हाल ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त और न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
NHRC मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत वर्ष 1993 में स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
• गौरतलब है कि NHRC के अध्यक्ष पद पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 जून 2024 को समाप्त होने के बाद से यह पद खाली था। तब से NHRC का नेतृत्व कार्यवाहक अध्यक्ष विजय भारती सयानी कर रहे थे।
हाल ही रूसी टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव पर डोपिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा है।
हाल ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पूर्व अध्यक्ष रोड्रिगो रेटो को भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा हुई है।
• रेटो स्पेन की पीपल्स पार्टी (PP सरकार) में उप प्रधानमंत्री भी रहे।
लोसर फेस्टिवल:- लद्दाख।
ऐसाके वालु एके टोंगा के नए प्रधानमंत्री बने है।
इंडिगो रीच, ने इंदौर एयरपोर्ट पर शून्य अपशिष्ट हवाई अड्डा परियोजना शुरू की है।
25 दिसंबर 2024 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
25 दिसंबर को “सुशासन दिवस” के अवसर पर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने SWAR (Speech and Written Analysis Resource) प्लेटफ़ॉर्म का शुभारंभ किया।
• उद्देश्य:- नागरिकों के लिए भाषा बाधाओं को समाप्त करना।
अरुणीश चावला वित्त मंत्रालय में नए राजस्व सचिव नियुक्त।
चीन ने तिब्बत में यारलुंग त्संगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दी है, जो भारतीय सीमा के निकट स्थित है।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) को आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 में प्रतिष्ठित गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अमेरिका ने बाल्ड ईगल को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर अटल युवा महाकुंभ का उद्घाटन किया।
हाल ही सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी (जापान) का निधन हो गया।
पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां
• ओडिशा:- हरि बाबू कंभमपति।
• मणिपुर:- अजय कुमार भल्ला।
• मिजोरम:- वीके सिंह
• केरल:- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
• केरल के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (KBLP)
• 25 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (KBLP) की आधारशिला रखी। यह भारत की राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत पहली नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत है।
• KBLP केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच एक त्रिपक्षीय पहल है, जिसके अंतर्गत केन नदी से पानी को बेतवा नदी में स्थानांतरित किया जाना है।
केन एवं बेतवा यमुना की सहायक नदियाँ हैं।देश का पहला डिजिटल म्यूजियम:- अभय प्रभावना
यह महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रयानी नदी के किनारे स्थित है।
इसे फिरोदिया इंस्टीटयूट आफ फिलॉसफी कल्चरल एंड हिस्ट्री ने बनाया है।
वीर बाल दिवस:- 26 दिसंबर
• यह दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादे, जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
• इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए गए।
हाल ही स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने संवाद उत्कृष्टता के लिए 8 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
हाल ही भारत के शोधकर्ताओं ने पूर्वी घाट से मीठे पानी की मछली की एक नई प्रजाति 'कोइमा' की खोज की है।
• मेसोनोमाचेइलस रेमाडेवी और नेमाचेइलस मोनिलिस नामक मछलियों का नाम कोइमा रेमाडेवी और कोइमा मोनिलिस रखा गया है।
हाल ही न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गए है।
हाल ही दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक किलाउआ ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हो गया।
• यह हवाई के बिग आइलैंड के दक्षिणी भाग में हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
हाल ही गूगल डीपमाइंड ने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल GenCast का अनावरण किया।
• उद्देश्य:- मौसम का पूर्वानुमान।
26 दिसंबर 2024 को 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' (भाकपा) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हुए।
स्थापना:- 26 दिसंबर 1925 को कानपुर (यूपी) में।
संस्थापक:- मानवेन्द्रनाथ राय
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, 92 वर्ष की आयु में निधन हो गए। डॉ. सिंह, जो भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, 2004 से 2014 तक देश की सेवा की और 1990 के दशक में आर्थिक उदारीकरण के दौरान वित्त मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
• पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया।
• जन्म:- 26 सितम्बर 1932 को गाह (अविभाजित पंजाब, अब पाकिस्तान) में ।
• शिक्षा:- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (अर्थशास्त्र) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (डी.फिल) से शिक्षा।
• मुख्य आर्थिक सलाहकार, आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव और योजना आयोग के उपाध्यक्ष सहित प्रमुख आर्थिक पदों पर कार्य किया।
राजनीतिक जीवन
राज्य सभा में सेवा:- वर्ष 1991 से छह कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया।
वित्त मंत्री के रूप में कार्यकाल:- वर्ष 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया।
प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल:- वर्ष 2004-2014 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
राज्यसभा कार्यकाल:- फरवरी 2024 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त।
वर्ष 1991 में प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण के प्रमुख प्रणेता माने जाते हैं।
प्राप्त पुरस्कार और सम्मान
एडम स्मिथ पुरस्कार (1956), पद्म विभूषण (1987), जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1994-95), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री (1993):- यूरोमनी पत्रिका द्वारा।
उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार (2002), विश्व स्टेट्समैन पुरस्कार (2010), इंदिरा गांधी पुरस्कार (2017)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2023):- भारत-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा।
पुस्तकें
Changing India. (बदलता भारत)
The Quest for Equity in Development (विकास में समानता की खोज)
Chile: Institutions and Policies Underpinning Stability and Growth.
Making Democracy Work for Pro-poor Development.
Global Trading System, the WTO, and the Developing Countries.
To the Nation, for the Nation: Selections from Selected Speeches of Dr. Manmohan Singh.
हाल ही पंजाब ग्रामीण घरों में 100% पाइप जलापूर्ति हासिल करने वाला पांचवा राज्य बना है।
हाल ही मैया सैंडू दूसरी बार मॉल्डोवा की राष्ट्रपति बनीं है।
ये वर्ष 2020 में मॉल्डोवा की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थी।
'प्राइमेट कंजर्वेशन' के एक हालिया अध्ययन में बढ़ते मानवीय संपर्क के कारण भारत के पश्चिमी घाटों में पाए जाने वाले लायन टेल्ड मैकॉक पर बढ़ते खतरे की चेतावनी दी गई है।
• लायन-टेल्ड मैकॉक को सिंह-पूंछ मकाक या वांडरू (Wanderoo) के नाम से भी जाना जाता है।
• ये दक्षिण भारत के पश्चिमी घाटों का स्थानीय प्राइमेट (primate) बंदर है,जो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में छोटे और अत्यधिक खंडित वर्षा वनों में पाए जाते हैं।
‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल
• केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा सुशासन दिवस (25 दिसम्बर) के अवसर पर 'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल की शुरुआत की गई।
उद्देश्य:- पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को सशक्त बनाना और शासन को विकेंद्रीकृत करना है।
• यह पहल, 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का हिस्सा है।
SAVE WATER
0 Comments