आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

नवंबर-दिसंबर 2018 राजस्थान करंट अफेयर्स


राजस्थान करेंट अफेयर्स 2018, दिसंबर राजस्थान करंट अफेयर्स 2018
Rajasthan Current Affairs 2018


नवंबर-दिसंबर 2018 राजस्थान करंट अफेयर्स


👉 सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईज ऑफ मूविंग इंडेक्स 2018 रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार-
➖ जयपुर पैदल यात्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर है।

👉 राजस्थान राज्य सरकार ने बंदियों को जेल में बर्थडे मनाने की छूट दी है।
➖ 2 किलो मिठाई बांटने की छूट है लेकिन केक काटने की छूट नहीं है।

Q. हाल ही किस राज्य ने कैदियों को वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी ? ------महाराष्ट्र।

👉 झीलों की नगरी उदयपुर से बेंगलुरु के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी है।
➖ डबोक एयरपोर्ट (उदयपुर) से बेंगलुरु के लिए इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरी।

🎤 देश में 5 लग्जरी ट्रेन (शाही रेल) चल रही है।
1. सबसे पुरानी (1982 से) राजस्थान में पैलेस ऑन व्हील्स चल रही है।
2. महाराष्ट्र में 2007 से डेक्कन ओडिसी चल रही है।
3. उड़ीसा में गोल्डन चेरियट 2008 से चल रही है।
4. महाराष्ट्र में महाराजा एक्सप्रेस 2009 से चल रही है।
5. राजस्थान में रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स 2017 से चल रही है।

Q. मदर ऑफ आल लग्जरी ट्रेन किसे कहते हैं ?
Ans. पैलेस ऑन व्हील्स।

👉 महिपाल लोमरोर:- 18वर्षीय महिपाल लोमरोर को 1 नवंबर से शुरू हुए रणजी सीजन के लिए राजस्थान टीम का कप्तान बनाया गया है।
➖ महिपाल लोमरोर राजस्थान के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने हैै।

👉 सुमन मीणा:- अंडर-19 महिला T20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में शामिल की गई है।

👉 राजस्थान में दीपावली के अवसर पर पटाखे फोड़ने हेतु रात्रि 8:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक का समय निश्चित किया गया है।

👉 राजस्थान कि डॉ अनुपमा सोनी 9 नवंबर से 14 नवंबर तक थाईलैंड में आयोजित होने वाले मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी।

👉 चुरु (राजस्थान) के नीतीश पूनिया ने हैमर थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
👉 टोंक (राजस्थान) के खलील अहमद ने भारत के लिए T20 डेब्यु में वेस्टइंडीज के खिलाफ1 विकेट लिया।

👉 राजस्थान में देश का पहला हाई स्पीड ट्रेनों का ट्रायल ट्रैक बनेगा।

🎤🎤 CSIR-CEERI-पिलानी (झुंझुनूं) के वैज्ञानिकों ने वायु प्रदूषण नहीं फैलाने वाले ई- क्रैकर्स ( इलेक्ट्रॉनिक पटाखे जो वायु प्रदूषण नहीं करते) की तीन किस्में 1. ई-लडी 2. ई-अनार
3. ई-चरखी विकसित की है।

👉 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप--कुवैत में भारत ने कुल 11 पदक जीते हैं।
➖ मनु भाकर एवं सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।



👉 केंद्र सरकार ने जयपुर, लखनऊ, तिरुअनंतपुरम, गुवाहाटी,अहमदाबाद, मंगलूर (6 हवाई अड्डों ) के संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मॉडल को मंजूरी दी है।

Q. भारत में सर्वप्रथम पंचायतीराज प्रणाली की शुरुआत कहां से हुई ?
Ans. 2 अक्टूबर 1959 में नागौर, राजस्थान से।

👉 वर्ल्ड रेमेम्बरेन्स डे (विश्व याददाश्ती/ स्मृति दिवस):- 
वर्ल्ड रेमेम्बरेन्स डे प्रतिभा से नवंबर माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। 
➖ विश्व स्मृति दिवस पूरे विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में मरे हुए लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
🎤 इस वर्ष राजस्थान में इस दिन को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
➖ 18 नवंबर से आमजन को सड़क सुरक्षा मित्र बना कर सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

👉 राजस्थान के न्यायाधीश जस्टिस माथुर ने 14 नवंबर को इलाहाबाद /प्रयागराज हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

Q. भारत का सबसे बड़ा हाईकोर्ट है ?
Ans. इलाहाबाद हाईकोर्ट।

👉 17 नवंबर को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी (78) का कैंसर से निधन हो गया।
➖चांदपुरी ने 120 जवानों के दम पर राजस्थान बॉर्डर पर 2000 पाकिस्तान फौजियों को खदेड़ा था।
➖ गौरतलब है कि सनी देओल ने बॉर्डर फिल्म में इन्हीं का रोल किया था।

👉 शाहपुरा (भीलवाड़ा, राजस्थान) के पास स्थित त्रिवेणी धाम के पद्मश्री प्राप्त संत श्री नारायणदास जी महाराज (93)  का निधन हो गया।

👉 केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडवीया ने राजस्थान समेत सात राज्यों में 11 स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग एयर स्ट्रिप (आपातकालीन हवाई पट्टी) बनाने की घोषणा की है।
➖ राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर में दो-दो हवाई पट्टी बनाई जाएंगी जबकि गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक-एक हवाई पट्टी बनाई जाएगी।

👉 दिल्ली से रवाना होकर राजस्थान के कई शहरों में शाही यात्रा कराने वाली पैलेस ऑन व्हील्स में 21 नवंबर को 29 साल बाद स्टीम (भाप) इंजन जोड़ा गया।

👉 राजस्थान की देश में टैक्स कलेक्शन ग्रोथ (वृद्धि) सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।

👉 वर्तमान में राजस्थान के चुनाव आयुक्त कौन है ?
Ans. आनंद कुमार

Q.धान से संबंधित भामाशाह मंडी स्थित है ?
Ans. कोटा

Q. राजस्थान की पहली फूल मंडी कहां है ?
Ans. मुहाना मंडी (जयपुर)

Q. हाल ही राजस्थान से तबादला होकर गए किस न्यायाधीश ने इलाहाबाद/प्रयागराज हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली ?
Ans. जस्टिस माथुर

👉 संस्कृति:-
अलवर, राजस्थान में प्रतिवर्ष 25 नवंबर से मत्स्य उत्सव का आयोजन किया जाता है।
➖ बूंदी, राजस्थान में 26 नवंबर से बूंदी उत्सव का आयोजन शुरू हुआ।
             ↘बूंदी को छोटी काशी भी कहते हैं।
➖गुरु नानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर राजस्थान में पुष्कर झील (अजमेर) एवं कोलायत झील (बीकानेर) में दीपदान किया जाता है।
➖ कार्तिक शुक्ल एकादशी से पुष्कर का धार्मिक मेला शुरू होता है।
➖ प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है।

🌎टेलीग्राम चैनल से जुडने के लिए DevEduNotes सर्च करें।

👉 केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड योजना 2018-19 के तहत राजस्थान की सरकारी स्कूलों के 966 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
➖ गौरतलब है कि इंस्पायर अवार्ड योजना कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्रों के लिए चलाई जा रही है।

👉 इंडिया स्किल्स रिपोर्ट- 2019 के अनुसार उच्चतम रोजगार वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है।

👉 राजस्थान  मैं मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक सरगम सप्ताह (द म्यूजिक ऑफ डेमोक्रेसी) आयोजित किया जा रहा है।
➖ सरगम सप्ताह:- सा रे गा मा पा धा नि

👉 नासा, झालरापाटन के अद्वितीय व्यास का नाम एवं पूरी जानकारी मंगल ग्रह पर लगाएगा।

👉 निकिता जैन (स्प्रेडिंग स्माइल की सीईओ) को नेशनल वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड  के तहत नव-शक्ति अवॉर्ड मिला है।

👉 राजस्थान हाईकोर्ट ने नॉन टीएसपी एरिया की महिलाओं को शादी के बाद टीएसपी (Tribal Sub Plan) एरिया का आरक्षण लाभ देने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।

👉 28 नवंबर को पांचवें राज्य वित्त आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
➖ वर्तमान में राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण है।

👉 अजमेर, राजस्थान में 104 स्कूलों के 15000 बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए तिरंगा बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

👉 राजस्थान  को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे (विश्व दिव्यांगता दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर) के अवसर पर सुगम्य भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Q. सुगम्य भारत अभियान का संबंध है ?
Ans. दिव्यांगता से।

Visit 👉👉👉 www.devedunotes.com

👉 राजस्थान के शटलर साक्षी फोगाट और शुभम पटेल दोनों नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे है।
➖ यह पहली बार है,जब किसी नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान के 2 शटलर फाइनल में पहुंचे है।

🎤🎤 ट्रेन 18:- भारत की सबसे तेज ट्रेन
➖ ट्रेन 18 भारत की पहली बिना इंजन की रेल है अर्थात भारत की पहली निर्बाध रेल है।
➖ ट्रेन 18 का पहला ट्रायल बरेली से मुरादाबाद के बीच संपन्न हुआ।
➖ ट्रेन 18 का दूसरा ट्रायल कोटा से सवाई माधोपुर के बीच हुआ।
↘ दूसरे ट्रायल में ट्रेन 18 ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी।
➖ ट्रेन 18 ने अपने फाइनल ट्रायल में दिल्ली से आगरा के बीच 181 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ी।

👉 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में शीर्ष पर रहने वाला राजस्थान बिछड़कर प्रथम पांच राज्यों से भी बाहर हो गया है।
➖ प्रथम स्थान पर गुजरात (88000 आवास) एवं दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश (74000 आवास) है।

👉 बीकानेर के राजेश कुमार व्यास को राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार 2018 मिला है।
➖ राजेश कुमार व्यास को काव्य कृति कविता देवे दीठ के लिए पुरस्कार मिला है।

Q. साहित्य अकादमी पुरस्कार कितनी भाषाओं के लिए दिए जाते हैं ?
Ans. 24 भाषा

NOTE:- 7 दिसंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए।
🎤🎤🎤🎤 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 एवं राजस्थान के वर्तमान कैबिनेट के बारे में जानने के लिए आप हमारी इस पोस्ट पर क्लिक करके पढ़ें👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018


👉 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार राजस्थान के 15 वन स्टॉप सेंटर में सबसे ज्यादा महिला अपराध के मामले जयपुर के केंद्र में दर्ज हुए है।

👉 नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रंभा (14) बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

Q. जंगल में बाघों की औसत आयु कितनी रहती है ?
Ans. 14 वर्ष

👉 एवियाइन्द्र वायुसैनिक अभ्यास 2018:-

➖ यह युद्धाभ्यास  का  दूसरा चरण भारत एवं रूस की वायु सेनाओं के बीच 10 दिसंबर से जोधपुर में आयोजित किया गया।
➖ इसका पहला चरण सितंबर में रूस में आयोजित किया गया।
NOTE:- यह युद्धाभ्यास 2014 में शुरू किया गया, जो कि 2 साल में एक बार होता है।
➖ इस युद्धाभ्यास में मेहमान देश के पायलट अपने विमान नहीं लाते हैं।

👉 13 से 16 दिसंबर तक जयपुर में ब्रेन डिजीज पर मंथन के लिए न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने 67वीं वार्षिक कांफ्रेंस आयोजित की।

👉 राजस्थान के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नरपतमल लोढ़ा ने इस्तीफा दिया है।

🎤🎤 भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना:-
➖ भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना 13 दिसंबर 2015 को वसुंधरा राजे द्वारा शुरू की गई।
भामाशाह  स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य 4.5 करोड़ लोगों को ₹300000 तक का इलाज मुफ्त में कराना है।
➖12 दिसंबर को राजस्थान के भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की पॉलिसी लैप्स हो गई।
➖ गौरतलब है कि राजस्थान राज्य भामाशाह बीमा योजना में बीमा कवर की राशि ₹300000 (3लाख रुपए) है।

Q. भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा कवर की राशि है ?
Ans. 3 लाख रुपए

   Visit👉👉 www.devedunotes.com 

Q. राज्यपाल किस अनुच्छेद के तहत राज्य महाधिवक्ता (राज्य का प्रथम विधि अधिकारी) की नियुक्ति करता है ?
Ans. अनुच्छेद 165

👉 राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट बने है।

👉  आईआईएम उदयपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने एवं अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से समझौता करेगा।
➖ अतः मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मार्केटिंग कंपनी एडसिल आईआईएम उदयपुर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेगी।
🎤🎤 गौरतलब है कि केंद्र सरकार के स्टडी इन प्रोजेक्ट के तहत देश के टॉप शिक्षण संस्थानों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

🌎🌎 झुंझुनूं की प्रिया शर्मा भारतीय वायु सेना में देश की सातवीं एवं राजस्थान की तीसरी महिला फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुई हैं।

🌎🌎 टोंक के खलील अहमद के बाद ओपनर बल्लेबाज प्रिया पूनिया (जनाऊ खारी, चूरू) का भारतीय महिला T20 टीम में चयन हुआ है।

📖📖 राजस्थान के कालू थाना को गृह मंत्रालय द्वारा जारी 2018 के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की सूची में पहला स्थान मिला है।

👉 20 दिसंबर को औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार देश में उभरते उद्यमियों (स्टार्टअप) को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने में गुजरात सबसे ऊपर (बेस्ट परफॉर्मर) है।
राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, केरल के साथ टॉप परफॉर्मर है।

👉 सरिस्का में बाघिन एसटी-10 ने 3 शावको को जन्म दिया है।
👉 उदयपुर में दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव शुरू हुआ।

🎤 अनितेत चौधरी:- अनिकेत चौधरी रणजी ट्रॉफी में लगातार पांच पारियों में 5 विकेट लेने वाले पहले राजस्थानी क्रिकेटर बने हैं।
➖ उन्होंने कैलाश गट्टानी का रिकॉर्ड तोड़ा है।
➖गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर सीएस नायडू ने लगातार आठ पारियों में पांच-पांच विकेट ले रखें है।

👉 आईपीएल 2019 के लिए जयपुर में आयोजित नीलामी में भारत के जयदेव उनादकट एवं वरुण चक्रवर्ती दोनों खिलाड़ी सबसे महंगे बिके है।
➖ जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए एवं वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।
➖ विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के सैम करन सबसे महंगे बिके।
सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड रुपए में खरीदा।

👉 मनोज भारद्वाज जयपुर नगर निगम की नहीं मेयर बने है।

👉 Food Safety Standard Authority of India ( आईएसएसएआई)- नई दिल्ली मैं मिलावट की जांच की रिपोर्ट जल्दी देने के लिए जयपुर, जोधपुर,उदयपुर की फूड टेस्टिंग लैब को अपग्रेड करने के लिए 21 करोड़ रुपए मंजूर किए है।

👉 बीकानेर में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के स्मारक पर एचटीपी 32 ट्रेनी एयरक्राफ्ट स्थापित किया गया है।
➖ एचडीपी 32 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, देश का पहला एयरक्राफ्ट है, जो शहीद स्मारक पर रखा गया है।

👉 24 दिसंबर को राजस्थान में 13 कैबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली।
➖ वर्तमान सरकार की औसत उम्र 54 साल है।
🌎 वर्तमान सरकार में एकमात्र महिला मंत्री ममता भूपेश (महिला एवं बाल विकास मंत्री) बनी है।

👉 राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने इस्तीफा दिया है।
👉 हाल ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सरिस्का टाइगर रिजर्व-अलवर के 10 किलोमीटर के दायरे में सभी खनन गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है।

👉 राजस्थान में पर्यटन विभाग वर्तमान लोगो जानेेे क्या दिख जाए को बदल कर वापिस पुरानेेे लोगो पधारो म्हारे देश को अपनाने वाला है।

👉 राजस्थान में गंगापुर सिटी की डॉ. माधुरी शर्मा ने 20 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में गाते हुए 21 मिनट 46 सेकंड तक नॉनस्टॉप डांस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
➖माधुरी शर्मा ने प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड भी जीता है।

👉 माउंट आबू में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय शरद महोत्सव शुरू हुआ।

👉 राजस्थान सरकार ने स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता (10वीं पास) की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
➖मेयर, नगर परिषद सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का फैसला लिया गया है।वर्तमान में पार्षद करते हैं।

👉 राजस्थान सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में 250रुपए प्रति माह की वृद्धि की है।
➖अत: अब वृद्धावस्था पेंशन की राशि ₹500 से  ₹750 तथा  ₹750 से ₹1000 प्रति माह हो गई है।

👉 4  जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 शुरू होगा।
➖  गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में राजस्थान के 2 शहरों जयपुर (39वीं रैंकिंग) एवं उदयपुर (85वीं रैंक) ने अपनी जगह बनाई थी।

🎤🎤 एम एस सिंघवी,  नरपतमल लोढ़ा के स्थान पर राजस्थान के नए महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) बने है।

🌎🌎 जयपुर की सितार वादिका मंजू मेहता को तानसेन पुरस्कार 2018 मिला है।

👉 12 जनवरी से बीकानेर में ऊंट महोत्सव शुरू होगा।
                                                    

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments