आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 2 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 1 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 


1-3 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने महिलाओं में अब तक की सबसे लंबी स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) करने का रिकॉर्ड बनाया है। 
विलियम्स ने अब नौ स्पेसवॉक में कुल 62 घंटे और 6 मिनट का समय दर्ज किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में 10वें साइ-फाई साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का उद्घाटन किया। 

भारतीय भाषा पुस्तक योजना
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को बजट 2025-26 पेश करते हुए भारतीय भाषा पुस्तक योजना की घोषणा की।  
उद्देश्य:-
भारतीय भाषाओं में स्कूली और उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
छात्रों को उनके विषयों को उनकी भाषाओं में समझने में मदद करना।
• यह योजना सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप है और शिक्षा को अधिक सुलभ बनाएगी।
क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और भाषा आधारित समानता सुनिश्चित होगी।

AI मिशन को बढ़ावा देने के लिए ₹500 करोड़
• शिक्षा क्षेत्र में ₹500 करोड़ की पूंजी आवंटन के साथ एक नया उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
• यह तीन पहले से स्वीकृत उत्कृष्टता केंद्रों का विस्तार है, जो AI अनुसंधान और इसके अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।
• भारत AI मिशन, जिसे अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था, को वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹2000 करोड़ का भारी आवंटन मिलेगा।
• इस मिशन का उद्देश्य कृषि, स्वास्थ्य और शासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में AI को लाना है।

नया आयकर स्लैब:-
Income              Tax%
₹0 – ₹4 लाख:-       शून्य
₹4–₹8 लाख:-           5%
₹8–₹12 लाख:-       10%
₹12–₹16 लाख:-     15%
₹16–₹20 लाख:-     20%
₹20–₹24 लाख:-     25%
₹24 लाख से अधिक:- 30% कर

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन आयोजित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मुख्य अतिथि थे।
• रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जो विश्व समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ लाता है।

रेल मंत्रालय ने SwaRail सुपरऐप लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।

महाकुंभ में भगदड़ 
• प्रयागराज के महाकुंभ में 29 जनवरी 2025 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। 
• उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस आपदा के कारणों की जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव देगा। 
• सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह और पूर्व डीजीपी वी.के. गुप्ता शामिल हैं।

केंद्रीय बजट 2025-26 में बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया गया है।

VSHORADS मिसाइल सिस्टम
• हाल ही DRDO ने ओडिशा तट के चांदीपुर परीक्षण रेंज से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) के तीन लगातार सफल उड़ान परीक्षण किए। यह सिस्टम खासकर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले टार्गेट्स को सटीकता से नष्ट करने में सक्षम है।
• यह मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, जो सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए उपयुक्त है।

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने कुआलालंपुर में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के जीता है।

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन ने अपने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए ग्रैमी अवार्ड 2025 जीता है।

हाल ही पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नवीन चावला का निधन हो गया।

पर्वत को इंसान का दर्जा 
• न्यूज़ीलैंड में माउंट तरानाकी (तरानाकी मौंगा) को कानूनी व्यक्तित्व (इंसान का दर्जा) प्रदान किया गया है। 
• अब इस पर्वत को मानव के समान अधिकार होंगे। 
• माओरी समुदाय के लोग इस पर्वत को अपना पूर्वज मानते हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस:- 2 फरवरी
आर्द्रभूमि संरक्षण से संबंधित रामसर कन्वेंशन को 2 फरवरी 1971 को लागू किया गया था।

भारत में 4 नए रामसर स्थल
• भारत में 4 नई आद्रभूमियों को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है, जिससे देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 89 हो गई है।
• राज्यों में तमिलनाडु में सर्वाधिक 20 और उत्तर प्रदेश में कुल 10 रामसर स्थल हैं।
• भारत, यूनाइटेड किंगडम (176) और मैक्सिको (144) के बाद विश्व में तीसरा सबसे अधिक रामसर स्थल वाला देश बन गया है।
नए स्थल हैं:- तमिलनाडु का सक्काराकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम का खेचेओपलरी वेटलैंड और झारखंड का उधवा झील।
नोट:- सिक्किम और झारखंड के पहले रामसर स्थल जोड़े गए हैं।
• 1981 में चिल्का झील (उड़ीसा) और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) को पहले रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया था।
• सबसे बड़ा रामसर स्थल:- सुंदरबन (पश्चिम बंगाल) 
• सबसे छोटा रामसर स्थल:- रेणुका वेटलैंड (हिमाचल प्रदेश)

यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नए प्रकार के नॉन-ओपिओइड पेनकिलर सुजेट्रिगिन को मंजूरी दे दी।

ऑन्कोसेरसियासिस
• WHO ने नाइजर को अफ्रीकी क्षेत्र में ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला और विश्व का 5वां देश घोषित किया है। 
अन्य नाम:- रिवर ब्लाइंडनेस
• यह एक परजीवी संक्रमण है, जो Onchocerca volvulus नामक कृमि से होता है।

नमन अवॉर्ड्स
• हाल ही BCCI ने प्रदान किए।
• सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट क्रिकेटर:- जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना।

कांगो संघर्ष एवं M23 समूह
• अफ़्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के  खनिज समृद्ध क्षेत्रों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय नृजातीय उग्रवादी गुटों ने DRC की सरकार के खिलाफ विद्रोह किया है।
• 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में 'M23' सबसे शक्तिशाली है।
• DRC सरकार के अनुसार, यह संघर्ष पड़ोसी देश रवांडा द्वारा प्रायोजित है।
• DRC में कोबाल्ट, तांबा, लिथियम, हीरा, वोलफ़्रेमाइट, कैसिटेराइट और तेल खनिज पाए जाते हैं।
M23 समूह
• यह DRC की सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष करने वाला नृजातीय तुत्सी लोगों का एक समूह है।
इस विद्रोही गुट ने रवांडा के समर्थन से वर्ष 2022 में DRC सेना के विरुद्ध अपना विद्रोह शुरू किया था।
M23, नाम 23 मार्च, 2009 के समझौते को संदर्भित करता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments