आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 23 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 22 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 


22-24 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

हाल ही दिल्ली में पीएम मोदी ने 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा की पहली महिला नेता प्रतिपक्ष बनी है।

हाल ही असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन 'वूमन ऑफ द ईयर' 2025 की सूची में शामिल किया गया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुणे, महाराष्ट्र में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।

हाल ही संपन्न ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में पश्चिम बंगाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

यूक्रेन के खनिज संसाधन संबंधित मुद्दे
• अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के खिलाफ़ सैन्य सहायता के बदले में यूक्रेन द्वारा अमेरिका को 500 बिलियन डॉलर के संसाधन (खनिज भंडार, ईंधन एवं बंदरगाह जैसे बुनियादी ढाँचे सहित) देने का प्रस्ताव रखा है।
• यूक्रेन प्रमुख खनिज:- ग्रेफाइट, लिथियम, टाइटेनियम, बेरिलियम और यूरेनियम।
• यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की इस सौदे के लिए तैयार हैं किंतु वे यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।

वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 82,000 मामले, उच्च न्यायालयों में 62 लाख से अधिक और निचली अदालतों में लगभग 5 करोड़ मामले लंबित हैं। इनमें लगभग 50 लाख मामले 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं।

केरल सरकार ने AI सहायता प्राप्त क्रॉनिक नेत्र रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम 'नयनामृतम 2.0' लॉन्च किया है। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने "पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025" का उद्घाटन किया।

गिद्ध गणना के पहले चरण के बाद, मध्य प्रदेश में देश की सबसे अधिक गिद्ध आबादी दर्ज की गई है।

एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन के दौरान असम की ‘चाय जनजातियों’ (Tea Tribes) ने ‘झुमोइर नृत्य’ का प्रदर्शन किया। 

टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (TAF)
• भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (Technology Adoption Fund) लांच किया है। 
• कुल राशि:- ₹500 करोड़
• भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स एवं MSME के लिए वित्त पोषण परियोजना।
उद्देश्य:- आयातित समाधानों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास में तेजी लाना 

खनन मंत्रालय ने बैराइट, फेल्सपर, अभ्रक एवं क्वार्ट्ज को लघु खनिजों (Minor Minerals) की सूची से निकालकर प्रमुख खनिजों (Major Minerals) की सूची में पुनर्वर्गीकरण कर दिया है। 

ब्राजील तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक+ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुआ है।

भारत बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन का अध्यक्ष बना है।

भारतीय मूल के काश पटेल अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के निदेशक बने है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मॉरीशस की राष्ट्रीय दिवस (नेशनल डे) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

हाल ही राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का पहला हरित बजट (Green Budget) प्रस्तुत किया। 

भारत का पहला वन्यजीव बायोबैंक
• पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान (PNHZP) में देश के पहले चिड़ियाघर-आधारित बायोबैंक की स्थापना की गई है।

भारत सरकार ने RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्त किया है।
शक्तिकांत दास वर्तमान प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

मोपा हवाई अड्डे ने प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार 2024 जीता है।

वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 
• जारीकर्ता:- टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) 
• शीर्ष स्थान:- हार्वर्ड विश्वविद्यालय

हाल ही प्रसिद्ध ओडिशी नृत्याचार्य मयाधर राउत (ओडिशी नृत्य के जनक) का निधन हो गया।
पद्म श्री सम्मान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया। इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को औद्योगिक और निवेश हब में बदलना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments