आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 26 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 25 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

  


25-27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने तीन चिकित्सकों को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार प्रदान किए।

हाल ही मोहन बागान सुपर जाइंट फुटबॉल क्लब ने अपना दूसरा भारतीय सुपर लीग (ISL) विजेता शील्ड जीता।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 को लॉन्च किया।

ब्रिटेन का प्रतिष्ठित ‘नाइटहुड’ सम्मान
• हाल ही भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE) का प्रतीक चिन्ह प्राप्त हुआ।

त्रि-भाषा फॉर्मूला संबंधी विवाद
• हाल ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री- स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) पहल में शामिल होने से इनकार करने के कारण समग्र शिक्षा योजना के तहत तमिलनाडु को मिलने वाली 2,152 करोड़ रुपए की राशि पर रोक लगा दी।
• तमिलनाडु पीएम-श्री योजना में भाग लेने के लिए उत्सुक है किंतु वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 को लागू करने के लिए दिए जाने वाले आदेश का विरोध करता है।
• तमिलनाडु की मुख्य आपत्तियों में से एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में त्रि-भाषा फॉर्मूला अपनाने पर जोर देना है। तमिलनाडु सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी द्वि-भाषा नीति को नहीं छोड़ेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में त्रि-भाषा फॉर्मूला संबंधी प्रावधान
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में अपनाए गए त्रि-भाषा फॉर्मूला की अवधारणा को पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968 में प्रस्तुत किया गया था।
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968 ने पूरे देश में हिंदी को अनिवार्य भाषा बनाने की वकालत की थी।
इसके तहत हिंदी भाषी राज्यों को हिंदी, अंग्रेजी एवं एक आधुनिक भारतीय भाषा (मुख्यत: कोई दक्षिण भारतीय भाषा) पढ़ाना आवश्यक था। 
गैर-हिंदी भाषी राज्यों से स्थानीय क्षेत्रीय भाषा, हिंदी एवं अंग्रेजी पढ़ाने की अपेक्षा की गई थी।
इसके विपरीत राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 अधिक लचीलापन प्रदान करते हुए तकनीकी रूप से किसी भी राज्य पर कोई विशिष्ट भाषा नहीं थोपता है
तमिलनाडु सरकार के तर्क
• तमिलनाडु सरकार मानती है कि व्यवहार में त्रि-भाषा फॉर्मूले के कार्यान्वयन से वस्तुत: हिंदी को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अतिरिक्त भाषा शिक्षकों व शिक्षण सामग्री के लिए संसाधन सीमित हैं।
• वर्ष 2019 के केंद्रीय बजट में गैर-हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ₹50 करोड़ आवंटित किए गए। आलोचकों का तर्क है कि केंद्र सरकार की यह कार्रवाई क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्यों के विपरीत है।
उदाहरण के लिए, केंद्रीय विद्यालयों में पर्याप्त क्षेत्रीय भाषा शिक्षकों को नियुक्त करने या विंध्य क्षेत्र के ऊपर के स्कूलों में दक्षिण भारतीय भाषाओं को पढ़ाना सुनिश्चित करने के प्रयासों की कमी से यह स्पष्ट होता है।
निष्कर्ष
• त्रि-भाषा फॉर्मूला के संदर्भ में एकमात्र व्यवहार्य समाधान रचनात्मक संवाद तथा शिक्षा जैसे मुद्दे पर केंद्र व राज्य के बीच व्यावहारिक समझौता है, जिसे आपातकाल के दौरान राज्य से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया था।
• उल्लेखनीय रूप से तमिलनाडु ने लंबे समय से चली आ रही द्वि-भाषा नीति के साथ, सकल नामांकन अनुपात और स्कूल छोड़ने की दर में कमी जैसे प्रमुख मापदंडों में लगातार कई अन्य राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
ऐसे में तीसरी भाषा को लेकर असहमति को शिक्षा के लिए एक व्यापक कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा’ के लिए धन की कमी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

डिजिटल अधिकार संगठन एक्सेस नाउ (Access Now) ने वैश्विक स्तर पर इंटरनेट शट डाउन पर रिपोर्ट जारी की है।

हाल ही प्रायद्वीपीय भारत में ब्लू-चीक्ड बी-ईटर का पहला प्रजनन स्थल तमिलनाडु के मनाकुडी मैंग्रोव के पास आंदीविलई के मैदानों में खोजा गया।

प्रकृति 2025
• विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में कार्बन मार्केट पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन- PRAKRITI 2025 का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन आयोजित किया गया।

'गोल्ड कार्ड' वीजा 
• हाल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह एक नया 'गोल्ड कार्ड' वीजा कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 
• इस वीजा के तहत अमीर विदेशी निवेशकों को $5 मिलियन (लगभग ₹43.5 करोड़) का निवेश करके तत्काल अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आधुनिक मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल युद्धपोत तमाल जून 2025 में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने वाला है।

चीन के शोधकर्ताओं ने HKU5-CoV-2 नामक एक नए वायरस की खोज की है। इस नए वायरस में मनुष्यों को संक्रमित करने की क्षमता है। यह वायरस SARS-CoV-2 के समान रिसेप्टर से जुड़ता है जो कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार घातक वायरस है।

प्रधानपति प्रथा का उद्भव
• वर्ष 1992 में 73वें संविधान (संशोधन) अधिनियम के माध्यम से अनुच्छेद 243(d) के अंतर्गत जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण अनिवार्य किया गया था।
• इस आरक्षण के साथ ही देश में 'प्रधान पति' प्रथा की शुरुआत हुई जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।
• प्रधान पति’ का मतलब सिर्फ ‘सरपंच पति’ या 'मुखिया पति' तक सीमित नहीं होता है बल्कि, इसका मतलब वैसे पुरुषों से है जो आधिकारिक रूप से चुनी गई महिलाओं की शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं।
• प्रधान पति की संस्कृति उत्तरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में अधिक प्रचलित है।
प्रधान पति प्रथा का उन्मूलन
• इस प्रथा के उन्मूलन के लिए केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से पूर्व खान सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में सलाहकार समिति गठित की गई थी।
यह समिति 6 जुलाई, 2023 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अनुवर्ती थी।
• समिति ने हाल ही में 'पंचायती राज प्रणालियों और संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और उनकी भूमिका में परिवर्तनः प्राक्सी भागीदारी के प्रयासों को समाप्त करना' विषय पर अपनी रपट मंत्रालय को सौंपी है।
सलाहकार समिति की प्रमुख सिफारिशें
• प्रधान पति पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेशों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों पर जुर्माना और गंभीर दंड।
• पंचायती राज के सभी स्तरों पर प्रशासन को महिला प्रतिनिधि से जुड़ना चाहिए न कि उनके प्रॉक्सी (पुरुष रिश्तेदारों) के साथ।
• पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम स्कूल स्तर की शिक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए, चाहे वह किसी भी लिंग का हो।
• सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने वाली महिला नेताओं की सफलता की कहानियों का विशेष उल्लेख।
• केरल की तरह वार्ड-स्तरीय समितियों में लिंग-विशिष्ट कोटा जैसी पहल।
• प्रधानपति विरोधी प्रतियोगिता
• महिला लोकपाल की नियुक्ति
• ग्राम सभा में महिला प्रधानों का सार्वजनिक शपथ ग्रहण 
• महिला पंचायत नेताओं का संघ बनाना

हाल ही नासा ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर अपने नए अंतरिक्ष SPHEREx टेलिस्कोप को लॉन्च किया।

आधार सुशासन पोर्टल
• हाल ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया है। 
• इस पहल का उद्देश्य आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाना और सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की विभिन्न सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच को आसान बनाना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशक्त भारत हिंदी पत्रिका के पहले संस्करण का अनावरण किया।

शिक्षा संजीवनी बीमा योजना
• राजस्थान सरकार द्वारा शुरू।
• उद्देश्य:- स्कूली बच्चों को दुर्घटना बीमा प्रदान करना।
• शुभारंभ:- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
• तिथि:- 26 फरवरी, 2025
• स्थान:- उदयपुर, रेजीडेंसी स्कूल।
• कक्षा 1-5 के छात्रों को कवर किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य:-
बच्चों की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करना।
बाल श्रम को रोकना।
डिजिटल इंडिया के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना।
बीमा दावा राशि के दुरुपयोग को रोकना।

वन नेशन-वन पोर्ट
• हाल ही केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और वैश्विक व्यापार में मजबूती लाने के लिए 'वन नेशन-वन पोर्ट' (ONOP) प्रक्रिया की शुरुआत की। 
उद्देश्य:- बंदरगाहों की दक्षता बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित करना और व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:- 28 फरवरी

ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम
• केंद्रीय बजट घोषणा:- 2025-26 
• ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के सहयोग से एक समग्र बहु-क्षेत्रीय ‘ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम’ (Rural Prosperity and Resilience) की घोषणा की गई।
उद्देश्य:- इस पहल का उद्देश्य कौशल विकास, निवेश, प्रौद्योगिकी अपनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन की समस्या का समाधान करना है। 
• यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के प्रचुर अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोजगार के लिए प्रवासन एक आवश्यकता के बजाय एक विकल्प बना रहे।
क्रियान्वयन:- इस कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा तथा चरण-1 में राज्यों की सहभागिता के साथ 100 विकासशील कृषि जिलों को कवर किया जाएगा।

राष्ट्रीय उच्च उपज बीज मिशन 
• केंद्रीय बजट घोषणा:- 2025-26
• बजट आवंटन:- 100 करोड़ रुपए  
लक्ष्य:- भारत की खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने के साथ ही पारंपरिक फसलों की सुरक्षा करना, बीज संप्रभुता को बढ़ावा देना और जैव विविधता की रक्षा करना है। 
उद्देश्य:- इस मिशन का उद्देश्य नए उच्च उपज वाले बीजों पर अनुसंधान को बढ़ावा देकर बीजों की विभिन्न किस्में विकसित करना ।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 28 फरवरी, 2025 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का उद्घाटन किया गया।

नमिता गोखले की पुस्तक:- मंगल ग्रह पर जीवन

भारत ने प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत पाँच गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

9वां स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 
• आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लॉन्च।
• इसमें निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए एक नया प्रारूप पेश किया गया है।
• इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग की अवधारणा शुरू की गई है, जो उन शहरों को मान्यता देती है जो पिछले तीन वर्षों में लगातार स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
इंदौर को लगातार सातवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है।

हरियाणा सरकार ने आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए हरियाणा गवाह संरक्षण योजना, 2025 शुरू की है।

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बने है।

झुमुर बिनंदिनी 2025:- असम।

पंकज आडवाणी ने 14वां एशियाई चैंपियनशिप खिताब जीता है।

चाइनाSat-10R 
• यह एक संचार उपग्रह है।
लॉन्च तिथि:- 22 फरवरी 2025
लॉन्च स्थल:- शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर
रॉकेट:- लॉन्ग मार्च 3B
कक्षा:- जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO)
उद्देश्य:- पुराने चाइनाSat-10 उपग्रह को बदलना

एथेना मिशन
प्रक्षेपण यान:- स्पेसएक्स फाल्कन 9
प्रक्षेपण स्थल:- नासा का कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा
उद्देश्य:-
चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी की रासायनिक संरचना का अध्ययन करना।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उपसतही जल की खोज, जिससे भविष्य में चंद्र आवास को सहायता मिलेगी।

नासा का लूनर ट्रेलब्लेज़र (Lunar Trailblazer) एक छोटा उपग्रह है, जिसे चंद्रमा पर जल संसाधनों को मैप करने के लिए विकसित किया गया है। इसे 26 फरवरी को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।

कैली फंड
• हाल ही रोम, इटली में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (CBD) के 16वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP16) में जैव विविधता वित्त को बढ़ावा देने हेतु CBD COP16 में कैली फंड लॉन्च किया गया
• कैली फंड एक वैश्विक वित्तीय तंत्र है, जो उन निजी कंपनियों (फार्मास्यूटिकल्स, कॉस्मेटिक्स, कृषि, बायोटेक्नोलॉजी) से धन एकत्र करेगा जो आनुवंशिक डेटा का उपयोग अपने संचालन में करते हैं। 
• इस धन का उपयोग संरक्षण परियोजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और उन स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा, जो प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) की रक्षा करते हैं।

IIT मद्रास ने भारतीय रेलवे के सहयोग से भारत का पहला हाइपरलूप परीक्षण ट्रैक लॉन्च किया है

ब्लू वीजा प्रणाली
• संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ब्लू वीजा प्रणाली का पहला चरण पेश किया है, जो पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने वाले व्यक्तियों को 10 साल की रेजिडेंसी प्रदान करता है। 
• यह पहल दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान घोषित की गई।

क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के नेता फ्रेडरिक मर्ज़ जर्मनी के अगले चांसलर बनने जा रहे हैं।

भारतीय सेना ने भारतीय तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर गुजरात के बेत द्वारका में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास जल-थल-रक्षा 2025 का आयोजन किया।

तेलंगाना सरकार ने सभी स्कूलों में कक्षा 9 के छात्रों के लिए तेलुगु विषय को अनिवार्य कर दिया है।

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में पंजाबी को मुख्य और अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है।

एन चंद्रशेखरन को रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे UDAN यात्री कैफे का उद्घाटन किया।

तुहिन कांता पांडे SEBI के नए अध्यक्ष बने है।
वह माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे।

INS गुलदार भारत का पहला जलमग्न संग्रहालय बनेगा।

प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह कार्यक्रम
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा।
जीवन पर्यंत पशु सेवा (व्यक्तिगत):- हरनारायण सोनी (ओसियां, जोधपुर) 

देश में पहली बार गुजरात के वड़ोदरा में ड्रोन से खून पहुंचाने की नियमित सेवा शुरू की गई है।

तेलंगाना के मुखरा गांव में पेड़ों को संरक्षित करने के लिए डिजिटल ट्री आधार अभियान शुरू किया गया है। 
यह देश का पहला ऐसा गांव बन गया है जिसने हर पेड़ को जियो टैग और क्यूआर कोड दिए हैं।

गुजरात के जामनगर में स्थित अनंत अंबानी के वंतारा को हाथियों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार 'प्राणी मित्र' से सम्मानित किया गया है।

हाल ही ऑस्कर विजेता अभिनेता जीन हैकमैन का निधन हो गया।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित भारत कॉलिंग कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया।

भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ के सहयोग से ओडिशा के तट से चांदीपुर में पहली स्वदेशी नेवल एंटी-शिप मिसाइल-शॉर्ट रेंज (NASM-SR) का सफल परीक्षण किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments