आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 5 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 4 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024



4-6 दिसंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

भारतीय नौसेना दिवस:- 4 दिसंबर
विश्व मृदा दिवस:- 5 दिसंबर

उबर ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में एशिया की पहली जल परिवहन सेवा, उबर शिकारा, शुरू की है।

IIT रोपड़ के टेक्नोलॉजी और इनोवेशन फाउंडेशन (iHub-AWaDH) ने अपने चौथे स्थापना दिवस पर एक किसान सहभागिता सत्र का आयोजन किया।
AWaDH के प्रमुख नवाचार:- 
Mooh Sense:- एक एआई-संचालित पशु स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली।
नैनो बबल तकनीक:- जल शोधन के लिए जैविक पदार्थों को विघटित करने और रोगजनकों को समाप्त करने की तकनीक।पंजाब के विभिन्न तालाबों और जलाशयों में लागू।
मिट्टी स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली:- मिट्टी की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर फसल प्रबंधन में सहायता।

नैनो बबल टेक्नोलॉजी
• हाल ही केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जलीय जीवों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पानी की सफाई एवं शुद्धिकरण के लिए ‘नैनो बबल टेक्नोलॉजी’ का शुभारंभ किया।
• नैनो बबल्स का आकार 70-120 नैनोमीटर होता है।
• इन्हें किसी भी गैस का उपयोग करके निर्मित किया जा सकता है और किसी भी तरल में इंजेक्ट (रोपित) किया जा सकता है।
• इनमें अद्वितीय भौतिक एवं रासायनिक गुण होते हैं और ये अन्य वातन विधियों (Aeration Methods) से बेहतर होते हैं।
उपयोग:- जल उपचार, कृषि, जलीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्र में।
नैनो बबल टेक्नोलॉजी शैवाल और इसी तरह की वृद्धि को हटाकर तालाब के गंदे पानी को साफ कर सकती है।

हाल ही जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बाघों की संख्या 3,682 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा 2006 में दर्ज की गई 1,411 बाघों की संख्या से लगभग दोगुना है। 

नर्स मारिया विक्टोरिया जुआन को एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। 
 
झोंगशान राष्ट्रीय वायुमंडलीय पृष्ठभूमि स्टेशन
• यह चीन का अंटार्कटिका में पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन है।
• पूर्वी अंटार्कटिका के लार्समैन हिल्स में स्थित।

देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता)
• रिकॉर्ड तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने है।
• उनके साथ, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री की बने हैं।
अजित पवार रिकॉर्ड छठवीं बार उपमुख्यमंत्री बने है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम:-
कुल सीट:- 288
भाजपा 132 सीटें जीतीं।
भाजपा, शिवसेना और राकांपा से मिलकर बने महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर विधानसभा में मजबूत बहुमत हासिल किया।

MH-60R बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर
• हाल ही अमेरिका ने अपने विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत भारत को MH-60R बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टरों के लिए सहायक उपकरण की बिक्री हेतु 1.17 बिलियन डॉलर के सौदे को मंजूरी दी है।
भारतीय नौसेना द्वारा इसी वर्ष INS गरुड़ में MH-60R हेलीकॉप्टर के पहले स्क्वाड्रन को शामिल किया गया।
• MH-60R हेलीकॉप्टरों का निर्माण अमेरिकी रक्षा और एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन की सहायक कंपनी सिकोरस्की द्वारा किया जा रहा है।

ई-माप पोर्टल 
• भारत सरकार ने निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी माप विज्ञान पोर्टल (eMaap) शुरू किया है। 

हाल ही भारत ने सर्पदंश को राष्ट्रीय स्तर पर अधिसूचित बीमारी घोषित किया है। यह कदम WHO के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें 2030 तक सांप काटने से होने वाली मौतों और चोटों को आधा करने का लक्ष्य रखा गया है।
• गौरतलब है कि भारत का वैश्विक सांप काटने से होने वाली मौतों में 50% हिस्सा है।

भारत और कुवैत के बीच संयुक्त सहयोग आयोग (JCC) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

हाल ही असम में होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विश्व बैंक ने महाराष्ट्र के पिछड़े जिलों के लिए 188.28 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

हाल ही भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 50 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का उद्देश्य जल-संचयन प्रणालियों का निर्माण करके जल सुरक्षा को बढ़ाना और मेघालय में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति सामुदायिक अतिसंवेदनशीलता कम करना है।

अन्न चक्र और SCAN पोर्टल
• हाल ही केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘अन्न चक्र’ और स्कैन (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए सब्सिडी दावा आवेदन) पोर्टल का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की लॉजिस्टिक नेटवर्क की दक्षता बढ़ाना और खाद्यान्नों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना।
इसे विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और IIT-दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (FITT) के सहयोग से विकसित किया गया है।

ग्लासगो में जन्मी स्कॉटिश सिख कलाकार जसलीन कौर को टर्नर पुरस्कार 2024 मिला है

हाल ही भारत की इंडिगो एयरलाइंस को AirHelp 2024 रिपोर्ट में 109 एयरलाइन्स में से 103वां स्थान मिला।

हाल ही नेतुम्बो नंदी-नदैतवाह नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है। इससे पहले वह नामीबिया की उपराष्ट्रपति थीं।

UNCCD - COP16
• मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCCD) की पार्टियों के सम्मेलन का 16वां सत्र (COP16) रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया जा रहा है।
विषय:- हमारी भूमि, हमारा भविष्य।
• इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं।
स्थापना:- वर्ष 1994
• यह पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।
• वर्ष 1994 में भारत इसका हस्ताक्षरकर्ता बन गया और वर्ष 1996 में इसकी पुष्टि की।
• सचिवालय:- बॉन(जर्मनी)
• वर्तमान में इसके 197 सदस्य है

हाल ही ICAR- केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए।
• स्थापना:- 1924  • मुख्यालय:- मुंबई।

संयुक्त राष्ट्र की भूमि क्षरण पर रिपोर्ट
UNCCD-COP16 के दौरान जारी।
• शीर्षक:- स्टेपिंग बैक फ्रॉम द प्रीसिपिस: ट्रांसफॉर्मिंग लैंड मैनेजमेंट टू स्टे इनसाइड प्लैनेटरी बाउंड्रीज।
• जारीकर्ता:- संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोधी सम्मेलन (UNCCD) द्वारा जर्मनी के पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च के सहयोग से।
मुख्य बिंदु – 1990 से 2020 के बीच पृथ्वी की 77% भूमि अधिक शुष्क हो गई। – शुष्क क्षेत्रों में 4.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई, जो पृथ्वी की 40% भूमि को कवर करते हैं। – शुष्क क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की संख्या 2.3 अरब हो गई (पिछले 30 वर्षों में दोगुनी)। – यदि उत्सर्जन नियंत्रित नहीं किया गया, तो 2100 तक अतिरिक्त 3% आर्द्र क्षेत्र शुष्क भूमि में बदल सकते हैं। – प्रभावित क्षेत्र:- यूरोप का 96%, पश्चिमी अमेरिका, ब्राजील, एशिया, और मध्य अफ्रीका। – दक्षिण सूडान और तंजानिया में शुष्क भूमि में बदलने का सबसे बड़ा प्रतिशत।

हाल ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ के एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए 4 उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

हाल ही चंडीगढ़ तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू करने वाला देश का पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा नई दिल्ली में ‘अपशिष्ट से मूल्य’ पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

भारतीय एयरोस्पेस मेडिसिन सोसायटी का 63वां वार्षिक सम्मेलन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (बेंगलुरु) में आयोजित किया जा रहा है।

हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने बेटे हंटर बिडेन को बिना शर्त क्षमा प्रदान की है।
• गौरतलब है कि अमेरिका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को शपथ लेंगे।
• 78 साल की उम्र में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने वाले ट्रंप सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।

हाल ही जापानी विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों द्वारा एआई की मदद से दक्षिण अमेरिका के पेरू में नाज़्का रेगिस्तान में 303 नई भूमि-आकृतियों (जियोग्लिफ्स) की खोज की गई।

हाल ही ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘From Gridlock to Growth: How Leadership Enables India’s PRAGATI Ecosystem to Power Progress’ नामक रिपोर्ट में भारत की बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सरकार के प्रगति (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) प्लेटफॉर्म को अन्य देशों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया गया।

अमेज़न ने नोवा (Nova) नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारभूत मॉडलों का एक नया सेट प्रस्तुत किया है, जो उद्योग में अग्रणी मूल्य प्रदर्शन के साथ-2 कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में अत्याधुनिक बुद्धिमत्ता प्रदान करता है।

प्रोबा-3 मिशन
• लॉन्च:- 5 दिसंबर 2024
• इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने PSLV-C59 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया।
निर्माण:- यह मिशन यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) का है।
उद्देश्य:- दो उपग्रहों: कोरोनोग्राफ और ऑकुल्टर के जरिए सूर्य के बाहरी वातावरण (कोरोना) की स्टडी करना है।
• दुनिया में पहली बार प्रोबा-3 मिशन में दो कृत्रिम उपग्रह समानांतर उपग्रह युग्म (Parallel Satellite Pair) संरचना में है।
• भारत के आदित्य एल 1 मिशन में कोरोनाग्राफ एवं ऑकुल्टर दोनों उपकरण एक ही कृत्रिम उपग्रह में शामिल थे जबकि इस मिशन में दोनों उपकरणों के लिए अलग-2 कृत्रिम उपग्रह है।

हाल ही दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यूक सुक सियोल ने आपातकालीन मार्शल लॉ लगा दिया। जिसे घंटों बाद हटा दिया गया।

गूगल हैदराबाद में भारत का पहला गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (GSEC) स्थापित करेगा।

हाल ही भारतीय हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता।

हाल ही भारतीय सांकेतिक भाषा के लिए पीएम-ई-विद्या DTH चैनल का शुभारंभ किया गया।
इसमें श्रवण-बाधित छात्रों द्वारा उपयोग के लिए राष्ट्रीय एवं विभिन्न राज्यों के पाठ्यक्रमों की विषय-सामग्री तैयार की जाएगी।

6 दिसंबर 2024 को डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments