आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


19 July 2020 Current Affairs

हाल ही रोज किस्टियन ओसूका रैपोंडा गैबॉन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।

प्रसिद्ध गणितज्ञ कांजीवरम श्रीरंगचारी शेषाद्री का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
वर्ष 2009 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान बैरी जर्मन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है।

तन्मय कुमार को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

2012 में बीसीसीआई द्वारा डेक्कन चार्जर्स की टीम को आईपीएल से हटाने के कारण बीसीसीआई पर 4800 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

मालाबार नौसैनिक अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित होता है ? - भारत-जापान-अमेरिका।
हाल ही इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को शामिल करने की चर्चा है।

वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2020
वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक (एमआरआई) 2020 में भारत तीसरे स्थान पर है।
इस सूचकांक में प्रत्येक देश का मूल्यांकन चार प्रमुख क्षेत्रों में किया गया है -  Bouncebackabillity, Conditions, Costs और Risks.
इस सूचकांक में चीन पहले और संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर है।
MRI = manufacturing risk index.

हाल ही जुलाई 2020 में भारत सरकार ने अमेरिका के साथ रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व विकसित करने हेतु समझौता किया है।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के कारण भारत अपने तेल भंडार को देश के अंदर और विदेशों में भी सक्रिय रूप से बढ़ा रहा है।
ISPRL एक भारतीय कंपनी है जो भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
वर्तमान में कच्चे तेल के भंडारण लिए भारत में  तीन सामरिक रिजर्व मंगलौर, पादुर (कर्नाटक) और विशाखापट्टनम जैसे भूमिगत स्थानों पर है।
ISPRL= Indian Strategic Petroleum Reserves Limited.

भारत के पास 90 दिनों के लिए तेल भंडारण की क्षमता है। साथ ही भारत ने तीन भूमिगत सामरिक रिजर्व बनाए हुए हैं, जिनकी भंडार क्षमता 5.33 मिलियन मैट्रिक टन है।
भारत द्वारा ओडिशा के चंडीखोल एवं कर्नाटक के पादुर में नए सामरिक रिजर्व भी बनाए जा रहे हैं।
भविष्य में बीकानेर और राजकोट में भी सामरिक रिजर्व बनाना प्रस्तावित है।
भारत अपनी जरूरत का 84% क्रूड ऑयल विदेशों से आयात करता है।
वित्त वर्ष 2019-20 में भारत ने अमेरिका से 63000 करोड रुपए मूल्य के तेल व गैस की खरीद की।
भारत अपनी खपत का सिर्फ 15 दिनों का रणनीतिक भंडार बना पाया है। जबकि अमेरिका के पास 30 दिनों का भंडारण रहता है।

Search Results

Web result with site link

जुलाई 2020 में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम का निधन हो गया है।
वे 51 साल के थे, उनकी कोशिशों के बाद ही 2001 में इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ था।

हाल ही उत्तराखंड सरकार ने 'वेस्ट टू एनर्जी नामक एक पहल के तहत कचरे से बिजली बनाने का फैसला किया है।

जुलाई 2020 में हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के देहरादून जिले में 'स्मृति वन' का उद्धाटन किया गया है।
स्मृति वन का उद्घाटन उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोग गायक स्व. जीत सिंह नेगी की याद में देहरादून के अस्थल गांव में किया गया है।

हाल ही  लोकसभा सचिवालय ने स्व. अरुण जेटली के नाम पर एक कर्मचारी कल्याण योजना शुरू करने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत सचिवालय के समूह सी कर्मचारियों के बच्चों को उच्च तकनीकी एवं पेशेवर शिक्षा के लिए तीन छात्रवृति दी जाएंगी।

हाल ही में पाकिस्तान एवं किस देश के बीच 'Pok' के सुधोटी ज़िले में 700 मेगावाट की 'आज़ाद पट्टन जल विद्युत परियोजना' के लिये एक समझौता हुआ हैं ?- चीन

किस डिजिटल भुगतान कंपनी ने हाल ही में भारत का पहला नंबरलेस डेबिट काई लॉन्च किया है ? - FamPay

हाल ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक पुस्तक जारी की, जिसका शीर्षक है तंगमः अरुणाचल प्रदेश के गंभीर रूप से लुप्तप्राय समूह का एक एथनोलिन्गुइस्टिक अध्ययन ( Tangams: An Ethnolinguistic Study Of The Critically Endangered Group of Arunachal Pradesh)
तंगम, अरुणाचल प्रदेश की बड़ी अदि (Adi) जनजाति के भीतर एक अल्पज्ञात समुदाय है और ऊपरी सियांग जिले के पेनडेम सर्कल में कुगिंग के आवास में रहते हैं।

यूएनडीपी की रिपार्ट 
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की एक रिपार्ट के अनुसार भारत में 2005-06 से 2015-16 के दौरान 27.30 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी रेखा से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इन 10 सालों में गरीबों की संख्या का अनुपात 55% से घटकर 28% रह गया।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2005-06 और 2015-16 के बीच दुनिया में गरीबी में सबसे अधिक कमी भारत में ही आयी हैं।
भारत में स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
चार देशों आर्मेनिया, भारत, निकारागुआ और उत्तरी मैसेडोनिया ने साढ़े पांच से साढ़े दस सालों के दौरान अपने वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक को आधा कर दिया है।

क्या होती है बहुआयामी गरीबी

बहुआयामी गरीबी में गरीब लोगों द्वारा दैनिक जीवन में अनुभव किए जाने वाले सभी अभावों को समाहित किया जाता है। इसमें खराब स्वास्थ, शिक्षा की कमी, गुणवत्तापूर्ण जीवन स्तर का नहीं होना, काम की खराब गुणवत्ता, हिंसा का खतरा और ऐसे क्षेत्रों में रहना जो पर्यावरण के लिहाज से बहुत अनुकूल नहीं हैं।

20 July 2020 Current Affairs

मेडीकैब 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप के साथ मिलकर एक पोर्टेबल हॉस्पिटल यूनिट तैयार किया है। इसे 2 घंटे के अंदर 4 लोगों की मदद से आसानी से कहीं पर भी लगा सकते हैं। इस फोल्डेबल अस्पताल को मेडीकैब नाम दिया गया है। इसमें डॉक्टर का कमरा, एक आइसोलेशन रूम, एक मेडिकल रूम/वार्ड, एक ट्यून बेड आईसीयू शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 24 जुलाई 2021 को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी।
भारतीय हॉकी टीम को ग्रुप-A में रखा गया है।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की घोषणा की है ? - ओडिशा

हाल ही में रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को कब तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की घोषणा की है ? - 2023

हाल ही में The Spirit of Cricket India नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - स्टीव वॉ

हाल ही में आयी UN की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुपोषित लोगों की संख्या में कितने मिलियन की गिरावट आयी है ? - 60 मिलियन


हाल ही में रेलवे की किस कोच फैक्ट्री ने Covid-19 से लड़ने के लिए पोस्ट कोविड कोच विकसित किया है ?  - कपूरथला


21 July 2020 Current Affairs

1986 से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर 2020 में होने वाला टी-20 विश्व कप क्रिकेट कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।
पुरुषों का टी 20 विश्व कप अब अक्टूबर और नवंबर 2021 में होगा।

ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए 20 जुलाई 2020 से नया उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लागू हो गया है। यह नया कानून उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का स्थान लेगा।
नए बिजनेस मॉडल्स को भी इसमें शामिल किया गया है।
भ्रामक विज्ञापनों एवं घटिया सामान बेचने पर दुकानदारों पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019

छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना शुरू
छत्तीसगढ़ नें देश में अपनी तरह की पहली योजना- गोधन न्याय योजना शुरू की गई।
इस योजना के तहत सरकार मवेशी मालिकों से 2 रुपये प्रति किलोग्राम भाव से गाय का गोबर खरीदेगी
खरीदे गए गोबर से महिला स्वयं सहायता समूह कम्पोस्ट केंचुआ खाद बनाएंगे और इसे 8 रुपये प्रति किलोग्राम से बेचा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यगंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जात्तियों के सर्वागीण विकास के लिए नवीन रोजगार छतरी योजना शुरू की है।
इस योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के चलते विस्थापित और बेरोजगार अनुसूचित जाति के परिवारों को 7.50 लाख की वित्तीय सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगामुर (NUS) के शोधकर्ताओं ने पूर्वी हिंद महासागर में पहली 'सुपर जायंट' आइसोपॅड प्रजाति की खोज की है।
नए खोजे  गए तिलचट्टे का नाम "बाथईनोमस रक्सासा'  है। बाथईनोमस रक्सासा को आमतौर पर विशालकाय कॉकरोच के रूप में जाना जाता है और इसके 14 पैर होते हैं।

हाल ही अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले सांसद लुईस जॉन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
लुईस जॉन नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले 'बिग सिक्स' कार्यकर्ताओं में शामिल थे, इस आंदोलनकारी समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने किया था।

हाल ही रूस के सांसदों ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून का मसौदा तैयार किया है।

गेंद पर लार का इस्तेमाल न करने वाले आईसीसी नियम को तोड़ने वाले पहले किकेटर कौन बने हैं ? - डॉम सिब्ले (इंग्लैंड)

ASPIRE ई-पोर्टल
हाल ही इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) के द्वारा 'ASPIRE' (Automotive Solutions Portal For Industry Research & Education) नामक ई-पोर्टल लॉन्च किया गया है।
यह पोर्टल वाहन उद्योग से संबंधित तकनीकी और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान में मदद करेगा, इससे भारत ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस  को नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार हर 5 वर्ष बाद दिया जाता है, वर्ष 2015 में यह पुरस्कार पहली बार दिया गया था।
यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हो।

हाल ही मार्सिडीज के चालक लुईस हैमिल्टन ने हंगरी ग्रां. प्री 2020 का खिताब जीता है।
इस जीत के साथ ही हैमिल्टन ने किसी एक सर्किट पर सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

'द एंडगेम' नामक उपन्यास के लेखक कौन बने हैं ? - एस हुसैन जैदी

हाल ही किस देश की सरकार ने PUBG पर पाबंदी लगा दी है ? - पाकिस्तान


हाल ही 19 जुलाई को रोड और प्यार तूने क्या किया जैसी फिल्मों के निर्देशक रजत मुखर्जी का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

द मोमेंट ऑफ लिफ्ट : हाउ एम्वपॉवरिंग वुमन चेंज द वर्ल्ड पुस्तक की लेखिका कौन है ? - मेलिंडा गेट्स

दुबई में एक भारतीय लड़की समृद्धि कालिया ने 3 मिनट के भीतर एक छोटे से बॉक्स में 100 योगासन करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

• जैव विकास की मौलिक कल्पना क्या है ? - परिवर्तन के साथ अवतरण।

• योग्यतम की उत्तरजीविता सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ? - चार्ल्स डार्विन।

• डैल्टोनिज्म किसका दूसरा नाम है ? - वर्णांधता का।

• हिमोफीलिया नामक रोग में क्या होता है ? - रक्त का थक्का देरी से जमता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments