राजस्थान करेंट अफेयर्स
8वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में हुआ है।राजस्थान राज्य पथ परिवहन को लीडरशिप सम्मान प्राप्त हुआ है।
वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल गोदारा नियुक्त किये गये है।
राजीव गांधी जयंती पर राजस्थान राज्य द्वारा अक्षय ऊर्जा दौड़ का आयोजन किया गया। राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त 2019 को मनाई गई।
राज्य सरकार के एक योजना के तहत मरुस्थल क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 70 लीटर पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लीटर पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
निशुल्क दवा योजना में राजस्थान राज्य देश में अव्वल रहा है।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह यादव का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
राजस्थान के यश भरतिया विश्व कैडेट शतरंज में भाग लेंगे ।
राजस्थान निशानेबाजी प्रतियोगिता में मानवादित्य राठौर ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनसिंह निर्विरोध चुने गए।
राजस्थान के रतन सिंह चौहान ने माउंट एलब्रुस पर्वत चोटी को फतेह किया है।
मुकुट मणिराज को खानदानी कल्पित राजस्थानी पद्य पुरस्कार 2019 दिया गया है।
रविंद्र ठक्कर idea-vodafone के नए एमडी और सीईओ बने।
राजस्थान के पैरा एथलीट सुंदर गुर्जर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
बजरंग पूनिया व दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2019 दिये जाएंगे।
15 अगस्त 2019 को 73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
पाली की एथलीट हिमा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
राजस्थान राज्य जैव ईंधन नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय पोषण मिशन में पूरे भारत में राजस्थान राज्य प्रथम स्थान पर रहा है। साथ ही राष्ट्रीय पोषण मिशन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बारां जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में राज्य के पहले फास्ट चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।
राजस्थान की महिला तैराक गौरव सिंघवी ने सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने का रिकॉर्ड बनाया है। इनका संबंध उदयपुर हैं।
राजस्थान कृषक ऋण माफी 2019 के तहत पहला ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी की बादामी बाई को दिया गया।
हाल ही "राज्यपाल कल्याण सिंह के भाषण" नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा है।
राजस्थान के बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह पर 20 अगस्त 2019 को डाक विभाग द्वारा डाक टिकट जारी किया गया।
पृथ्वीराज तृतीय को राय पिथौरा अथवा दल पुंगल भी कहा जाता है।
लखनऊ में आयोजित 59वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शक्ति सिंह राठौड़ ने कांस्य पदक जीता है।
केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई "आयुष्मान बीमा योजना" तथा राज्य सरकार की "भामाशाह बीमा योजना" को मिलाकर राजस्थान में *आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना* 1 सितंबर 2019 से शुरू की जाएगी।
जयपुर के चित्रकार अजय गर्ग को नेशनल प्राईड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजस्थान के कृष्णा नागर ने पदक जीता है।
जयपुर के शासक सवाई मानसिंह द्वितीय की 109 वी जयंती 21 अगस्त 2019 को मनाई गई।
योनो कृषि कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के जयपुर जिले में किया गया। ज्ञात रहे योनो एप एसबीआई का है।
जुलाई माह की हेल्थ इंडेक्स में राजस्थान का सीकर जिला प्रथम स्थान पर रहा है।
केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा राजस्थान के जयपुर व जोधपुर का दौरा किया जाएगा।
17 वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी को देश में सर्वप्रथम कुपोषण मुक्त बनाने की घोषणा की है।
राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में 14 सितंबर से तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत: 9 मार्च 2019
द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत: 13 जुलाई 2019
राज्य में पहली बार केन्या की तर्ज पर घटते वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए चारकोल सीड बॉल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
राज्य स्तरीय सब जूनियर तथा कैरेट जूड़ो प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक जयपुर जिले ने जीते हैं।
देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हाल ही में हुआ है। यह 2004 में उत्तराखंड में पहली महिला डीजीपी बनी तथा किरण बेदी के बाद दूसरी महिला आईपीएस बनी।
29 अगस्त 2019 को राजस्थान हाई कोर्ट का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
राजस्थान में भामाशाह कार्ड की जगह जन आधार कार्ड बनेगा हालांकि भामाशाह कार्ड की तरह ही पैकेज पर योजना चलती रहेगी।
जैसलमेर जिले के डॉ जालम सिंह को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
26 वें मथुरादास अवार्ड 2018-19 के लिए राजस्थान के तनवीर उल हक(सीनियर वर्ग), रवि बिश्नोई(जूनियर वर्ग), आर्यना खालिया(सब जूनियर वर्ग) का चयन किया गया है।
केंद्र द्वारा जारी पब्लिक हेल्थ इंडेक्स में राजस्थान को 16 वां स्थान मिला है।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पीवी सिंधु बनी है।
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पाली जिले की हिमा जोशी ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
मंत्री भंवर सिंह को बेस्ट इनोवेशन एंड इनीशिएटिव लीडरशिप अवार्ड मिला है।
एक रिपोर्ट के अनुसार उद्योगों के लिए देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान राज्य में दी जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सर्वाधिक लाभ लेने में राजस्थान का जयपुर जिला शीर्ष पर है।
66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म टर्टल को बेस्ट राजस्थानी फिल्म का अवार्ड दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर बारां जिले के कारागार के डिप्टी जेलर करण सिंह शक्तावत को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर चित्तौड़गढ़ जिले के जेल के जेलर डूले सिंह को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है।राज्य में पहली बार किसी जेलर को यह अवार्ड दिया गया है।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राज्य में कुल 1 लाख कृषि कनेक्शन देने की घोषणा की गई है।
राजस्थान 15 वी विधानसभा का प्रथम पूर्ण बजट सत्र 27 जून 2019 को शुरू हुआ था।
राजस्थान की बीएसएफ महिला अफसर तनुश्री ने स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में तिरंगे को सलामी दी है।
वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट 2019 में राजस्थान राज्य ने पुरस्कार जीता है।
राजस्थान में सूरतगढ़ एयरबेस पर तैनात विंग कमांडर अभिनंदन को स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नदियों के पुनर्जीवित के जाने के अभियान में राजस्थान की लूनी नदी का चयन किया है।
राजस्थान में डाटा सेंटर और सौर ऊर्जा प्लांट अदानी समूह द्वारा लगाए जाएंगे।
जैसलमेर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर प्रतियोगिता के चौथे चरण में भारत में विजयी रहा।
राजस्थान की तीरंदाज स्वाति दूधवाल को एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में भंवर सिंह व बंशीलाल ने स्वर्ण पदक जीता है।
जयपुर जिले के पैरा एथलीट सुंदर गुर्जर को खेल दिवस (29 अगस्त) पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सीएम गहलोत ने सूचना व जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि पारीक को स्टेट लेवल मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया है।
डॉ लता सुरेश को वेस्ट मैनेजमेंट लाइब्रेरी अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।
भारत में 2021 की जनगणना पेपरलेस होगी जिसके लिए सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है। इस जनगणना के प्री टेस्ट के लिए राजस्थान के 3 जिलों (उदयपुर,जयपुर,जैसलमेर) को मॉडल के रूप में चुना गया है।
18वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में किया गया है।
जयपुर के मनु कंबोज को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
14वीं विश्व एजुकेशन सम्मेलन में राजस्थान के अध्यापकों निधी सिंह तथा महेंद्र प्रताप सिंह को इनीशिएटिव लीडरशिप तथा बेस्ट स्पीकर का अवार्ड मिला है।
संस्कृत कवि पंडित रामस्वरूप दातोलिया को संस्कृत साधना शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक सलाहकार केंद्र के लिए राजस्थान के एकमात्र जोधपुर जिले को चुना है।
एक आंकड़े के अनुसार राजस्थान के 10 जिलों के 16560 गांव फ्लोराइड युक्त जल से प्रभावित है। यह 10 जिले हैं: नागौर, भीलवाड़ा ,जोधपुर ,जयपुर, बांसवाड़ा ,बाड़मेर ,जालौर, अजमेर, सिरोही, झुंझुनू।
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के ओम माथुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एनवायरमेंटल का अवार्ड राजस्थान की मछली फिल्म को दिया गया है। यह फिल्म रणथंबोर की बाघिन मछली पर बनी हुई है।
राजस्थान सरकार ने राजस्थान फाउंडेशन का चेयरमैन धीरज कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है।
रामेश्वर डूडी नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के निम्न पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं-खीवसिंह भाटी, रामेश्वर दयाल स्वामी, रेवंता राम।
सुप्रीम कोर्ट ने मानव अधिकार कोर्ट न बनाने पर राजस्थान पर 1 लाख का जुर्माना लगाया है।
मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब प्रियंका चौधरी ने जीता है।
शौर्य चक्र विजेता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव कलावतसर (जिला बाड़मेर) में किया गया है।
राजस्थान के सिरोही जिले को सर्वप्रथम केंद्र सरकार ने विकास की दृष्टि से चयनित किया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जारी 2019 की दूसरी तिमाही की रेटिंग में में जयपुर एयरपोर्ट को 17 वां स्थान मिला है।
विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बेणेश्वर धाम पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया बने हैं।
राजस्थान की निशा उधानी मिसेज गुजरात की फर्स्ट रनरअप बनी है।
राजस्थान पुलिस दीक्षांत परेड समारोह में ममता कंवर को सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार मिला है।
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जयपुर जिले को एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।
राजस्थान के 4 खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी में हुआ है। खिलाड़ी है: अनिकेत चौधरी, राहुल चौधरी, तंवर उल हक, महिपाल लोमरेरी।
राजस्थान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा गांधी के नाम पर महिलाओं के लिए निम्न 7 योजनाएं शुरू करेगी:-
1.प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना
2. प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शक्ति महिला कौशल विकास योजना
3. प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
4. प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला पुनर्वास योजना
5. प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शक्ति निधि जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम योजना
6. इंदिरा गांधी शक्ति निधि योजना
7. इंदिरा गांधी शक्ति निधि सामूहिक विवाह को बढ़ावा योजना।
राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज उद्योग मित्र वेब पोर्टल शुरू किया गया है।
राजस्थान के जमवारामगढ़(जयपुर) में नई फल सब्जी मंडी खोलने की घोषणा की गई है।
बीकानेर की हेमलता बाठिया का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।इन्होंने 145 दिन तक गर्म पानी के सहारे उपवास तपस्या कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
राजस्थान का वर्ष 2018-19 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 218.29 लाख मैट्रिक टन रहने का अनुमान है।
हाल ही राजस्थान की विधानसभा द्वारा मोबलीचिंग पर विधेयक पारित किया गया है।
अलवर की रुचि गुप्ता ने मिसेज इंडिया 2019 का खिताब जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
देश का सबसे बड़ा शिक्षा विचार मंथन कार्यक्रम का तीसरा संस्करण SCOONEWS ग्लोबल एजुकेटस फेस्ट का आयोजन राजस्थान के उदयपुर जिले में किया गया। इसकी थीम:-Education for sustainability moving on from confirming to creativity.
टोंक जिले में डिग्गी नामक गांव में डिग्गी कल्याण जी का मेला भरा है। मुस्लिम लोग इसे कलह पीर के नाम से अभिनंदन करते हैं।
राज्य में सर्वाधिक योजनाएं विश्व बैंक विदेशी सहयोग से चल रही है। राज्य में 15 योजनाएं विदेशी सहयोग से चल रही हैं जिनमें से पांच योजना विश्व बैंक के सहयोग से चल रही है।
राजस्थान की वर्ष 2019-20 की वार्षिक योजना का आकार 1,16,735.96 करोड़ है।
मार्च 2019 तक राजस्थान की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3074 मेगावाट है। याद रहे वर्तमान में सर्वाधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन हो तमिलनाडु में होता है।
लोक प्रशासन के संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन जयपुर में नवंबर माह में किया जाएगा।
रूस के उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल इशपूरोव राजस्थान के जैसलमेर जिले में पहुंचे हैं।
भारत के सबसे पुराने संगठन प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा सम्मेलन का आयोजन जयपुर जिले में किया जाएगा।
हाल ही राजस्थान की महिला मोनिका शर्मा ने किलिमंजारो चोटी फतह की है। मोनिका शर्मा भीलवाड़ा से संबंधित है, जबकि किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है।
नई दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित उदयपुर हाउस को दिल्ली सरकार राजस्थान सरकार को सौंपेगी।
राजस्थान में हुक्का बार चलाने तथा e-cigarette बेचने पर 3 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है।
राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर के लव-कुश बैडमिंटन स्टेडियम में किया जाएगा।
राजस्थान के जयपुर जिले के माधव मित्तल ने पेरिस में इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता है।
राजस्थान में श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस मनाई गई। मेवाड़ क्षेत्र में 121 साल पुरानी हरियाली अमावस्या मेला सबसे बड़ा व अनूठा होता है।
राजस्थान वित्त निगम ने वर्ष 2018-19 में 10.39 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
क्रोशिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में निशा कंवर ने स्वर्ण पदक जीता है। निशा कंवर का संबंध सीकर जिले के महरौली गांव से है।
राजस्थान की दिव्य गजराज डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित हुए हैं।
मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल को बेस्ट सिक्योरिटी एंड इलेक्ट्रिकल अवार्ड दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय-जयपुर।
राज्य में 5वीं इंटरनेशनल स्काउट मास्टर प्रतियोगिता का आयोजन जैसलमेर में किया जाएगा।
राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए जयपुर में राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
राजस्थान कैंडर की आईपीएस महिला रिचा तोमर को सर्वोत्तम ऑलराउंडर महिला आईपीएस का खिताब मिला है।
सीएस प्रोफेशनल के परिणाम में राजस्थान के दौसा जिले की कृति खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है।
SAVE WATER
घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
0 Comments