आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 14 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 13 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स

13 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

पीएम आवास योजना (ग्रामीण)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितम्बर 2020 को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मध्य प्रदेश में बने 1.75 लाख घरों का उद्घाटन किया।
 • 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की शुरुआत की गई थी।
• देशभर में अब तक 1.14 करोड़ आवास बनाए जा चुके हैं‌।
•  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थी को सौ प्रतिशत अनुदान राशि के रूप में 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं।
• इसका 60% हिस्सा केंद्र सरकार वहन करती है जबकि 40 % राज्य सरकार वहन करती है।
• प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य मार्च 2022 तक दो करोड़ किफायती घर बनाना है।

हाल ही ब्रिटिश एक्ट्रेस डेम डायना रिग का निधन हो गया है।
उन्होंने गेम ऑफ़ थ्रोंस सीरीज़ में ओलेना टाइरेल की भूमिका के लिए लोकप्रियता हासिल की।

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस 
हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को दुनिया भर में चोटों को रोकने और जीवन को बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने करने के लिए वर्ल्‍ड फर्स्ट एड डे यानि विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष 12 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया गया है।
• इस दिन की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा की गई।

अमेरिका-मालदीव रक्षा सहयोग समझौता
10 सितंबर को हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने मालदीव के साथ एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

केजी बेसिन में मीथेन हाइड्रेट का विशाल भंडार
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाले आगरकर अनुसंधान संस्थान द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन में मीथेन हाइड्रेट का विशाल भंडार है, जो स्वच्छ ईंधन का स्त्रोत है।
• गौरतलब है कि मीथेन एक स्वच्छ और कम लागत वाला ईंधन होता है।
• एक घन मीटर मीथेन हाइड्रेट में 160 से 180 घन मीटर मीथेन होती है।

अली खान आईपीएल में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने हैं। (जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)
तेज गेंदबाज अली खान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैरी गर्नी के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

इजरायल-बहरीन समझौता
यूएई के बाद बहरीन ने भी इजराइल के साथ शांति समझौते को लेकर सहमति दी है।
• इसी के साथ बहरीन, इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला चौथा अरब देश बन गया है।
13 अगस्त 2020 को यूएई, इजरायल के साथ समझौता करने वाला तीसरा अरब देश बना था। जबकि मिस्र और जॉर्डन पहले ही इजराइल के साथ संबंध स्थापित कर चुके हैं।
• गौरतलब है कि अरब देश फिलिस्तीन विवाद के कारण
इजरायल का बहिष्कार करते हैं।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी एस्ट्राजनेका के संयुक्त प्रयास से विकसित वैक्सीन एजेडडी 1222 का ट्रायल फिर से शुरू कर दिया गया है।
• हाल ही एक वॉलिंटियर में गंभीर लक्षण मिलने पर ट्रायल रोक दिए गए थे।

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता
11 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत और अमेरिका के बीच विदेश और रक्षा मंत्रालयों के सहायक सचिव स्तर की टू प्लस टू वार्ता हुई।
• वार्ता में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर बन रही स्थितियों की चर्चा की गई।
• कोविड-19 से मिलकर लड़ने, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता, हिंद -प्रशांत क्षेत्र के विकास और अच्छे शासन में सहयोग देने के मुद्दों पर चर्चा की गई।
• दोनों देशों के अधिकारी वर्ष 2020 के अंत तक मंत्री स्तर की टू प्लस टू वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत एवं यूएसए  के संबंधों को वैश्विक सामरिक साझेदारी से परिभाषित किया जाता है।
• टू प्लस टू वार्ता में दोनों देशों के विदेश व रक्षा मंत्री भाग लेते हैं।
पहली बार यह 6 सितंबर 2018 को आयोजित की गई थी।

13 सितंबर 1936 को क्रांतिकारी यतींद्र नाथ का 63 दिन की भूख हड़ताल के बाद निधन हो गया।
उन्होंने लाहौर जेल में भारतीय कैदियों को यूरोपीय कैदियों जैसी सुविधा देने के लिए भूख हड़ताल शुरू की थी।

अफगान शांति वार्ता
12 सितंबर को अफगानिस्तान और तालिबान के बीच शुरू हुई अफगान शांति वार्ता में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डिजिटल माध्यम से भाग लेते हुए कहा कि इस शांति प्रक्रिया में अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।
• अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में भारत एक महत्वपूर्ण पक्षकार है।
• भारत ने अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण गतिविधियों में करीब 2 अरब डॉलर का निवेश किया है।
• 29 फरवरी 2020 को अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।


14 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस फोर्स को किसी की गिरफ्तारी के लिए वारंट की आवश्यकता नहीं होगी। इस बल का कोई सदस्य किसी मजिस्ट्रेट के किसी आदेश के बिना तथा किसी वारंट के बिना किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है।
• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 जून 2020 को इस फोर्स के गठन की घोषणा की थी।

हिंदी दिवस 14 सितंबर
14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
• 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
• पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
• भारत में करीब 54.5 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
• अंग्रेजी और मंडारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

गुजरात की पहली धरोहर पर्यटन नीति 2020-25
गुजरात सरकार ने 11 सितंबर, 2020 को राज्य की पहली ‘धरोहर पर्यटन नीति 2020-25’ की घोषणा की।

नीति में 1 जनवरी, 1950 से पहले के ऐतिहासिक महलों, किलों और इमारतों के अंदर धरोहर होटल, संग्रहालय, बैंक्वेट हॉल और रेस्तरां खोलने की अनुमति दी गई है।
राज्य सरकार मौजूदा और नये धरोहर होटलों के रख-रखाव तथा विस्तार के लिए 5-10 करोड़ रूपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।
डेवलपर्स को नई इकाई स्थापित करने या किसी मौजूदा धरोहर संग्रहालय, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल की मरम्मत के लिए 45 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 11 सितंबर, 2020 को केंद्र-शासित प्रदेश के सभी निवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की घोषणा की।
इसके दायरे में वे सभी लोग आएंगे, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल नहीं हैं।

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020
10 सितंबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' (WWF) द्वारा ‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020’ जारी की गई।
रिपोर्ट के अनुसार 1970 और 2016 के बीच वैश्विक वन्यजीव आबादी में 68% की कमी आई है।

पृथ्वी की बर्फ-मुक्त भूमि का 75% हिस्सा पहले ही काफी बदल चुका है, अधिकांश महासागर प्रदूषित हैं और इस अवधि में आर्द्रभूमि का 85% से अधिक क्षेत्र लुप्त हो गया है।
पिछले कई दशकों में जैव विविधता के नुकसान का सबसे महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष कारण भू-उपयोग परिवर्तन रहा है, मुख्य रूप से प्राचीन आवासों को कृषि प्रणालियों में परिवर्तित कर दिया गया है।
वैश्विक स्तर पर भूमि उपयोग परिवर्तन के कारण सबसे अधिक जैव विविधता का नुकसान यूरोप और मध्य एशिया में 57.9%, उत्तरी अमेरिका में 52.5%, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में 51.2%, अफ्रीका में 45.9% और फिर एशिया में 43% हुआ है।
लिविंग प्लेनेट इंडेक्स के अनुसार, सबसे बड़ा वन्यजीव आबादी नुकसान लैटिन अमेरिका में 94% के खतरनाक स्तर पर हुआ है।
विश्व स्तर पर सबसे अधिक संकटग्रस्त जैव विविधता में से एक ताजे पानी की जैव विविधता है, जो महासागरों या जंगलों की तुलना में तेजी से घट रही है।

स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 11 सितंबर, 2020 ‘स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज’का शुभारंभ किया।
उद्देश्य : शहरों में कम लागत से लोगों के चलने योग्य रास्तों एवं गलियों का निर्माण करना।

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 13 सितम्बर 2020 को निधन हो गया है। वे 74 साल के थे।

हाल ही विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भारत की ओर 27 वें आसियान रीजनल प्लेटफार्म में हिस्सा लिया।
• ASEAN, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है।
• यह संगठन अंतर-सरकारी सहयोग को बढ़ावा देता है और अपने सदस्यों और अन्य एशियाई राज्यों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा, सैन्य, शैक्षिक और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करता है।
• इसमें 10 दक्षिणपूर्व एशियाई देश शामिल हैं: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाओस।

दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
हर साल 12 सितंबर को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल डे फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन यानि दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन दक्षिण के क्षेत्रों और देशों द्वारा हाल के वर्षों में किए गए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

सुभाष कामथ को भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (Standards Council of India) का चेयरमैन चुना गया है।

यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020
जापान की नाओमी ओसाका ने 2020 यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर महिला एकल वर्ग का खिताब जीता है। वर्ल्ड की चार नंबर की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। ओसाका ने इससे पहले 2018 यूएस ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब जीता था।
• वह अब तीन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं।
• ओसाका दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने अपने पहले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते हैं।
पहली - जेनिफर कैप्रियाती

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने 2020 के यूएस ओपन टूर्नामेंट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है।

दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल दर्रा कहां स्थित है ? - माणा दर्रा (चमोली, उत्तराखंड)
• यह दुनिया की एकमात्र सड़क है, जिसे ऊपर से नीचे की तरफ बनाया गया है।

चीन ने भूटान में जमीन कब्जाई
चीनी सेना ने भूटान के पश्चिमी और मध्य भाग में बड़ी संख्या में जमीन पर कब्जा कर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया है।
• भूटान, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश सिलीगुड़ी गलियारे के करीब स्थित है।
• चीनी सेना ने भूटान के पश्चिमी क्षेत्र में 318 वर्ग किमी और मध्य क्षेत्र में 495 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर दावा किया है।
• चीन ने जून में भूटान के साकटेंग वन्यजीव अभयारण्य परियोजना पर भी आपत्ति जाहिर की। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के नजदीक स्थित है।

इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS)
आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज के तहत घोषित इस स्कीम के तहत अब तक 42 लाख से ज्यादा लोगों का 1.63 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज मंजूर किया जा चुका है।
• इस स्कीम के तहत 3 लाख करोड़ तक के कर्ज दिए जाने है।


15 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

वेनिस फिल्‍म समारोह में फिल्‍म निर्देशक चैतन्‍य तम्‍हाणे को सर्वोत्‍तम पटकथा का पुरस्‍कार
सितंबर 2020 में 77वें वेनिस फिल्म समारोह में, फिल्म निर्देशक चैतन्य तम्हाणे को शास्त्रीय संगीतकार पर बनी मराठी फिल्म 'द डिसाइपल' (The Disciple) के लिए सर्वोत्तम पटकथा का पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार 'द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (FIPRESCI) द्वारा दिया गया।

एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटा बेस परियोजना (आईआरएडी)
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटा बेस परियोजना-आईआरएडी लागू करने की प्रक्रिया में है, जो जल्दी ही पूरे देश में लागू होगी।
ऐप आधारित प्रणाली पर प्रस्तावित इस परियोजना को पहले चरण में छ: राज्यों में लागू करने का फैसला किया गया है। यह राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु हैं।
इस मोबाइल ऐप के माध्यम से दुर्घटना स्थल पर ही डेटा एकत्र करके इसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। जैसे - बुनियादी ढांचे में सुधार और पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य संबंधित विभागों के लिए दुर्घटनाओं का डेटा रिकॉर्ड करना शामिल है।

हरिवंश नारायण सिंह फिर राज्यसभा के उप-सभापति निर्वाचित
14 सितंबर, 2020 को एनडीए के उम्मीदवार और जनता दल यूनाटेड के हरिवंश नारायण सिंह को फिर से राज्यसभा का उप-सभापति चुन लिया गया है।
वो पहली बार अगस्त 2018 में चुने गए थे और उनका कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म हो गया था।

गरिमा योजना
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'गरिमा' नामक एक नई योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य में कोर स्वच्छता कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा सुनिश्चित करना है।
• स्वच्छता कर्मचारियों के काम के घंटे प्रति दिन 6 घंटे तक सीमित रहेंगे।

योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) को देश की सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नए प्रमुख और जापान के प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है। 71 वर्षीय अधिकारी 16 सितंबर 2020 से कार्यालय का प्रभार ग्रहण करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने का निर्देश दिया है।

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती 9 सितंबर
9 सितंबर 1850 को आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी रंगमंच के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म बनारस में हुआ।

15 सितंबर 1959 को देश में पहली बार टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई।
15 अगस्त 1982 को दूरदर्शन ने राष्ट्रीय प्रसारण सेवा शुरू की।

इंजीनियर दिवस 15 सितंबर
भारत में वर्ष 1968 से हर साल 15 सितंबर को राष्ट्र के विकास में इंजीनियरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के सबसे महान इंजीनियर मोक्षगुंडम  का जन्मदिवस है।
• विश्वेश्वरैया को आधुनिक मैसूर का जनक कहा जाता है।

हर साल 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।
2008 में पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।

14 सितंबर, 2020 को एशियाई विकास बैंक ने टेको कोनिशी को भारत के देश निदेशक (कंट्री डायरेक्टर) के तौर पर नियुक्त किया है‌।

वैश्विक बैंक सिटीग्रुप ने जेन फ्रेजर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना है। वह इस वैश्विक बैंक की पहली महिला सीईओ होंगी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने समीर कुमार खरे को एशियाई विकास बैंक, मनीला के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। खरे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) असम कैडर के अधिकारी हैं।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समित ने राजेश खुल्लर को विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
खुल्लर इस पद पर 3 साल या अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2023 तक रहेंगे।

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2020 द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
• यूरोमोनी अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस पुरस्कार, सर्वश्रेष्ट बैंकों और बैंकरों को प्रदान किया जाता हैं। इसकी शुरुआत 1992 में की गई थी।
• यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वो पहले भारतीय कार्पोरेट लीडर है।

इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने “My Life In Design” नामक अपनी पहली बुक लिखी है, जिसे  2021 में प्रकाशित किया जाएगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर एकीकृत शिकायत समाधान और निगरानी प्रणाली
जमू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 11 सितंबर, 2020 को जम्मू-कश्मीर एकीकृत शिकायत समाधान और निगरानी प्रणाली की शुरूआत की।
इस पहल से शिकायत निवारण प्रणाली का विकेन्द्रीकरण होगा।
यह देश की पहली ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली और पोर्टल है, जो उच्च स्तर पर केन्द्र सरकार तथा निम्न स्तर पर जिलों, तहसील और विकास खंडों से जुड़ी है।

भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
14 सितंबर 2020 को केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) की विनियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए संसद की मंजूरी मांगी है‌।
यह प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में वर्ष 2020-21 के लिए अनुपूरक मांगों का एक हिस्सा है।

TikTok ने अपने अमेरिकी परिचालन के लिए Oracle को अपना तकनीकी साझेदार बनाया है।

14 सितंबर, 2020 को एडटेक (शिक्षा प्रौद्योगिकी) कंपनी ‘ग्रेट लर्निंग’ ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

SAVE WATER

Post a Comment

2 Comments