतिक, आर्थिक, कृषि और सामाजिक विकास को दर्शाया गया है।
इसमें अब तक रहे 13 मुख्यमंत्रियों और 17 विधानसभा अध्यक्षों के स्टैच्यू बनाए गए हैं।
• जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसे तैयार किया है।
• 14 नवंबर 2022 को इसे खोला गया। जुलाई 2022 में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने इसका उद्घाटन किया था।

14 दिसंबर को राजस्थान को 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022' के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (विद्युत मंत्रालय) द्वारा ‘सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट’ प्रदान किया गया।

हाल ही उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने पाँच दिवसीय हैंडलूम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

हाल ही सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने सहकार भवन में सहकारिता विभाग की वेबसाइट https:@@rajsahakar.rajasthan.gov.in का लोकार्पण किया। 

हाल ही राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत करने के लिये पर्यटन विभाग द्वारा क्लार्क्स आमेर होटल में द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिंडोली (बूंदी) का नाम बदलकर डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिंडोली (बूंदी) कर दिया है।

28वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर के चौपासनी शिक्षण संस्थान में किया गया।

हाल ही जवाहर कला केंद्र में टी.एन. मिश्रा अचीवमेंट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया।

17 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्यस्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
साथ ही उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सुजस ऐप, सुजस बुलेटिन, सुजस ई-बुलेटिन एवं सुजस पॉडकास्ट ‘आवाज़’ का लोकार्पण भी किया है।
• आमजन को महँगे उपचार से मुक्ति दिलाने के लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है। इसमें 10 लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। किडनी, हार्ट, लीवर ट्रांसप्लांट जैसे महंगे इलाज में 10 लाख की सीमा समाप्त कर सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अलवर जिले की टहला तहसील का उद्घाटन एवं नवीन राजकीय महाविद्यालय टहला का शिलान्यास किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का फ्लैग ऑफ किया।
• मैराथन की थीम:- रन फॉर जीरो हंगर

हाल ही संस्कृति युवा संस्थान, जयपुर द्वारा वर्ल्ड हेल्थ वेलनेस फेस्ट आयोजित किया गया।

नायक (सेवानिवृत्त) भैरोंसिंह का निधन
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में लोंगेवाला पोस्ट पर हुए युद्ध के हीरो भैरोंसिंह का निधन हो गया।
बॉर्डर फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था।
भैरोंसिंह जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील के सोलंकियातला गांव के रहने वाले थे।

राजस्थान को डिजिटल नवाचारों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार
राज्य सरकार के जनकल्याण पोर्टल और ई-मित्र को ई-गवर्नेंस श्रेणी में वर्ष 2022 का स्कोच गोल्ड अवार्ड दिया गया है।

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को स्कॉच अवार्ड 
गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार वितरण समारोह में इस योजना को द्वितीय पुरस्कार (सिल्वर मेडल) दिया गया है।
• गौरतलब है कि वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार द्वारा 5 जनजातीय ज़िलों बाराँ, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर में इस योजना को शुरू किया गया था, जिसे वर्ष 2022-23 में राज्य के सभी 33 ज़िलों में लागू कर दिया गया है।
इस योजना के तहत दूसरी संतान के जन्म पर गर्भवती महिला को छह हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रदेश में चल रहे 45 पोक्सो न्यायालयों हेतु निर्भया फंड में 60 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंज़ूरी दी है।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र ने हाल ही मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी लिट) की मानद उपाधि प्रदान की।
• किसी सरकारी विश्विद्यालय से मानद उपाधि प्राप्त करने वाले देवेन्द्र झाझड़िया राजस्थान के पहले खिलाड़ी हैं।

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल-2023
21 दिसंबर, 2022 को खेल एवं युवा मामले मंत्रालय के राज्य मंत्री अशोक चांदना ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल-2023 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया। 
21 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आयोजन:- 26 जनवरी 2023 से प्रस्तावित।
• राज्य के सभी 240 नगरीय निकायों में इन खेलों का आयोजन होगा, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएँ शामिल हैं। इसके लिये निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है।
कुल शामिल खेल:- 7
1. कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग)
2. टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग)
3. फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
4. बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
5. वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
6. खो-खो (बालिका वर्ग)
7. एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)
• खेलों का आयोजन नगर निकाय, ज़िला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।
• इन खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
• इन खेलों का आयोजन खेल विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से करवाया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की स्थापना:- 22 दिसंबर 1949
• इस वर्ष RPSC का 74वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
• वर्तमान अध्यक्ष:- संजय श्रोत्रिय

राजस्थान आवासन मण्डल को नवाचारों एवं कायाकल्प के लिये हाउसिंग श्रेणी में एक बार फिर स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया है।
नवाचार:- बुधवार नीलामी उत्सव, ई-बिड सबमिशन एवं ई-ऑक्शन।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बिड़ला ऑडिटोरियम में 'इंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया' के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
इंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष:- डॉ. राकेश सहाय
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति:- डॉ. सुधीर भंडारी

शिल्पग्राम उत्सव
• राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य की झीलों की नगरी नाम से मशहूर उदयपुर में लोक संस्कृति के अनूठे पर्व ‘शिल्पग्राम उत्सव’ का शुभारंभ किया है।
• राज्यपाल ने संगम सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) द्वारा बेणेश्वर धाम के संत मावजी महाराज के चोपड़ों में समाहित चित्रों का छायांकन कर प्रलेखन किए गये चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
• राज्यपाल ने जयपुर के तमाशा कलाकार व रंगकर्मी दिलिप कुमार भट्ट तथा अहमदाबाद के संस्कृति कर्मी तथा जनजाति कला के उन्नयन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. भगवान दास पटेल को पद्मभूषण डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया है।

राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर 
हाल ही थाइलैंड के पटाया में आयोजित 39वीं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर बीकानेर निवासी प्रिया मेघवाल ने गोल्ड मैडल जीता है।
• गौरतलब है कि वह बॉडी बिल्डिंग में तीन बार (2018, 19, 20) में मिस राजस्थान भी रह चुकी है।

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाओं एवं असहाय/निराश्रित व्यक्तियों के समुचित आवास के लिये 'मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना' के लिये 28 करोड़ 23 लाख रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में 75-75 आवासीय क्षमता के 45 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृहों को स्थापित किये जाने की घोषणा की थी। 

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में गौरव बेटी उद्यान का लोकार्पण किया।

हाल ही ‘‘स्पैक्ट्रम‘‘ एवं दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उदयपुर जिले में राज्य स्तरीय ‘को-ऑप स्पोर्ट्स 2022’ का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि:- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी 

राष्ट्रीय अमृता हाट
महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने जयपुर के जवाहर कला केंद्र परिसर स्थित शिल्पग्राम में 23 दिसंबर से 1 जनवरी, 2023 तक चलने वाले राष्ट्रीय अमृता हाट का शुभारंभ किया है।

आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य उत्पादों को एक छत के नीचे उपलब्ध करवाने हेतु श्रीगंगानगर ज़िले में राज सखी कैफे का शुभारंभ किया है।

बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया द्वारा किया जाएगा।
• गौरतलब है कि देश में ऑनलैंड क्षेत्र में खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर है। वर्तमान में प्रदेश में ONGCऑयल इंडिया द्वारा बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में पेट्रोलियम व गैस का उत्पादन किया जा रहा है।

हाल ही 'द एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान' का 58वां स्थापना दिवस और बेस्ट एम्पलॉयर अवार्ड 2022 समारोह आयोजित किया गया।

हाल ही सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बऊधाम आश्रम के पीठाधीश्वर संत श्री रतिनाथ महाराज का निधन हो गया।

प्रदेश में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए राज्य सरकार 167 नई एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) को वाहनों के बेडे़ में शामिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए अमर जवान ज्योति से 167 नई एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) को वाहनों के बेडे़ में शामिल किया है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन का भी विमोचन किया है।

महाराजा सूरजमल (भरतपुर) का 259वां बलिदान दिवस:- 25 दिसंबर 2022

एमएसएमई प्रेरणा कार्यक्रम
हाल ही मुख्य सचिव उषा शर्मा ने इंडियन बैंक द्वारा उद्यमियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम“एमएसएमई प्रेरणा” के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया।
राजस्थान में MSME क्षेत्र के लिए प्रयास:-
• राजस्थान इन्वेस्टमेंट स्कीम, मुख्यमंत्री लघु उधोग प्रोत्साहन योजना, भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना।
• इंडियन बैंक ने मैसर्स पूर्णथ कंपनी के साथ मिलकर ये वेब बेस्ड ऑनलाइन कार्यक्रम तैयार किया है।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड का शुभारम्भ
राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम ढाणी (सम, जैसलमेर) से हेलीकॉप्टर जॉयराइड की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने वर्चुअल माध्यम से 27 दिसंबर को शुभारम्भ किया।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष:- धर्मेन्द्र राठौड़ 

सूरतगढ़ थर्मल की 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल इकाई 8 तथा 250 मेगावाट की इकाई 4 से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हुआ है।

हाल ही निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा से जाम्बिया में भारत के उच्च आयुक्त अशोक कुमार ने मुलाकात की।

राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष:- रामेश्वर डूडी

माउंट आबू में शरद महोत्सव 2022 शुरू हुआ है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिये इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड प्रदान किया है।

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये 65 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंज़ूरी दी।
• शुरुआत:- 20 अगस्त, 2021
• उद्देश्य:- प्रतिवर्ष 200 विद्यार्थियों को विदेश में नि:शुल्क शिक्षा दिलाना।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के कागल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किये जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

10वां अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह-2022 में अनेक आदिवासी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
• उदयपुर के कलेक्टर ताराचंद मीणा को ‘श्री मानगढ़ धाम गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
• दुर्गाराम मुवाल और महेंद्र कुमार मीणा:- नाना भाई खांट शिक्षक गौरव पुरस्कार
• डॉ. किरण मीणा:- आदिकवि महर्षि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार
दीपिका मीणा:- मेवाड़ वीर राणा पुंजा भील प्रतिभा पुरस्कार
• पवन पुत्र नि:शुल्क कोचिंग संस्था के संचालक रणवीर ठोलिया को ‘वीर शहीद नानक भाई भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार’
• डॉ. सुनील मीणा को ‘वीर बालक एकलव्य पुरस्कार’
• राज कलासुआ को ‘शहीद जनजाति वीर बाला कालीबाई पुरस्कार’ 
• दृष्टिहीन क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले ललित मीणा को ‘धनुर्धर श्री लिंबाराम पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

पन्नाधाय का पेनोरमा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले में पन्नाधाय के पैतृक स्थल पाण्डोली में ‘महाबलिदानी पन्नाधाय पेनोरमा’ के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। 

खेल एवं युवा मामले तथा जनसंपर्क विभाग के राज्य मंत्री अशोक चांदना को वैश्विक संस्था 'विमेन इकोनोमिक फोरम' द्वारा 'लीडर ऑफ डिकेड' के सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने भविष्य की उड़ान संवाद कार्यक्रम के तहत सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में नि:शुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है।

आर्थिक विकास दर
वित्तीय वर्ष 2021-22 में आर्थिक विकास दर के मामले में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। (11.04% विकास दर)
• पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश है। (11.43%)

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022
कुल 23 भाषाओं के लिए घोषणा।
• हिंदी:- बद्रीनारायण – ‘तुमड़ी के शब्द’ (कविता संग्रह)
अंग्रेजी:- अनुराधा रॉय – ‘ऑल दी लाइव्स वी नेवर लिव्ड’ (उपन्यास)
राजस्थानी:- कमल रंगा – ‘अलेखूं अंबा’ (नाटक)

साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2022
17 भारतीय भाषाओं के लिए घोषणा।
राजस्थानी:- मदन मोहन लढ़ा
इन्होंने गुजराती लेखक बिंदु भट्ट के उपन्यास 'अखेपातर' का राजस्थानी में अनुवाद 'अखूट तासळो' शीर्षक से किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मरहूम मोहम्मद जमान आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक 'इबारत एक महफिल' का विमोचन किया है।

30 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 8वीं ट्रेन 851 यात्रियों को लेकर रामेश्वरम के लिए रवाना हुई।

हाफ गिलास वाटर अभियान:- भीलवाड़ा

राजस्थान में उत्तर भारत का पहला और सबसे बड़ा पंचकर्म केंद्र बूंदी जिले के सिलोर गांव में बनेगा।

मेडी टूरिज्म वेलनेस सेन्टर:- बिल्ली की भागल गांव (खमनौर, राजसमंद)

SAVE WATER