18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 17 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 16 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

     


16-18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

तीसरा वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन
• आयोजन:- पेरिस
• पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर तीसरे AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। 
• पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से फ्रांस के मार्सिले शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।
सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्ष:-
पब्लिक इंटरेस्ट AI प्लेटफॉर्म और इनक्यूबेटर की स्थापना:- AI के लिए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने, सार्वजनिक एवं निजी प्रयासों के बीच अंतराल को दूर करने और डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए इस प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की गई है।
उद्देश्य:- डाटा, मॉडल विकास, पारदर्शिता, ऑडिटिंग, कंप्यूटिंग, प्रतिभा वित्तपोषण और सहयोग जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण परियोजनाओं का समर्थन करके एक भरोसेमंद AI पारिस्थितिकी तंत्र का सह-निर्माण करना है।
पेरिस घोषणा पत्र:-
• इस घोषणा पत्र पर अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने AI के अत्यधिक विनियमन के कारण हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है।
घोषणा पत्र की 6 मुख्य प्राथमिकताएं:-
1. डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए AI सुलभता को बढ़ावा देना।
2. AI को खुला, समावेशी, पारदर्शी, नैतिक, सुरक्षित, संरक्षित और भरोसेमंद बनाना तथा सभी के लिए अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे को ध्यान में रखना।
3. AI नवाचार के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण और औद्योगिक सुधार एवं विकास को बढ़ावा देना।
4. AI के प्रयोग को प्रोत्साहित करना, जिससे कार्य और श्रम बाजारों के भविष्य को सकारात्मक रूप से आकार मिलेगा।
5. लोगों और ग्रह के लिए AI को टिकाऊ बनाना।
6. अंतर्राष्ट्रीय शासन में समन्वय को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना।

नोट:- भारत द्वारा लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित करने की घोषणा की गई है।
भारत अगले वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

प्रसिद्ध कन्नड़ लोक गायिका पद्मश्री सुकरी बोम्मागौड़ा का निधन हो गया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष पर है।

दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 प्रारंभ हुआ।

मेटा ने प्रोजेक्ट वॉटरवर्थ नामक एक पहल शुरू की है, जिसके तहत 50,000 किलोमीटर लंबी अंडरसी केबल बिछाई जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

9वें एशियाई शीतकालीन खेल
• आयोजन:- हार्बिन, हेइलोंगजियांग प्रांत, चीन।
• शुभंकर:- बिनबिन और नीनी (बाघ)
• आदर्श वाक्य:- ड्रीम ऑफ विंटर, लव अमंग एशिया।
• पदक तालिका में शीर्ष:- चीन, दक्षिण कोरिया।
• भारत ने कोई पदक नहीं जीता।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

हाल ही युगांडा के धावक जैकब किप्लिमो ने बार्सिलोना में हाफ-मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2025
• पी.आर. श्रीजेश (हॉकी):- स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार
• मनु भाकर (शूटिंग):- स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (महिला) और स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार
• स्वप्निल कुसाले (शूटिंग):- स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जी-सफल (गुजरात स्कीम फॉर अंत्योदय फैमिलीज फॉर ऑगमेंटिंग लाइवलीहुड्स) योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

सऊदी अरब 2027 में पहले ओलंपिक ईस्पोर्ट्स गेम्स की मेज़बानी करेगा

एलन मस्क की AI कंपनी ने नया और स्मार्ट AI चैटबॉट Grok 3 लॉन्च किया है।

मध्य प्रदेश ने देश की पहली ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति 2025 पेश की है। 

इंडोनेशिया ने चीन को हराकर पहला एशिया मिश्रित टीम बैडमिंटन खिताब जीता है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की यूक्लिड अंतरिक्ष दूरबीन ने पृथ्वी से लगभग 590 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा के चारों ओर प्रकाश का एक दुर्लभ रिंग खोजा है, जिसे आइंस्टीन रिंग के रूप में जाना जाता है।

हाल ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित 'नो मनी फॉर टेरर' विषय पर चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 

हाल ही कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस ग्रीस के नए राष्ट्रपति बने है।

हाल ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम  3.0 का आयोजन किया गया।

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का छठा संस्करण जापान में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और फ्रांस की एजेंसी AFD ने 100 मिलियन डॉलर की क्रेडिट सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
यह समझौता भारतीय MSME के लिए किफायती वित्तपोषण तक पहुंच का विस्तार करेगा।

चरनजोत सिंह नंदा भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के अध्यक्ष बने है।

बीबीसी अवार्ड्स 2024
• बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर:- मनु भाकर (निशानेबाजी)
• इंडियन पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर:– अवनि लेखरा (निशानेबाजी) 
• बीबीसी इमर्जिंग एथलीट ऑफ द ईयर:- शीतल देवी (तीरंदाजी) 
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड;- मिताली राज (क्रिकेट)

भारत फाउंडेशन ने मस्कट, ओमान में ओमान के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 8वां हिंद महासागर सम्मेलन आयोजित किया।

नक्शा परियोजना 
• केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रायसेन से राष्ट्रीय स्तर पर ‘शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण’ (नक्शा) पायलट परियोजना की शुरुआत की।
(National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations : NAKSHA)
उद्देश्य:- भूमि स्वामित्व का सटीक एवं विश्वसनीय दस्तावेज़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण करना और उन्हें अपडेट करना 
• इस परियोजना के तहत विस्तृत एवं पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड के लिए ड्रोन से सर्वेक्षण किया जाएगा और भूस्वामियों को नक्शे उपलब्ध कराए जाएंगे। 
• 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शुरू।
• नोडल एजेंसी : ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग।
• वित्त पोषण:- केंद्र सरकार द्वारा 
• महत्व:- भारत में डिजिटल रूप से सशक्त भूमि प्रशासन ढांचे के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण।

SAVE WATER