आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जुलाई 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

July 2019 Rajasthan Current Affairs, Rajasthan Current Affairs 2019



Rajasthan Current Affairs 2019

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना शुरू की जाएगी

राजस्थान के भरतपुर जिले के आकाश सिंह का चयन श्रीलंका में होने वाले एशिया कप अंडर-19 भारतीय टीम में हुआ है।

जयपुर के परकोटे को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इंटरनेट शटडाउन के मामले में राजस्थान को दूसरा स्थान मिला है।

रामअवतार गुप्ता को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय(आरटीयू), कोटा का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

राजस्थान के चित्रकार निवेदिता पाठक का चयन दिसंबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीयओलंपियाड में हुआ है।

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता सक्सेना को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने पुरस्कृत किया है।

उदयपुर की सोनल सुखवाल 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह इटली के नेपोली में यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राजसमंद जिले में वीर योद्धा राणा पूंजा के स्मारक को इको टूरिज्म स्थल बनाया जाएगा।

राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव बने हैं।

राज्य के जयपुर जिले में कैरियर काउंसलिंग सेक्टर बनाया जाएगा जिसकी लागत ₹10 करोड़ रखी गई है।

उदयपुर के  तैराकी प्रशिक्षक जगदीश तेली तथा उनकी इंडियन पैरा रिले स्विमिंग टीम ने इंग्लिश चैनल को पार करके एशिया  बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाया है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की पहल पर राजसमंद जिले के आदिवासी बच्चे भारत भ्रमण पर जाएंगे।


हाल ही राजस्थान की सोफिया खान का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इन्होंने शांति की कामना के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की दूरी 86 दिन में 2 घंटे में पूरी की।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान का नागौर जिला संपूर्ण भारत में पहले स्थान पर है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में राजस्थान राज्य प्रथम स्थान पर रहा है।

राजस्थान पुलिस में कार्यरत बॉक्सर बृजेश यादव ने थाईलैंड ओपन में रजत पदक जीता है।

राजस्थान में जनता क्लीनिक का पायलट प्रोजेक्ट जयपुर जिले से शुरू किया जाएगा।

देश में शिक्षण संस्थानों के बाहर तंबाकू उत्पाद बेचने में राजस्थान राज्य पहले स्थान पर है। वहीं देश  में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने के मामले में गुजरात पहले स्थान पर है।

राजस्थान राज्य द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।

राजस्थान की मकराना मार्बल खान को ग्लोबल हेरिटेज में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों (खलील अहमद, दीपक चाहर व राहुल चाहर) का एक साथ चयन हुआ है।

राजस्थान के जोधपुर के डॉ. राम सिंह मेड़तिया को मारवाड़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान में खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत 22 जुलाई से  होगी।

साहित्य अकादमी द्वारा राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए कीर्ति परिहार को चुना गया है।

प्रदेश के विनय भाणावत का नाम क्लाम्स बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संयुक्त अरब अमीरात में दर्ज किया गया है।

राजस्थान देश का पहला राज्य बनेगा जो दुष्कर्म पर जागरूकता अध्याय शामिल करेगा।

मणिपुर के बाद राजस्थान दूसरा राज्य होगा,जहां ऑनर किलिंग के लिए कानून बनेगा।

जयपुर जिले में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर खोला जाएगा। इसमें पंडित नेहरू के सभी प्रकार की पुस्तकें तथा उनके जीवन संग्रह के बारे में जानने योग्य सामग्री होगी।

सीएम गहलोत ने बजट 2019-20 घोषणा की है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ST,SC,BPL वर्ग की बालिकाओं के लिए ₹21000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि उनके विवाह पर दी जाएगी।

प्रदेश के जयपुर शहर को भिक्षा मुक्त शहर बनाया जाएगा।

झुंझुनू के ठिकाना गांव के जगदीश धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव विवेक कुमार झुंझुनू जिले के बहादुर वास गांव से हैं।

हाल ही राजस्थान की जितेंद्र यादव व सोनू यादव का चयन विश्व कप कबड्डी के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार ओ पी यादव को चौधरी चरण सिंह आईसीएआर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मूक बधिर बच्चों को सांकेतिक भाषा जानने वाले दूंभाषियों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जयपुर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।

राज्य सरकार ने विधवा कुंडू पुनर्विवाह की राशि बढ़ाकर 30000 से बढ़ाकर ₹51000 कर दी है।

प्रदेश की वर्षा राव ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता है।

12 जुलाई को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का स्थापना दिवस मनाया गया।

जोधपुर में एक नवीन पशु चिकित्सा तथा पशु विज्ञान महाविद्यालय खोला जाएगा।

राजस्थान देश का पहला राज्य बना है जहां सहकारी क्षेत्र में ऑनलाइन फसली ऋण वितरित किए जाएंगे।

राजस्थान का पहला मैंगो फेस्टिवल बांसवाड़ा जिले में आयोजित किया गया।

ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में उदयपुर के कुणाल चौधरी ने कांस्य पदक जीता है।

साहित्यकार नेमीचंद गहलोत को थार सम्मान से सम्मानित किया गया है।

मोहनलाल सिंघवी को नेशनल ग्रीन मेंटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रदेश के अजय सिंह शेखावत ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया में बेस्ट परफॉर्मर्स राज्यों की सूची में राजस्थान राज्य पांचवे स्थान पर रहा।

गोविंद सिंह डोटासरा ने राजकीय विद्यालयों में 24 जून 2019 से वृक्ष मित्र अभियान की शुरुआत की है।

राजस्थान के चार व्यक्तियों (सुविज्ञ शर्मा, सुशील कुमार वर्मा, लक्ष्यराज सिंह, एलएन अग्रवाल)  को ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया है।

राजस्थान की रूमा देवी को डिज़ाइनर ऑफ द ईयर 2019 का खिताब मिला है।

राजस्थान के जगदीश पारीक को जगजीवन राम नव प्रवर्तक किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उदयपुर के द लीला पैलेस को वर्ल्ड के बेस्ट होटल का अवार्ड मिला है। प्रसिद्ध ट्रैवल मैगजीन ट्रैवल लेजर ने वर्ल्ड के बेस्ट होटल का अवार्ड दिया है।

जैसलमेर जिले के टावरीवाला, बाघेवाला क्षेत्रों में तेल भंडारों का पता चला है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छबड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन,बारां की 660-660 मेगा वाट की पांचवी व छठी इकाई का उद्घाटन किया है।
छबड़ा पावर प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ा तापीय थर्मल पावर प्लांट बन गया है।

संगीता बेनीवाल राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनी है।

राजस्थान विधानसभा की संपूर्ण कार्यवाही सीधी यूट्यूब पर प्रसारित करने वाली देश की पहली विधानसभा बनी है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के हिसाब से देश का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन बीकानेर का कालू पुलिस स्टेशन है।

20वी राज्य पशु गणना में-
ऊटो में 35%, भेडों में 13.96%, बकरियों में 4.98% की कमी आई है।

करौली के कैला देवी मंदिर को राज्य सरकार ने साइन बोर्ड में शामिल किया है अर्थात अब यह मंदिर राजस्थान सरकार के अधीन होगा।


झुंझुनू के डॉक्टर जुल्फीकार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के दौलतराम माल्या को राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही झुंझुनू के बसंत कुमार बिरला का निधन हुआ है।ये आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन मंगलम बिरला के दादा थे।

राज्य सरकार ने आशीष कुमार को अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है। राजस्थान के महाधिवक्ता महेंद्र सिंह सिंघवी है।

जोधपुर के रामकिशोर विश्नोई को बेस्ट रुलर्स डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

अपग्रेड एंटी टैंक मिसाइल नाग का परीक्षण जैसलमेर के पोकरण  फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया है।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में लोकायुक्त का कार्यकाल 8 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर देने का प्रस्ताव पास करवाया है। इससे पूर्व भाजपा सरकार ने लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष किया था।

राजस्थान बजट 2019-20 में 1000 करोड रुपए की राशि से कृषि कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।

बजट 2019-20 में पशु चिकित्सालय निंबार्क तीर्थ सलेमाबाद अजमेर को प्रथम श्रेणी चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।

बजट 2019-20 के अंतर्गत निशुल्क दवा योजना में 104 प्रकार की नई दवाइयों को शामिल करने की घोषणा की गई है।

बजट 2019-20 में सबसे अधिक राशि जोधपुर संभाग को आवंटित की गई है।

जयपुर में राजस्थानी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन करने की घोषणा की गई है।

राजस्थान की अन्नपूर्णा योजना को अम्मा रसोई योजना नाम से चलाया जाएगा।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments