आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 29 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 28 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024



28-31 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया।

हाल ही AICTE ने क्वांटम क्रांति के लिए कार्यबल तैयार करने हेतु क्वांटम टेक्नोलॉजीज में भारत का पहला यूजी माइनर प्रोग्राम शुरू किया है।

हाल ही रूस ने काला सागर में तेल रिसाव के कारण संघीय आपातकाल की घोषणा की है।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)’ शुरू करने को मंजूरी प्रदान की है।
• अगले दो वर्षों में NMNF को इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में लागू किया जाएगा तथा 1 करोड़ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती (NF) शुरू की जाएगी।
• आवश्यकता-आधारित 10,000 जैव-इनपुट संसाधन केंद्र (BRC) स्थापित किए जाएंगे।
• इसके तहत कृषि विज्ञान केन्द्रों (KVKs), कृषि विश्वविद्यालयों (AU) और किसानों के खेतों में लगभग 2000 NF मॉडल प्रदर्शन फार्म स्थापित किए जाएंगे। 
• जागरूकता पैदा करने और किसानों की मदद करने के लिए 30,000 कृषि सखियों को तैनात किया जाएगा।

घरेलू हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
जारीकर्ता:- यूएन वीमेन और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय द्वारा। 
• यह रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जारी की गई है। 
• इस रिपोर्ट को ‘2023 में महिला हत्याएँ: अंतरंग साथी/परिवार के सदस्यों द्वारा महिला हत्याओं का वैश्विक अनुमान (Femicides in 2023) शीर्षक से जारी किया गया है।
• रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर वर्ष 2023 में 85,000 महिलाओं एवं बालिकाओं की हत्या जानबूझकर की गई है। इनमें से 60% हत्याएँ किसी अंतरंग साथी या परिवार के सदस्य द्वारा की गईं।

डॉ. संदीप शाह राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABL) के अध्यक्ष बने है। 

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह एशियाई मुक्केबाजी निकाय के सदस्य बने है।

कोनेरु हम्पी ने न्यूयॉर्क में 2024 फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।
यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है

नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान में 18वां हाथी और पर्यटन महोत्सव आयोजित किया गया।

हाल ही भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो (लद्दाख) में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया।

हाल ही पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति (39वें) और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का निधन हो गया।

काम्या कार्तिकेयन (17 वर्षीय) सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे शिखरों को फतह करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनी है।
1. अफ्रीका:- माउंट किलिमंजारो (तंजानिया)
2. यूरोप:- माउंट एल्ब्रस (रूस)
3. ऑस्ट्रेलिया:- माउंट कॉस्कुइस्को (ऑस्ट्रेलिया)
4. दक्षिण अमेरिका:- माउंट एकोंकागुआ (अर्जेंटीना)
5. उत्तर अमेरिका:- माउंट डेनाली (यूएसए)
6. एशिया:- माउंट एवरेस्ट (नेपाल)
7. अंटार्कटिका:- माउंट विंसन (अंटार्कटिका)

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने स्टार्टअप्स की मदद के लिए निजी कंपनी ‘बोट (Boat)’ के साथ साझेदारी की है।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज बने है।

हाल ही अजमेर में सूफी संत हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स शुरू हुआ।

हाल ही दक्षिण कोरिया की संसद ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू पर महाभियोग के पक्ष में मतदान किया। 
• गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2024 को भी राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ महाभियोग चलाया गया था। 

हाल ही केरल ने सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 11 का खिताब जीता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार भारत का रक्षा निर्यात  बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। 
भारत का लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है।

भारत फरवरी 2024 में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) की मेजबानी करेगा।

हाल ही ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स ने बहुमत से असिस्टेड डाईंग (assisted dying) बिल को वैध बनाने संबंधी विधेयक के पक्ष में मतदान किया जो असाध्य रूप से बीमार, मानसिक रूप से सक्षम वयस्कों के लिए सहायता प्राप्त मृत्यु को वैध बनाता है। 
यह स्वैच्छिक इच्छामृत्यु से अलग है। 

शॉकवेव बेस्ड नीडल फ्री सिरिंज
• IIT बॉम्बे के एक्सपर्ट्स ने एक ऐसी सिरिंज तैयार की है, जिसमें सुई के बजाय शॉकवेव का इस्तेमाल किया जाएगा। 

RBI ने वित्तीय क्षेत्र में AI के जिम्मेदार एवं नैतिक इस्तेमाल के लिए आठ-सदस्यीय समिति का गठन किया है।
अध्यक्ष:- प्रोफेसर पुष्पक भट्टाचार्य

अमिताव चटर्जी जम्मू और कश्मीर बैंक के एमडी और सीईओ बने है।

हाल ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन के 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं। यह कांग्रेस का 39वां अधिवेशन था।
• यह कांग्रेस का एक मात्र ऐसा अधिवेशन था, जिसकी अध्यक्षता महात्मा गाँधी ने की थी।

हाल ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद सदस्यता मिली है।

सूर्य किरण (18वां संस्करण)
• भारत और नेपाल के बीच सैन्य अभ्यास।
• नेपाल के सलझंडी में शुरू। 

हाल ही नेपाल में तामु लोसार महोत्सव मनाया गया।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा दूसरी बार 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' का दर्जा दिया गया है।
 
फिशिंग कैट
• भारतीय वन्यजीव संस्थान (देहरादून) द्वारा कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य में भारत की पहली फिशिंग कैट कलरिंग परियोजना के अंतर्गत फिशिंग कैट की दूसरी जनगणना संपन्न की जा रही है।

SpaDEX मिशन
• इसरो ने 30 दिसंबर, 2024 को श्रीहरिकोटा से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDEX) मिशन सफलता पूर्वक लॉन्च किया।
PSLV-C60 रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया।
• अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक हासिल करने वाला चौथा देश बना है। 
यह उपलब्धि ISRO की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं, जैसे चंद्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) और सैटेलाइट सर्विसिंग को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
मुख्य उद्देश्य:- निम्न पृथ्वी कक्षा में दो अंतरिक्ष यान की डॉकिंग और अनडॉकिंग की तकनीक को विकसित करना। 
द्वितीयक उद्देश्य:- 
डॉक किए गए अंतरिक्ष यानों के बीच पावर ट्रांसफर।
संयुक्त अंतरिक्ष यान का नियंत्रण।
अनडॉकिंग के बाद पेलोड संचालन।
• इस मिशन के तहत 220 किलोग्राम वजन वाले दो अंतरिक्ष यान SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टारगेट) को 470 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में लॉन्च किया गया है।
डॉकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दो उपग्रहों को एक साथ रखा जाता है और फिर उन्हें अंतरिक्ष में जोड़ा जाता है।
स्पैडेक्स का उपयोग प्रायोगिक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में भी किया जाएगा, जिसे POEM-4 के रूप में जाना जाता है, जिससे विभिन्न माइक्रोग्रैविटी प्रयोगों के लिए अनुमति मिलती है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments