आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अगस्त-अक्टूबर 2018 राजस्थान करंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs


अगस्त-अक्टूबर 2018 राजस्थान करंट अफेयर्स

राजस्थान सरकार ने 15 अगस्त को घोषणा की, कि वह लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सितंबर 2018 को पोषण के महीने के रूप में मनाएगी।

राजस्थान में भाजपा की गौरव रथ यात्रा की शुरुआत के बाद चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस ने भी मेवाड़ से संकल्प रैली की शुरुआत की।

🎤 केंद्र सरकार ने 28 अगस्त को देश में 51 तेल क्षेत्र आवंटित किए।
जिन में से सबसे ज्यादा 41 तेल ब्लॉक केयर्न कंपनी को मिले।
➖ देश में सबसे ज्यादा 11 तेल क्षेत्र (10 बाड़मेर एक जैसलमेर) राजस्थान को मिले।
➖ राजस्थान की पहली तेल रिफाइनरी गत 16 जनवरी से पचपदरा में बन रही है।
➖ वर्तमान में बाड़मेर क्षेत्र से 1.75 लाख बैरल प्रतिदिन तेल का उत्पादन हो रहा है।

👉 एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कोरिया से हारकर रजत पदक जीता।
 भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम में जयपुर के रजत चौहान, अमान सैनी एवं अभिषेक वर्मा सदस्य थे।

Q. रजत चौहान का संबंध है ?
Ans. तीरंदाजी

🎤 लखवार बहुउद्देशीय परियोजना:- 28 अगस्त 2018
 ➖ लाभान्वित राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश, राजस्थान (6 राज्य)
 ➖ 24 करोड रुपए खर्च में राजस्थान के चूरु, झुंझुनू , सीकर जिले लाभान्वित होंगे।
 ➖ वित्तीय सहयोग- केंद्र सरकार 90% : राज्य 10% सिंचाई एवं पेयजल हेतु
 ➖ कुल लागत- 3966.51 करोड रुपए।
         ↘ उत्तराखंड सरकार विद्युत उत्पादन पर 1388.2 8 करोड रुपए खर्च करेगी।
          ↘ विद्युत का पूरा फायदा भी उत्तराखंड सरकार को ही मिलेगा।
NOTE:- इस योजना में उत्तराखंड में 204 मीटर ऊंचे कंक्रीट बांध के निर्माण की परिकल्पना की गई है।

Q. राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना को राजस्थान के किस जिले से शुरू किया गया ?
Ans. झुंझुनू।

👉 राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJ) प्रदीप नन्द्राजोग ने 4 स्थाई जजों के रूप में अशोक गौड़ मनोज कुमार गर्ग, इंदरजीत सिंह ,वीरेंद्र कुमार माथुर को शपथ दिलाई है।

👉 जैन मुनि श्री तरुण सागर ने 1 सितम्बर 2018 को संथारा प्रक्रिया के जरिए अपना शरीर त्यागा।
 ➖ मुनि श्री तरुण सागर का जन्म 1967 में मध्यप्रदेश में हुआ था।
 ➖ इनका मूल नाम पवन कुमार जैन था।
 ➖ इन्होंने 20 जुलाई 1988 में बांसवाड़ा में पुष्पदंत सागर जी से मुनि दीक्षा ली थी।
 ➖ 🎤 इनकी पुस्तक कड़वे वचन 51 फीट ऊंची होने के कारण लिम्बा बुक में रिकॉर्ड दर्ज है।

Q. संथारा प्रकिया क्या होती है ?
Ans. जैन धर्म की परंपरा जिसमें अन्न जल त्याग कर मृत्यु का इंतजार किया जाता है।

👉 एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
 टीम सदस्य- 1.ओम प्रकाश (झुंझुनू, राजस्थान) 2.दत्तू भोकानल 3. स्वर्ण सिंह 4. सुखमीत सिंह

Q. एशियाई खेलों में राजस्थान के कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया ?
Ans. 13

👉 एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता।
 टीम सदस्य- 1.अपूर्वी चंदेला (जयपुर, राजस्थान) 2. रवि कुमार
Q. 18 वे एशियाई खेलों का आयोजन कहां पर हुआ ?
Ans. जकार्ता (इंडोनेशिया)

👉 अलवर, राजस्थान के सौरभ चौधरी(16)  ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

👉 18वें एशियाई खेलों में भारतीय घुड़सवारी टीम ने रजत पदक जीता।
 टीम सदस्य- 1. जितेंद्र सिंह (बाड़मेर, राजस्थान) 2.फवाद मिर्जा 3.आशीष मलिक 4.राकेश कुमार

Q.राजस्थान के निम्न खिलाड़ियों मेंं से उस खिलाड़ी को चुनिए, जिसने हाल ही संपन्न एशियाई खेल 2018 मेंं किसी एकल स्पर्धा मेंं पदक जीता  ? (राजस्थान SI-2018)
A. रजत चौहान B. अपूर्वी चंदेला C. ओम प्रकाश D. राजू लाल चौधरी

भामाशाह डिजिटल योजना
4 सितंबर 2018 को वसुंधरा राजे द्वारा घोषणा की गई।
 भामाशाह कार्ड धारकों को सरकार ₹1000 की वित्तीय सहायता देगी।
 पहली किस्त- 500 रुपए मोबाइल खरीदने हेतु।
  दूसरी किस्त- 500 रुपए इंटरनेट हेतु।

👉 52वीं ISSF वर्ल्ड निशानेबाजी चैंपियनशिप 2018- चांगवान( कोरिया) में आयोजित।
➖ ओमप्रकाश मिथरवाल (सिहोडी की ढाणी, सीकर) ने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
➖ सौरभ चौधरी एवं अभिन्दया पाटिल ने 10 मीटर मिश्रित राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

🎤 राष्ट्रीय पोषण मिशन:- 8 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झुंझुनू राजस्थान से शुरू।
➖ इसका उद्देश्य 2022 तक 6 साल आयु वर्ग के बच्चों में कुपोषण 38% से 25% तक लाना है।
➖ इस मिशन के तहत प्रति वर्ष सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण महिना के रूप में मनाया जाएगा।
NOTE:- वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) 2018 में भारत का 103वां स्थान है।
↘ यह सूचकांक 2006 से प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने में जारी किया जाता है।
Q. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 के अनुसार किस देश में 5 साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा गंभीर कुपोषण का शिकार है ?
Ans. भारत
👉 4 सितंबर को देवलिया गांव (जोधपुर) में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 (बहादुर) क्रैश हो गया।

🎤 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2018:- 1958 से शुरु
➖ ईनाम- रजत पदक, प्रमाण पत्र, 50हजार रुपए।
➖ 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वितरित किए।

📚 राजस्थान से इमरान खान (अलवर) एवं डॉ सुमन जाखड़ (चूरु) को सम्मानित किया गया

👉 52वीं आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप 2018, चांगगवान (कोरिया) में आयोजित।
➖ सौरभ चौधरी(16) ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
↘ सौरभ चौधरी ने 245.5 स्कोर के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
➖ एलावेलिन वलारिवम, श्रेया अग्रवाल, मानिनी कौशिक (जयपुर, राजस्थान) ने विश्व रिकॉर्ड के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

🎤 उद्योग रत्न पुरस्कार:- राजस्थान में महिला उद्यमी सहित 7 को उद्योगों को उद्योग रत्न पुरस्कार की घोषणा की गई है।
➖ उद्योग रत्न पुरस्कार दूसरी बार दिए जा रहे है।
➖ ईनाम- एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल।
➖ सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी का पुरस्कार शिवम एडिटिब्स-हनुमानगढ़ जंक्शन को दिया गया है।
   2. महेश हैंडीक्राफ्ट- जोधपुर 3. जौहरी डिजिटल हेल्थकेयर -जोधपुर 4. श्री ट्रांसफॉमर्स- जयपुर 5. एयर स्पन फैब्रिक्स- भीलवाड़ा 6. पायराटेक इलै. यूनिट-2- उदयपुर
7. राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर- टोंक
➖ निम्नलिखित को श्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई- 1. अणदाराम भोबरिया- जोधपुर 2. शंभूसिंह गहलोत- दौसा 3. मुस्तकीम कचारा- कोटा 4. नसरुद्दीन अंसारी- कोटा।

👉 राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युद्ध क्षेत्र पर्यटन शुरू किया जाएगा।
Q. राजस्थान विश्वविद्यालय के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
Ans. विनोद जाखड (निर्दलीय)
👉 राजस्थान राज्य वन्य जीवन (wild life) बोर्ड ने सीता माता और जयसमंद वन्य जीव अभ्यारण के क्रमशः 210.87 वर्ग कि.मी. और 32 वर्ग कि.मी. विस्तार को मंजूरी दी है।

🎤 राजस्थान साहित्य अकादमी- उदयपुर के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई है-
मीरा पुरस्कार- सवाई सिंह शेखावत (जयपुर)- निज कवि धातु बजाई मैंने।
सुधीन्द्र पुरस्कार (कविता विधा)- रामनारायण मीना (कोटा)- अभी उम्मीद बाकी है।
डॉ. रांघेय राघव पुरस्कार (कथा उपन्यास विद्या)- हरीदास व्यास (जोधपुर)- एक था पेड़।
देवीलाल सामर पुरस्कार (नाटक विधा)- उमेश कुमार चौरसिया (अजमेर)- शौर्य प्रधान।
देवराज उपाध्याय पुरस्कार (आलोचना विद्या)- मूलचंद बौहरा (बीकानेर)
कन्हैयालाल सहल पुरस्कार (विविध विद्या)- कमलनाथ (मुंबई)
शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार (बाल साहित्य)- आशा शर्मा (बीकानेर)
NOTE:- इस वर्ष मीरा पुरस्कार दो बार दिया गया जिसमें एक बार दीप्ति कुलश्रेष्ठ को मिला है।

🎤 राजस्थान में 7 खिलाड़ियों को 2016-2017 के महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए चुना गया है-
1.सपना (एथलेटिक्स) 2.खेताराम (एथलेटिक्स) 3.सर्वेश पारीक (तीरंदाज) 4.सुमन ढाका (पैरा एथलीट) 5.मनोहरलाल (साइक्लिस्ट) 6. सुंदर सिंह (पैरा एथलीट) 7.अभिलेख पाराशर (जिम्नास्ट)

👉 हिंदी सृजन पुरस्कार- हरीश करमचंदानी (जयपुर)
👉 मनरेगा मैं अच्छे कार्य के लिए राजस्थान के 2 जिलों झालावाड़ और अजमेर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है ➖ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में राजस्थान को ग्रीन टेक्नोलॉजी वर्क्स (प्लास्टिक कचरे एवं फ्लाईएेश से सड़क निर्माण) कैटेगरी में पुरस्कार मिला है।
Q. 2017-18 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य है ?
Ans.उत्तराखंड

👉 अमित बैजनाथ गर्ग (जयपुर पत्रिका) एवं निखिल कुमार (बेंगलुरु पत्रिका) को पापुलेशन फर्स्ट संस्था द्वारा लाडली मीडिया अवार्ड-2017 मिला है।

👉 13वीं सिलेशियन अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप पोलैंड में आयोजित।
➖ जोधपुर की अर्शी खानम ने 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

🎤 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण:- 20 नवंबर 2016 से पीएम मोदी द्वारा शुरू।
➖ उद्देश्य- 31 मार्च 2018 तक 51 लाख मकान गरीबों के लिए बनाना।
➖ इस वर्ष मध्यप्रदेश इस योजना में मकान बनाने में प्रथम स्थान पर है।
➖ राजस्थान छठे नंबर पर है।

👉 श्रीपुरा गॉव ,रावतभाटा (चित्तौडगढ़, राजस्थान) में 75000 साल पुराने उत्कीर्ण शैली के डायनासोर के शैल चित्र मिले हैं।

👉 खलील अहमद:- टोंक, राजस्थान के खलील अहमद भारत के 222वें वनडे खिलाड़ी बने है।
➖ खलील अहमद ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच खेला।
➖ खलील अहमद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य रह चुके हैं।
➖खलील अहमद अंडर-19 विश्व कप 2016 की उपविजेता भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।

👉 दीपक चाहर:- राजस्थान यह क्रिकेटर दीपक चाहर भारत के 223वें वनडे खिलाड़ी बने है।
➖ दीपक चाहर ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच खेला।

Q. राजस्थान पर्यटन का स्लोगन है ? ------ जाने क्या दिख जाए।

🎤🎤 मुहाना मंडी (जयपुर) में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने राजस्थान की पहली फूल मंडी का लोकार्पण किया है।🎤🎤

👉 जयपुर में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक स्मार्ट सिटी एक्सपो (प्रदर्शनी) इंडिया-2018 का आयोजन किया गया।
➖ जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया।

🎤🎤🎤 मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना:- 

6 अक्टूबर 2018 को वसुंधरा राजे द्वारा शुरू की गई।
➖इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत (Registered) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में 3 दिन दूध दिया जाएगा।
➖ प्रतिदिन बच्चों को 15 ग्राम मिल्क पाउडर एवं गर्भवती महिलाओं को 19 ग्राम मिल्क पाउडर मिलेगा।
➖ इस योजना का कुल खर्च 100 करोड़ रुपये है।
➖ 21लाख आबादी इस योजना के तहत लाभान्वित होगी।

👉 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन पर 1 साल में कुल ₹10000 (प्रतिमाह ₹833) तक फ्री बिजली देने और बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने की घोषणा भी की।

👉 राजस्थान में शिक्षा विभाग ने जानलेवा मोमो चैलेंज गेम को लेकर बच्चों को इससे दूर रखने के लिए अलर्ट जारी किया है।

👉 जीका वायरस:- जयपुर में जीका वायरस का पहला मरीज 86 वर्षीय महिला मिली।
➖ जिका वायरस का कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया का मच्छर होता है।

👉 देश के 3 बड़े इंस्टीट्यूट 1. आनंद एग्रीकल्चर-गुजरात
2. नेशनल एनवायर इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-मैसूर
3. नेशनल कैमल (ऊंट) रिसर्च सेंटर, बीकानेर
मिलकर ऊंट के पेट के जीवाणु और रेशेदार पदार्थ के मिश्रण से बायोफ्यूल की संभावना पर कार्य करेंगे।

👉 19 अक्टूबर को राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

🎤 राजस्थान राज्य लोक सेवा आयोग (RPSC):-
यह एक संवैधानिक निकाय ( अनुच्छेद 315) है।
➖ इसकी स्थापना 20 अगस्त 1949 को जयपुर में हुई।
➖ वर्तमान में इसका कार्यालय अजमेर में है।
➖ इसमें एक अध्यक्ष और 7 सदस्य होते है।
➖ राजस्थान लोक सेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष दीपक उप्रेती हैं।  वर्तमान में राजस्थान सरकार इसमें एक नए सदस्य पद (आठवां सदस्य पद) का सृजन करना चाहती है।

Q. राजस्थान का पहला मेगा फूड पार्क कहां स्थापित किया गया ?
Ans. रुपनगढ़ गांव, अजमेर।

Q. केंद्र सरकार की भारत माता परियोजना में शामिल है ?
Ans. कोटपुतली बाईपास।

Q. टूरिस्ट ट्रेन ऑफ द ईयर है ?
Ans. पैलेस ऑन व्हील्स
                                   




SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...



Click to Join Facebook Page

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments