आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 8 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 7 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


7 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

नागपुर मेट्रो ने 3,140 मीटर लंबा डबल-डेकर वायाडक्ट (मेट्रो) का निर्माण करके सफलतापूर्वक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस:- 7 दिसंबर

पराक्रम दिवस
1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला युद्ध में भारत की जीत की 51वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 5 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर सैन्य स्टेशन और लोंगेवाला युद्ध स्मारक में पराक्रम दिवस मनाया गया। 

भारत की ओर से श्रीलंका को डेयरी उद्योग और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।

भारत और जर्मनी ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ के अनुसार, भारत को 2022 में प्रेषण (रेमिटेंस ) के रूप में 2021 की तुलना में 12% की वृद्धि के साथ 100 बिलियन डॉलर प्राप्त होने की उम्मीद है। 
भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसे विदेशों में प्रवासी कामगारों से 100 अरब डॉलर का प्रेषण प्राप्त हुआ है।

लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के हनले गांव में भारत का पहला डार्क नाइट स्काई रिजर्व बनेगा।

भारत पर आधारित 'फ्रीडम एट मिडनाइट' और 'सिटी ऑफ़ जॉय' जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों के सह लेखक डॉमिनिक लैपिएरे का हाल ही में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की तर्ज पर वन डिस्ट्रिक, वन स्पोर्ट्स (ODOS) योजना शुरू की है। 

दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम
हैदराबाद स्थित स्टार्टअप, ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज के प्रौद्योगिकी समर्थन के साथ गोल्ड्सिका ने बेगमपेट में अपना पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया है। यह भारत का पहला गोल्ड एटीएम और दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है। 

साल 1971 में भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश को मान्यता देने की याद में मैत्री दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 51वां मैत्री दिवस मनाया गया है।

हाल ही भारत में मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों का सम्मेलन आयोजित किया गया।


8 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) ने दुनिया की 100 शीर्ष रक्षा कंपनियों की सूची में शामिल किया है। 

भारत 2023 में ब्राजील को पीछे छोड़कर आठवां सबसे बड़ा विज्ञापन बाजार बन जायेगा। 

सुकांत कदम ने पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक जीता है।

IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने एक 'ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर' विकसित किया है, जो समुद्री लहरों से बिजली उत्पन्न कर सकता है।

हाल ही प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ का निधन हो गया।

संयुक्त राष्ट्र में चार दिग्गज राजनयिकों और एक अमेरिकी सांसद को 'दिवाली स्टैम्प-पॉवर ऑफ़ वन' से सम्मानित किया गया है।

दुनिया भर की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टस्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ने इस सूची में भारत की चार महिलाओं को शामिल किया है।
• प्रियंका चोपड़ा, सिरिशा बांदला, गीतांजलि श्री और स्नेहा जावाले।
• यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गूगल की सहायक कंपनी जिगसॉ ने भारत में गलत सूचना विरोधी अभियान शुरू किया है।

मीराबाई चानू ने कोलंबिया में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता है।

वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक के. वी. सुरेश कुमार भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) के अध्यक्ष बने है।

टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ-2 “द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन” को पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने गोब्लिन मोड को वर्ड ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया है।


9 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

गूगल की 'ईयर इन सर्च 2022' रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत में आईपीएल को गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।

फोर्ब्स एशिया के अनुसार गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता भारत के सबसे उदार परोपकारी लोगों में से एक हैं।

बॉबी किन्नर दिल्ली के MCD चुनाव में जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी है।

मेघालय सरकार ने टेक ईगल नामक स्टार्टअप के साथ साझेदारी में एशिया का पहला ड्रोन डिलिवरी केंद्र शुरू किया है।

शाजी केवी नाबार्ड के नए अध्यक्ष बने है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रूस में आयोजित वित्तीय सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में ईएजी( EAG) पुरस्कार जीता है।

पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग के बाद डीना बोलुआर्टे पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है।

आदित्य मित्तल भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर बने है।

महाराष्ट्र अलग से दिव्यांग विभाग का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। 

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस:- 9 दिसंबर

हाल ही एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध पर तीसरा वैश्विक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन मस्कट (ओमान) में आयोजित किया गया। 

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की विज्ञान शिक्षिका वीना नायर को Excellence in Science Teaching 2022 का प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला है।

हाल ही संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने रोम (इटली) में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया।

कनाडा के मांट्रियल शहर में जैव विविधता पर सम्मेलन (COP15) शुरू हुआ है।

मेघना अहलावत टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments