आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । मार्च 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

March 2022 Rajasthan Current Affairs
 
1 मार्च, 2022 को राजस्थान के संस्कृति युवा संस्था द्वारा होटल उनियारा में राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया।

केन्द्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जैसलमेर में 800 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के माध्यम से और बीकानेर में 1000 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की सहायक कंपनी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट के माध्यम से विकसित करने की स्वीकृति जारी की गई है।
• प्रदेश में 10560 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है। इस प्रकार 10 गीगावाट सौर ऊर्जा विकसित करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। 

लेखिका और फिल्म निर्माता निलोस्री बिस्वास ने ''बनारसः ऑफ गॉड्स, ह्यूमन्स एण्ड स्टोरीज'' नामक पुस्तक लिखी है।

ई-वेस्ट संग्रहण अभियान
2 मार्च से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल द्वारा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का तीसरा चरण आरंभ किया गया। यह चरण अजमेर, पाली, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू व सीकर में शुरू किया गया है। 

3 मार्च को 'विश्व वन्य जीव दिवस' के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा द्वारा परिंडा बांधों अभियान की शुरूआत की गई।

जयपुर और जोधपुर में फिंगरप्रिंट प्रयोगशाला है। 

5 मार्च को खेल मंत्री अशोक चांदना सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राजसमंद जिले के देवगढ़ में राजीव गांधी खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया।

इस वर्ष जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 15वें संस्करण का आयोजन 5 से 14 मार्च तक होटल क्लार्क्स आमेर में किया गया।

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0
• प्रथम चरण:- 7 से 13 फरवरी तक।
• द्वितीय चरण:- 7 से 13 मार्च तक।

हाल ही झुन्झुनू जिले के निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री सेडूराम कृष्णिया का निधन हो गया।

राज्य में मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

8 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागौर एवं अलवर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया।
• प्रदेश में 30 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिल चुकी है, लेकिन जालोर, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले इससे वंचित हैं। 

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन ने यूक्रेन की युद्ध ग्रस्त परिस्थितियों को पार कर स्वदेश लौटीं राजस्थान की छात्राओं के साथ "दास्तां- ए- बहादुरी" कार्यक्रम का आयोजन किया।

8 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान की मांड और भजन लोकगीत गायिका बतुल बेगम को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। 
• इसी प्रकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राजस्थान की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या (जयपुर) और सुनीता महिया (नागौर) को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रत्येक ज़िले में खाद्य सुरक्षा प्रयोगशालाओं का गठन किया जाएगा।

राजस्थान फाउंडेशन की पहल पर बनाए गए दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवा दे रहे  प्रवासी राजस्थानी डॉक्टर्स के समूह "डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल (डोरी)" के "कॉल डोरी" एप पर कोई भी स्टूडेंट ऑडियो और वीडियो किसी भी माध्यम में अपने व्यक्तिगत मेडिकल कैरियर और किसी भी तरह की मानसिक, शारीरिक समस्याओं से संबंधित कोई भी सलाह ले सकता है।

राजस्थान स्टेट माइन्स एण्ड मिनरल्स लिमिटेड एवं बाड़मेर लिग्नाईट माइनिंग कम्पनी लिमिटेड को ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार’’ (खनन) से सम्मानित किया गया है।

अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क स्थित है ? - कोटा।

प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजना में शिकायत एवं रोजगार की मांग दर्ज किये जाने के लिए एकीकृत कॉल सेन्टर टोल फ्री नम्बर 1800-180-6127 संचालित है।

डूंगरपुर जिले के सिद्धार्थ जोशी ने संसद भवन के सेन्ट्रल हॉल में गुरूवार को आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

'द मेडिटरेनियन वॉल' पुस्तक के लेखक हैं ? - लुई फिलिप डेलम्बर्ट (फ्रांसीसी)

12 मार्च को शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री शिरीष माथुर मेमोरियल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन किया।

सीमा भवानी शौर्य अभियान
इसके तहत मार्च 2022 में BSF की 36 महिला बाइकर्स ने नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए दिल्ली से कन्याकुमारी तक का सफर किया गया।
सीमा भवानी के इस अभियान का उद्देश्य देश के कोने-कोने में बेटियों तक यह संदेश पहुंचाना है कि वह हर कार्य में सक्षम हैं।

14 मार्च, 2022 को राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने विधानसभा में बताया कि देश में पहली बार राजस्थान में अभिनव प्रयोग करते हुए प्रत्येक उपखंड पर औद्योगिक क्षेत्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

14 मार्च, 2022 को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने मंडल कार्यालय से जयपुर शहर में लो कॉस्ट सेंसर नेटवर्क और इसके मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।

नए जिलों के गठन संबंधी समिति
16 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए जिलों के गठन के संबंध में एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी।
• समिति का अध्यक्ष:- रामलुभाया

प्रतियोगी परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित करने के मकसद से संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया का विस्तृत अध्ययन कर सुधारात्मक सुझाव देने के लिए समिति गठित।
• अध्यक्ष:- जस्टिस विजय कुमार व्यास।
• सदस्य:- M.L. कुमावत।

कृृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने ‘राजस्थान में टिड्डी नियंत्रण’ पुस्तक का विमोचन किया है। 

शिल्पग्राम जवाहर कला केंद्र जयपुर में 20 से 29 मार्च तक राजीविका द्वारा राजीविका सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला आयोजित किया गया।
• मेले का विधिवत उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने किया।

23 मार्च को राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निधि (योजना, आवंटन और वित्तीय संसाधनों का उपयोग)  विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित कर दिया।
• यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार राज्य अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शिक्षा और अर्थ संबंधी हितों की विशेष सावधानी से अभिवृद्धि करेगा तथा सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से उनकी संरक्षा करेगा। 

23 मार्च को राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित कर दिया। 
• अब मास्टर प्लान के अनुसार ही नियमानुसार पट्टे दिये जायेंगे।

23 मार्च, 2022 को राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। 
• संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि नगरपालिका (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा की सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्तियाँ करने के लिये अब RPSC द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

मनसंवाद हेल्पलाइन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यूक्रेन एवं अन्य युद्धग्रसित देशों से आने वाले विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक परामर्श देने के लिए 'मनसंवाद' 1800 1800 018 टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है।

प्रदेश में वन विभाग की ओर से फ्रांस की फंडिंग एजेंसी AFD के सहयोग से राजस्थान फॉरेस्ट एंड बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। 
इस प्रोजेक्ट के तहत पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पर्यावरण, वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। 

24 मार्च को राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित कर दिया। 
प्रावधान:- 
• अब अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के लिए दंडात्मक प्रावधान के अंतर्गत 3 साल तक का कारावास, न्यूनतम 1 लाख रूपये का अर्थदंड एवं सार्वजनिक परीक्षा से 2 वर्ष के लिए वंचित किया जायेगा। 
• परीक्षा एजेंसी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला परीक्षार्थी सहित किसी भी व्यक्ति को 5 से 10 वर्ष तक कारावास एवं 10 लाख से 10 करोड़ रूपये तक का अर्थदंड दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 
• अपराध के आगम से प्राप्त सम्पत्ति की जब्ती, कुर्की व राजसात करने के संबंध में प्रावधान किये गये है।
• मैनेजमेंट या संस्था द्वारा अपराध करने पर उस संस्था को सदैव के लिए बैन एवं दोषी पाये जाने पर परीक्षा पर हुए खर्चे की भरपाई के लिए संस्था या प्रबंधन की सम्पत्ति को नीलाम किया जायेगा।
• इस प्रकार के अपराध संज्ञेय, गैर जमानती एवं नॉन कम्पाउंडेबल होंगे।
• अपराधों की ट्रायल के लिए सेशन कोर्ट का प्रावधान किया गया है। 
• अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा किया जायेगा।  

जयपुर जिला प्रशासन द्वारा 'ऑपरेशन संबल-2022 अभियान' चलाया जा रहा है। 
अभियान का उद्देश्य जयपुर जिले में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पेन्शन व पालनहार योजना से वंचित पात्र परिवारों को चिन्हित किया जाएगा फिर ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाया जाकर समयबद्ध स्वीकृति जारी करते हुये लाभान्वित किया जाना है।

24 मार्च 2022 को नई दिल्ली में राजस्थान उत्सव का उद्घाटन हुआ।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2021
• जारीकर्ता:- नीति आयोग।
• राजस्थान की समग्र रैंकिंग:- 11वीं रैंक।
• Landlocked states की श्रेणी में 6th रैंक।

आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन में राजस्थान देश में चौथे पायदान पर पहुंचा है।

मनरेगा के क्रियान्वयन में राजस्थान प्रथम स्थान पर है।

पद्म पुरस्कार 2022 (राजस्थान से प्राप्तकर्ता)
• पद्म भूषण:-
1. देवेंद्र झाझडिया - चुरू (पैरा खिलाड़ी)
खेल के क्षेत्र में पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के पहले पैरा खिलाड़ी। 
2. राजीव महर्षि (पूर्व मुख्य सचिव)
• पद्म श्री:-
1. अवनि लेखरा - जयपुर (पैरा खिलाड़ी)
2. फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी (कला)
3. रामदयाल शर्मा - भरतपुर (नौटंकी कला)
राम दयाल शर्मा ‘ब्रज कोकिला’और ‘ब्रज पपीहा’ के नाम से विख्यात है। 

सर्वश्रेष्ठ विधायकों का सम्मान
• 2019 के लिए विधायक ज्ञानचन्द पारख, 
• 2020 के लिए विधायक संयम लोढ़ा,
• 2021 के लिए विधायक बाबूलाल और विधायक मंजू देवी को सम्मानित किया गया। 

26 मार्च को प्राईम पॉइंट फाउन्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति को 'संसद  रत्न अवार्ड 2022' दिया गया। 
यह प्रतिष्ठित अवार्ड समिति के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद श्री नीरज डाँगी द्वारा ग्रहण किया गया। 

27 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोबनेर (जयपुर) स्थित श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में हाईटेक एग्री एक्सपो-2022 (कृषि मेला) का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र के समान ही राज्य के कार्मिकों के महंगाई भत्ते में भी 3% बढ़ोतरी की मंजूरी दी है।

बाड़मेर जिले में थार महोत्सव का आयोजन किया गया।

राजस्थान स्थापना दिवस:- 30 मार्च।

हाल ही गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुआ किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया।
उनका संबंध करौली जिले से था।

तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार
29 मार्च 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जल संरक्षण की दिशा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी में राजस्थान को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया। 
• प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश को मिला।

29 मार्च 2022 को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘द इकोनॉमिक बुलेटिन’ का विमोचन किया।

राज्य सरकार ने साथिनों के मानदेय में 20% की वृद्धि की है।

हाल ही में राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिज़र्व (अलवर) के जंगलों में लगी आग से लगभग 10 वर्ग किमी. का वन क्षेत्र गंभीर रुप से नष्ट हो गया है।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस
108वीं 'इंडियन साइंस कांग्रेस' इस बार राजस्थान में आयोजित होगी। अगले साल 3 से 7 जनवरी तक इसका आयोजन मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

Reminder:-
फरवरी 2022 में बूंदी जिले के प्रथम ओडीएफ प्लस गांव, खेरूणा गांव में जींस पार्क बनाया गया है।

5 फरवरी 2022 को राजस्थान की नई आबकारी नीति जारी की गई।

लिग्नाइट आधारित थर्मल पावर प्लांट:- गुढ़ा (बीकानेर)

राजस्थान का प्रथम अल्ट्रा थर्मल पावर प्लांट:- दानपुर (बांसवाड़ा)

कर्नल कृष्ण सिंह:- सर्वाधिक अल्ट्रा मैराथन दौड़ का विश्व रिकॉर्ड।

फरवरी 2022 में विभिन्न बोर्डों में नियुक्तियां:-

 अध्यक्ष
 आयोग/बोर्ड
 रिहाना रियाज चिश्ति
 राज्य महिला आयोग
 धर्मेन्द्र सिंह राठौड़
 राजस्थान पर्यटन विकास निगम
 कृष्णा पूनिया
 राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद
 राजेन्द्र सोलंकी
 राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड
 रफीक खान
 राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग
 खिलाड़ी लाल बैरवा
 राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग
 जस्टिस भंवरू खान
 राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
 लक्ष्मण मीणा
 राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग
 लाखन सिंह
 डाँग क्षेत्रीय विकास मण्डल
 राजीव अरोड़ा
 राजस्थान लघु-उद्योग विकास निगम
 मेवाराम जैन
 राजस्थान गौ सेवा आयोग
 जोगेन्द्र अवाना
 देवनारायण बोर्ड
 महादेव सिंह खण्डेला
 किसान आयोग
 बृजकिशोर शर्मा
 राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
 धीरज गुर्जर
 राजस्थान सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड
 गोपाल सिंह ईड़वा
 वरिष्ठ नागरिक कल्यांण बोर्ड
 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments