आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2021 । मई 2021 । राजस्थान करंट अफेयर्स

 
मई 2021 राजस्थान करेंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs 2021

मई 2021 राजस्थान करंट अफेयर्स
 
बीएन शर्मा को राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता और राजस्थान के पूर्व कप्तान किशन रुंगटा का 1 मई को कोरोना के कारण निधन हो गया।

1982 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले घुड़सवार कर्नल (सेवानिवृत्त) गुलाम मोहम्मद खान का 1 मई को निधन हो गया।

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव का परिणाम:-
• सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री देवी जीती है।
• सुजानगढ़ से कांग्रेस के मनोज मेघवाल जीते हैं।
• राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी जीती है।

राजस्थान विधानसभा की वर्तमान स्थिति:-
• कांग्रेस 106 सीट   • भाजपा 72 सीट
• निर्दलीय 13 सीट   • माकपा 2 सीट
• आरएलपी 3 सीट   • आरएलडी 1 सीट
• बीटीपी 2 सीट       • एक सीट रिक्त है।

चंबल नदी में घडियालों की संख्या 900 से बढ़कर 954 हो गई है। विश्व में घड़ियालों की कुल आबादी में से सबसे अधिक 80% चंबल नदी में है।
• घड़ियाल करौली जिले का प्रतीक चिन्ह है।

कोटा की बॉक्सर अरूंधति (69 किग्रा) का चयन ओलंपिक कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने हाल ही पोलैंड में आयोजित यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

राजस्थान में 10 मई से 24 मई 2021 तक महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन लगाया गया है।

12 मई को जोधपुर का 563 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जोधपुर की स्थापना राव जोधा ने की थी।

मई 2021 में जयपुर में नगर निगम ने विभिन्न बहानों से बाहर निकलने वालों के लिए रोको टोको अभियान शुरू किया है।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई के अवसर पर राजस्थान सरकार ने नर्स ग्रेड द्वितीय का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर तथा नर्स ग्रेड प्रथम का पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कर दिया।

पंचायत राज विभाग ने 15वें वित्त आयोग के 1931 करोड़ रुपए का अनटाइड फंड राज्य की पंचायतों (11341) का ट्रांसफर किए हैं।
पंचायतें अनटाइड फंड का उपयोग कोरोना मैनेजमेंट के लिए कर सकेगी।

जनार्दन सिंह गहलोत
28 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष रहे जनार्दन सिंह गहलोत का निधन हो गया।
उन्हें कबड्डी का भीष्म पितामह कहा जाता था।
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तथा राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे।
अर्जेंटीना ने अपने शहर ला प्लाटा के नेशनल स्टेडियम का नाम गहलोत स्टेडियम रखने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कॉलेज में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं और रोजगार के लिए कार्यस्थल तक आवागमन के लिए दिव्यांग युवाओं को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी वितरण करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने इसके लिए राज्य बजट वर्ष 2021-22 में घोषित ‘स्कूटी योजना- 2021’ के दिशा-निर्देशों का अनुमोदन भी कर दिया है।

17 मई को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर बन्नालाल को राज्य वित्त आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।

स्मार्ट सिटी मिशन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ऑनलाइन रैंकिंग में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर आया है।
• गौरतलब है कि राजस्थान के 4 शहर जयपुर, उदयपुर, अजमेर एवं कोटा को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है।
• 100 शहरों की रैंकिंग में उदयपुर 8वें, कोटा 11वें, अजमेर 29वें एवं जयपुर 36वें स्थान पर है।

विधानसभा प्रक्रिया नियम 173
हाल ही गुडामालानी से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा प्रक्रिया नियम 173 के तहत इस्तीफा दिया है। 
इसके अनुसार यदि कोई सदस्य त्यागपत्र व्यक्तिगत रूप से देकर स्वेच्छा से त्यागपत्र देना बताता है तो अध्यक्ष तुरन्त प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करेगा।
त्याग पत्र डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजा जाता है तो अध्यक्ष जांच करेगा कि त्याग पत्र स्वेच्छा से भेजा गया है या नहीं। 
अध्यक्ष के त्यागपत्र स्वीकार करने से पहले विधायक
वापस भी ले सकता है।
इस्तीफा स्वीकार करने या ना करने की शक्ति विधानसभा अध्यक्ष के पास है।
• इससे पहले 1977 में दांतारामगढ़ से निर्दलीय विधायक मदन सिंह ने चलती विधानसभा में इस्तीफा दे दिया था जिसे बाद में नियम 173 के तहत माना गया था और समझाइश के बाद मदन सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया।

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत महामारी और अधिसूचित रोग घोषित किया है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत ब्लैक फंगस का इलाज सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में निःशुल्क कर दिया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का 19 मई को निधन हो गया। वे बिहार एवं हरियाणा के राज्यपाल भी रहे  तथा इंदिरा गांधी के समय केंद्रीय मंत्री रहे।
राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया थे।

उदयपुर जिले के धरियावद से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का 19 मई को कोरोना से निधन हो गया।
यह राज्य में कोरोना से चौथे विधायक की मौत हुई है।

1966 से 1971 तक लगातार छह साल नेशनल डाइविंग चैंपियन रहे अर्जुन अवॉर्डी भंवर सिंह का हाल ही निधन हो गया।

23 मई को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन के 4 दिन बाद उनकी पत्नी शांति पहाड़िया का निधन हो गया।

राजस्थान में कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करने के लिए 3 दल बनाए गए हैं।
• कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करवाने वाला राजस्थान देश का प्रथम राज्य है।

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 
मई 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना को मंजूरी दी है।
• इस योजना के तहत अपने घर से दूर शहरी क्षेत्रों में रहने के लिए आवासीय सुविधा हेतु आरक्षित वर्गों, (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी तथा ईडब्ल्यूएस) के कॉलेज विद्यार्थियों को वाउचर मिलेंगे।
• गत परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक हासिल करने वाले कुल 5000 छात्रों को मेरिट के आधार पर वर्ष में 10 माह के लिए डीबीटी वाउचर दिए जाएंगे।
• संभागीय मुख्यालयों पर रहने वालों को 7 हजार रुपए प्रतिमाह तथा अन्य जिला मुख्यालयों के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह देय होंगे।

राजस्थान में कोलवी की गुफाएं किस जिले में स्थित है ? - झालावाड़

राजस्थान सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर सत्ता व राजनीति में दिव्यांगजन को भी समान अवसर देने के उद्देश्य से शहरी निकायों में दिव्यांगजन की भागीदारी तय की है।
• नोटिफिकेशन के तहत नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका में राज्य सरकार के जरिए नियुक्त होने वाले मनोनीत सदस्यों में से एक सदस्य दिव्यांगजन से मनोनीत करना तय किया गया है।
दिव्यांगजन को शहरी निकायों में मनोनीत करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।

31 मई को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कैदियों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के लिए बनाई गई फीचर फिल्म ’रोड टू रिफॉर्म’ को रिलीज किया।
• इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी पात्र जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बंदी है।

मई 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निम्नलिखित उप तहसीलों को तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी गई -
सेतरावा (जोधपुर)
मित्रपुरा (सवाई माधोपुर)
सांजू (नागौर)
नगरफोर्ट (टोंक)
नौगांवा एवं टपूकड़ा (अलवर)
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के नोखड़ा में नवीन तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।

मई 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निम्नलिखित नई उप तहसीलों के सृजन को मंजूरी दी गई -
बोरून्दा एवं गुडा विश्नोईयां (जोधपुर)
बान्दनवाडा (अजमेर)
साहवा एवं कातर छोटी (चुरु)
डूंगराना और फेफाना (हनुमानगढ़)
देशनोक (बीकानेर)
गंडाला (अलवर)
ताला (जयपुर)

• गहलोत के इन निर्णयों से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में सुगमता होगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments