आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 20 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 19 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स




19-21 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

जिया राय (17)
• हाल ही तैराकी का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार "वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन पुरस्कार" जीतने वाली पहली भारतीय ओपन वाटर तैराक जीता है।
• ऑटिज्म पीड़ित जिया इंग्लिश चैनल पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला पैरा तैराक है।

26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
• ज्ञानेश कुमार बने है।
(राजीव कुमार के स्थान पर)
• साथ ही विवेक जोशी चुनाव आयुक्त बने है।

हाल ही अमेरिकी टीम ने ओमान के खिलाफ 122 रन का स्कोर बनाकर 57 रंग से जीत दर्ज की और वनडे इतिहास के किसी पूर्ण मैच में सबसे छोटा स्कोर बचाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

एनप्राउड प्रोग्राम (nPROUD)
• New Program for Removal of Unused Drugs.
केरल सरकार द्वारा शुरू।
• इसके तहत घर-घर से अनुपयोगी और एक्सपायर्ड दवाएं इकट्ठा की जाएगी या उन्हें नष्ट करने के लिए निर्दिष्ट स्थान पर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
• इसके साथ ही केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो वैज्ञानिक रूप से घरेलू स्तर पर Expired और अनुपयोगी दवाओं के संग्रह और निपटान की व्यवस्था करेगा।

मेजारोना 1
• माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित नई क्वांटम चिप।
• यह टोपोलॉजिकल सुपरकंडक्टर पर आधारित है।
• यह लाखों क्यूबिटस वाले छोटे लेकिन शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने में उपयोगी होगी।
• यह चिप इतनी शक्तिशाली है कि इसे दस लाख क्यूबिट तक बढ़ाया जा सकता है और यह इतनी छोटी है कि हथेली में समा सकती है।

एआई ब्रेन डिकोडर
• टेक्सास यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित।
• यह इंसानों के विचारों को शब्दों में बदल सकता है।

हाल ही सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल करने वाले मुंबई के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का निधन हो गया।

पूर्व ब्रिटिश पैरालंपियन जॉन मेकफॉल पहले दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उन्हें अंतर्रष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने के लिए चुना है।

राबिया यासीन कश्मीर की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनी है।

अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाला 14वां देश बना है।

काश पटेल एफबीआई के भारतीय मूल के पहले डायरेक्टर बने है।

टाइम मैगजीन ने हॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता निकोल किडमैन समेत 13 असाधारण महिलाओं को 2025 की वूमेन ऑफ द ईयर चुना है।

कैप्टन इशिता
• कैप्टन इशिता भार्गव को देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस फॉर पायलट्स (EPL) मिला है।
• भारत चीन के बाद यह लाइसेंस जारी करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना है।

अरावली सफारी पार्क परियोजना
• हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित।

झारखंड सरकार ने गुटखा और निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसाला के उत्पादन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना
• केंद्र सरकार ने PM-AASHA योजना को साल 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। 
लक्ष्य:- किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ दिलाना।
• यह योजना खाद्य वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने में भी मदद करती है, जिससे किसान और उपभोक्ता दोनों लाभान्वित होते हैं।
इस योजना के मुख्य घटक:- 
1. मूल्य समर्थन योजना
इस योजना के तहत तिलहन, दलहन और कपास जैसी फसलों की खरीद नाफेड (NAFED), FCI और CCI जैसी एजेंसियां करती हैं।
यदि बाजार में इन फसलों की कीमत MSP से कम हो जाती है, तो सरकार उन्हें MSP पर खरीदती है।
2. मूल्य कमी भुगतान योजना
इसके तहत, यदि किसान की फसल का बाजार मूल्य MSP से कम होता है, तो सरकार इस अंतर की भरपाई सीधे किसान के बैंक खाते में करती है।
इससे किसानों को उनकी उपज बेचने की आज़ादी मिलती है और सरकार उन्हें MSP का पूरा लाभ देती है।
यह योजना मुख्य रूप से तिलहन (सरसों, सोयाबीन आदि) पर केंद्रित है।
3. निजी खरीद और भंडारण (Stockist) योजना
इसके तहत, सरकार निजी कंपनियों और व्यापारियों को अधिकृत करती है कि वे किसानों से MSP पर उनकी उपज खरीदें।
सरकार निजी कंपनियों को आंशिक वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है।
यह योजना भी तिलहन फसलों पर लागू होती है।

अजमेर में ट्रांसजेंडरों का पहला अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

भारत को सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नौवहन सहायता संगठन  (IALA) का उपाध्यक्ष चुना गया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग 
स्थापना:- 19 फरवरी 2004
89वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2003 के तहत 
संवैधानिक निकाय (अनुच्छेद 338-A)
• संरचना:- एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य।
• नियुक्ति:- राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर और मुहर से।

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की।
परस्पर सहयोग पर बल 
दोनों देशों ने भारत-अमेरिका संबंधों को ‘समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी’ के रूप में उल्लेख किया। 
दोनों देशों ने सहयोग के प्रमुख स्तंभों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए एक नई पहल ‘21वीं सदी के लिए यू.एस.-इंडिया कॉम्पैक्ट’ (COMPACT : Catalyzing Opportunities for Military Partnership, Accelerated Commerce & Technology) की शुरूआत की। 
उद्देश्य:- रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, लोगों के बीच संबंध और बहुपक्षीय सहयोग में संयोजन के लिए नए व्यापक ढाँचे के रूप में कार्य करना।
व्यापार संतुलन पर बल 
मिशन 500 : भारत व अमेरिका ने संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुनिश्चित करने के प्रयास में वर्ष 2030 तक 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है। 
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार अमेरिका है।
ASIA पहल : रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए अमेरिका-भारत रोडमैप के साथ ही स्वायत्त प्रणालियों के बढ़ते महत्व को पहचानते हुए दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उद्योग साझेदारी एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए ऑटोनामस सिस्टम इंडस्ट्री एलायंस (Autonomous Systems Industry Alliance : ASIA) नामक एक नई पहल  की घोषणा की।
दोनों देशों ने यू.एस.-भारत ट्रस्ट (Transforming the Relationship Utilizing Strategic Technology : TRUST) पहल की शुरुआत की घोषणा की। यह रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अर्धचालक, क्वांटम, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग को बढ़ाने के लिए सरकार-से-सरकार, शिक्षा और निजी क्षेत्र के सहयोग को उत्प्रेरित करेगी। 
इस पहल के हिस्से के रूप में फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में भी विश्वसनीय एवं लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए भी प्रतिबद्धता जताई गई है।
अनुसंधान एवं नवाचार पर बल 
दोनों देश के नेताओं ने ‘INDUS इनोवेशन’ के शुभारंभ की घोषणा की है जो यू.एस.-भारत उद्योग एवं शैक्षणिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के साथ ही अंतरिक्ष, ऊर्जा व अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश को बढ़ावा देगा।

हाल ही तेलंगाना के विकाराबाद जिले में पहली बार तीन दुर्लभ कल्याण चालुक्य युगीन कन्नड़ शिलालेखों की पहचान की गई है।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओखला विहार मेट्रो स्टेशन (दिल्ली) पर मेट्रो वायडक्ट पर भारत के पहले वर्टिकल बाइ-फेशियल सोलर प्लांट का उद्घाटन किया।

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की चौथी महिला और 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस:- 21 फरवरी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ के दौरान गंगा एवं यमुना नदियों के जल में कई स्थानों पर फीकल कोलीफार्म बैक्टीरिया का स्तर काफी बढ़ गया है। 

जापान में RIKEN सेंटर फॉर इमर्जेंट मैटर साइंस के शोधकर्ताओं ने समुद्र में पूरी तरह से विघटित होने वाला प्लास्टिक विकसित किया है जो माइक्रोप्लास्टिक नहीं बनाता है। 

टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को ‘ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट ऑर्डर (सिविल डिवीजन)’ से सम्मानित किया गया है। इसे नाइटहुड सम्मान के नाम से भी जाना जाता है।

मुंबई इंडियंस (MI) की जी कमलिनी (16 वर्षीय) महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सबसे युवा डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनीं है।

Matsya-6000
• हाल ही भारत की चौथी पीढ़ी की गहरे समुद्र में चलने वाली पनडुब्बी ने पानी के अंदर परीक्षण पूरा किया है।
• इसे भारत सरकार के डीप ओशन मिशन के तहत विकसित किया गया है।
• उद्देश्य:- भारत की गहरे समुद्र में खोजी क्षमताओं को बढ़ाना।

भूपेंद्र यादव ने अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025 सम्मेलन का उद्घाटन किया।

गूगल ने बेंगलुरु (भारत) में अपना सबसे बड़ा ऑफिस कैंपस ‘अनंत’ खोला है।

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम अन्वेषण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

नीता अंबानी को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में परोपकारी योगदान के लिए मैसाचुसेट्स के गवर्नर का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

नागालैंड फॉरेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को SKOCH अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है।

भारत, चीन के बाद इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस (EPL) लागू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना है।

भारत सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन के कार्यकाल को मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments