गुलियन-बैरे सिंड्रोम
• हाल ही महाराष्ट्र में गुलियन-बैरे सिंड्रोम से पहली संदिग्ध मौत दर्ज की गई।
• गुलियन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ स्वप्रतिरक्षी रोग (Autoimmune Disease) की स्थिति है जिसमें मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली उसकी स्वयं की तंत्रिकाओं पर हमला करती है।
• इस प्रणाली से संबंधित स्वास्थ्य समस्या को ‘डिसऑटोनोमिया’ कहा जाता है।
• इसका नाम गुलियन, बैरे एवं स्ट्रोहल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने वर्ष 1916 में पहली बार इसकी सूचना दी थी।
प्रभाव:- इससे मांसपेशियों में कमजोरी आती है जो पक्षाघात (Paralysis) में बदल सकती है।
रूग्णता दर:- अनुमानत: प्रति 100,000 आबादी में ½ लोगों के प्रभावित होने की संभावना होती है।
लेजिम लोकनृत्य (महाराष्ट्र)
• छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ में ‘लेजिम लोकनृत्य’ को लेकर मराठा समुदाय ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।
• लेजिम एक वाद्ययंत्र भी होता है।
जॉर्जिया को आधिकारिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है।
हाल ही ओडिशा वॉरियर्स ने प्रथम महिला हॉकी इंडिया लीग का ख़िताब जीता।
हाल ही मैडिसन कीज ने वर्ष 2025 का ऑस्ट्रेलिया ओपन का महिला एकल का खिताब जीता।
हाल ही नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने मोबाइल ऑपरेशन थियेटर शुरू किया।
उद्देश्य - राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाना।
कृषि के लिए लाभकारी बैक्टीरिया
• IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बैक्टीरिया की दो प्रजातियों स्यूडोमोनास एवं एसिनेटोबैक्टर की पहचान की है।
• बैक्टीरिया के ये समूह कीटनाशकों, शाकनाशियों एवं औद्योगिक अपशिष्टों के माध्यम से मृदा में प्रवेश करने वाले हानिकारक सुगंधित यौगिकों, जैसे- नेफ़्थलीन, बेंजोएट तथा फ़थलेट्स को पौधों के लिए उपयोगी पोषक तत्वों (जैसे- फॉस्फोरस व पोटेशियम) में बदल या तोड़ सकते हैं।
भारत आधिकारिक तौर पर मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (MALE RPAS) या यूरोड्रोन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हो गया है।
38वें राष्ट्रीय खेल
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
आयोजन:- 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025
प्रतिभागी भाग लेंगे:- 32 खेलों में 10,000 से अधिक
मशाल:- तेजस्विनी।
शुभंकर:- मौली (हिमालयी मोनाल पक्षी)
टैगलाइन:- संकल्प से शिखर तक
आयोजनकर्ता:- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)
समान नागरिक संहिता (UCC)
• उत्तराखंड सरकार ने 27 जनवरी 2025 से पूरे राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर दिया है।
• UCC पूरे देश में सभी धार्मिक समुदायों के व्यक्तिगत मामलों, जैसे- विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि पर प्रस्तावित एक समान कानूनी ढाँचा है।
• संविधान के भाग IV में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों के तहत अनुच्छेद 44 में उल्लेख है कि राज्य द्वारा पूरे भारत में एक समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।
• उद्देश्य:- धार्मिक रीति-रिवाजों एवं परंपराओं पर आधारित मौजूदा पर्सनल लॉ को प्रतिस्थापित करना।
• स्थिति:- भारत के एकमात्र राज्य गोवा में लागू।
वर्ष 1867 का पुर्तगाली नागरिक संहिता गोवा में रहने वाले सभी लोगों पर लागू होता है।
• उत्तराखंड आज़ादी के बाद UCC को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बना है।
• संविधान के भाग IV में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों के तहत अनुच्छेद 44 में उल्लेख है कि राज्य द्वारा पूरे भारत में एक समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।
• उद्देश्य:- धार्मिक रीति-रिवाजों एवं परंपराओं पर आधारित मौजूदा पर्सनल लॉ को प्रतिस्थापित करना।
• स्थिति:- भारत के एकमात्र राज्य गोवा में लागू।
वर्ष 1867 का पुर्तगाली नागरिक संहिता गोवा में रहने वाले सभी लोगों पर लागू होता है।
• उत्तराखंड आज़ादी के बाद UCC को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बना है।
असम की दूसरी राजधानी
• डिब्रूगढ़ वर्ष 2027 तक असम की दूसरी राजधानी बनेगा। वर्ष 2027 से हर साल डिब्रूगढ़ में विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।
• तेजपुर को असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।
नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM)
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल महत्वपूर्ण खनिज मिशन के शुभारंभ को मंजूरी दी है।
• यह मिशन आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत महत्वपूर्ण खनिजों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
उद्देश्य:- महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना।
क्रिटिकल मिनरल्स के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करना और उच्च तकनीक उद्योगों, स्वच्छ ऊर्जा तथा राष्ट्रीय रक्षा के लिये आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
• इस मिशन के लिए 7 वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।
• इस मिशन के लिए 7 वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।
ISRO का ऐतिहासिक 100वां प्रक्षेपण
• आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से GSLV-F15 ने NVS-02 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
• NVS-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया गया।
• NVS-02 भारत के सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का एक हिस्सा है। इसे भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
NavIC (Navigation with Indian Constellation)
• NVS-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया गया।
• NVS-02 भारत के सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का एक हिस्सा है। इसे भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
NavIC (Navigation with Indian Constellation)
• यह भारत की स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है।
यह भारतीय भूभाग से लगभग 1500 किमी. तक के क्षेत्र को कवर करती है।
यह भारतीय भूभाग से लगभग 1500 किमी. तक के क्षेत्र को कवर करती है।
हरियाणा में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025 का आयोजित किया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड 2025
सर्वश्रेष्ठ झांकी:- उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025
भ्रूण के अंदर भ्रूण
• महाराष्ट्र में 'भ्रूण के अंदर भ्रूण' (foetus in fetu) नामक एक दुर्लभ चिकित्सीय घटना दर्ज की गई।
• यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विसंगति है जिसमें गर्भवती महिला में एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण (सामान्य) के अंदर स्थित होता है।
• यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विसंगति है जिसमें गर्भवती महिला में एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण (सामान्य) के अंदर स्थित होता है।
हाल ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग की खेती के लिए एक पायलट परियोजना को मंजूरी दी है।
आईस्पॉट (ISPOT) पोर्टल
• भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने आईस्पॉट (ISPOT) पोर्टल लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना।
उद्देश्य:- तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना।
• इन घटनाओं के लिए एक केंद्रीकृत रिपॉजिटरी स्थापित करना।
अलेक्जेंडर लुकाशेंको 7वीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने है।
23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन तमिलनाडु में किया जाएगा।
गोवा में 10वां साइंस-फिक्शन फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
ISRO ने एम. मोहन को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (LPSC) का निदेशक नियुक्त किया है।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने 2024 में भारत के डिजिटल भुगतानों का 83% हिस्सा बनाया, जो 2019 में 34% था।
डीपसीक (DeepSeek)
• चाइनीज एआई स्टार्टअप डीपसीक अमेरिका के एप्पल ऐप स्टोर पर ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मुफ्त ऐप बना है।
• स्थापना:- लियांग वेनफेंग ने 2023 में की।
भारत के एप्पल मैन:- हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)
• 2025 का पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा।
• HRMN-99 सेब की किस्म विकसित की
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 बने है।
उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड मिला है।
ब्लू कार्बन
• 2024 में प्रकाशित एक रिपोर्ट ब्लू कार्बन और कार्बन पृथक्करण में इसकी भूमिका ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में मैंग्रोव वन अकेले प्रति हेक्टेयर 1,000 टन से अधिक कार्बन संग्रहीत कर सकते हैं।
• ब्लू कार्बन उस कार्बन को संदर्भित करता है जो महासागरीय और तटीय पारिस्थितिक तंत्र द्वारा अवशोषित और संग्रहीत किया जाता है।
इनमें मैंग्रोव वन, समुद्री घास के मैदान, लवणीय दलदल और ज्वारीय दलदल शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को महाराजा हरि सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया।
हाल ही ऑस्ट्रेलिया ने ICC महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता।
लेटरल एंट्री योजना (पार्श्व प्रवेश योजना)
• भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू।
उद्देश्य:- निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को प्रशासनिक सेवाओं में शामिल करके सुशासन और दक्षता में सुधार करना। इस योजना के तहत संयुक्त सचिव, निदेशक और उप-सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बाहरी पेशेवरों की नियुक्ति की गई।
• हालांकि, समय के साथ इस योजना को राजनीतिक और व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिससे इसके मूल स्वरूप में बदलाव की जरूरत महसूस की गई।
अगस्त 2024 में, भारत सरकार को लेटरल एंट्री के तहत 45 नए अधिकारियों की भर्ती के फैसले को वापस लेना पड़ा। कारण था – विपक्षी दलों द्वारा सामाजिक न्याय और आरक्षण प्रणाली की अनदेखी के आरोप।
प्रसिद्ध मूर्तिकार लतिका कट्ट का निधन हो गया।
अनुच्छेद 224A
• भारतीय संविधान का अनुच्छेद 224A उच्च न्यायालयों में अस्थायी (ऐड-हॉक) न्यायाधीशों के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है।
• यह प्रावधान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को यह अधिकार देता है कि वह राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को अस्थायी रूप से उच्च न्यायालय में कार्य करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। ऐसे ऐड-हॉक न्यायाधीशों को राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित भत्ते प्राप्त होते हैं और उनके पास कार्यकाल के दौरान उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के समान अधिकार, शक्तियाँ और विशेषाधिकार होते हैं, लेकिन उन्हें स्थायी न्यायाधीश नहीं माना जाता।
• यह प्रावधान न्यायिक रिक्तियों और उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों की समस्या को हल करने के लिए बनाया गया है ताकि न्यायपालिका की सुचारु कार्यप्रणाली बनी रहे।
सुप्रीम कोर्ट का अप्रैल 2021 का निर्णय
• सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 224A को लागू करने के लिए यह आवश्यक नहीं होगा कि न्यायिक रिक्तियाँ 20% से अधिक हों। ऐड-हॉक न्यायाधीशों की नियुक्ति उच्च न्यायालय की कार्यक्षमता और लंबित मामलों की स्थिति के आधार पर की जानी चाहिए।
• प्रत्येक उच्च न्यायालय में नियुक्त ऐड-हॉक न्यायाधीशों की संख्या आमतौर पर दो से पाँच के बीच होनी चाहिए, जो न्यायालय की आवश्यकताओं के अनुसार तय होगी।
सुप्रीम कोर्ट के हालिया संशोधन (अक्टूबर 2023)
• इस संशोधन के अनुसार, उच्च न्यायालय अब अनुच्छेद 224A के तहत ऐड-हॉक न्यायाधीशों की नियुक्ति करने के लिए 20% न्यायिक रिक्तियों की सीमा का इंतजार नहीं करेंगे। इसके बजाय, नियुक्त ऐड-हॉक न्यायाधीशों की संख्या उच्च न्यायालय की स्वीकृत शक्ति के 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• अप्रैल 2021 के निर्णय में उच्च न्यायालयों को केवल ऐड-हॉक न्यायाधीशों वाली खंडपीठ (Division Bench) बनाने की अनुमति दी गई थी ताकि पुराने मामलों को सुलझाया जा सके।
हालाँकि, अक्टूबर 2023 के संशोधन में कहा गया कि ऐड-हॉक न्यायाधीशों को उच्च न्यायालय के किसी स्थायी न्यायाधीश के साथ ही पीठ में बैठना होगा।
BIMCOIN
• हाल ही बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (BIMTECH) ने BIMCOIN नामक ब्लॉकचेन-संचालित डिजिटल मुद्रा लॉन्च की है।
• BIMTECH भारत का पहला बिजनेस स्कूल बन गया है जिसने इस तकनीक को अपनाया है, IIT मद्रास के नक्शे कदम पर चलते हुए।
• BIMCOIN एक अनुमति-आधारित (Permissioned) ब्लॉकचेन मुद्रा है, जो विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता की गारंटी देती है।
पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली में एक केंद्रीय प्राधिकरण सभी लेनदेन का प्रबंधन करता है जबकि BIMCOIN में सभी लेनदेन सुरक्षित रूप से ब्लॉकचेन पर दर्ज किए जाते हैं, जिससे धोखाधड़ी और त्रुटियों का जोखिम न्यूनतम हो जाता है।
ओडिशा में महिला उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा।
टाटा स्टील ने भारत की पहली हाइड्रोजन-ट्रांसपोर्ट पाइप विकसित की है।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
• भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे हैं।
• उन्हें नासा और एक्सिओम स्पेस के Axiom Mission 4 (Ax-4) के लिए पायलट के रूप में चुना गया है, जो 2025 के वसंत में लॉन्च होने वाला है।
• एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4)
अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर ले जाने वाला मिशन।
यह नासा और एक निजी अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस का चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है।
• इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से यात्रा करेंगे, जिसे फाल्कन 9 रॉकेट के द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
• यह मिशन करीब 14 दिनों तक चलेगा।
• उद्देश्य:- वैज्ञानिक अनुसंधान और माइक्रोग्रैविटी वातावरण में विभिन्न वाणिज्यिक गतिविधियों को अंजाम देना।
पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में अंतरिक्ष पर्यटन जैसी वाणिज्यिक गतिविधियों को सक्षम बनाना।
SAVE WATER
0 Comments