आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

सुरक्षा परिषद में भारत बना आठवीं बार अस्थायी सदस्य

Internation commission, devedunotes



सुरक्षा परिषद में भारत बना आठवीं बार अस्थायी सदस्य

17 जून 2020 को भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आठवीं बार अस्थायी सदस्य बना।
भारत 2021-22 के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थायी सदस्य बना।
भारत का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से शुरू हो गया।
चीन और पाकिस्तान समेत 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह ने जून 2019 में सर्वसम्मति से भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

भारत कब-2 बना अस्थायी सदस्य
भारत आठवीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना है।
1950-51, 1967-68, 1972-73
1977-78,  1984-85, 1991-92
2011-12,  2021-22


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

• यह संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था है जिसमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
5 स्थायी सदस्य - अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन।
प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा 2 साल के कार्यकाल के लिए 5 अस्थायी सदस्यों (कुल 10 में से) का चुनाव करती है।

10 अस्थायी सीटों का वितरण निम्न प्रकार है -
5 सीट - एशियाई और अफ्रीकी देशों के लिए।
1 सीट - पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए।
2 सीट - दक्षिण अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए।
2 सीट - पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए।

नोट - सुरक्षा परिषद के लिए चुने जाने के लिए उम्मीदवार देशों को महासभा में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्य देशों का दो-तिहाई (128 देशों का समर्थन) बहुमत चाहिए होता है।

17 जून को हुई बैठक में महासभा के 192 देशों ने भाग लिया। इन में से 184 देशों ने भारत का समर्थन किया।
भारत के अलावा केन्या, आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे भी अस्थायी सदस्य चुने गए।
• पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों की 2 सीटों के लिए मैक्सिको और नॉर्वे को चुना गया।
केन्या अफ्रीकी देशों की सीट से चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति के अनुसार सुरक्षा परिषद में भारत की मौजूदगी दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को मजबूत करेगी।

2020 में संयुक्त राष्ट्र अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे है।
वोल्कान बोजकिर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष चुने गए।
उन्होंने सितंबर 2020 में तिजानी मुहम्मद-बांदे का स्थान लिया।
महासभा के अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल का होता है।

SAVE WATER

Post a Comment

4 Comments