हाल ही टेक महिंद्रा ने एआई, मशीन लर्निंग (एमएल) और क्वांटम कंप्यूटिंग में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऑकलैंड विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
अंतर-अमेरिकी विकास बैंक (IDB) ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में जलवायु और मौसम संबंधी डेटा के संग्रह और साझाकरण को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ भागीदारी की है।
ग्लोबई नेटवर्क संचालन समिति
• हाल ही सितंबर 2024 को बीजिंग में आयोजित पूर्ण सत्र में भारत को वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी गठबंधन ग्लोबई संचालन समिति का सदस्य चुना गया।
• इस समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, और 13 सदस्य होते हैं।
• ग्लोबई नेटवर्क, सीमा पार वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का काम करता है।
• ग्लोबई नेटवर्क, जी-20 की पहल है। भारत ने साल 2020 में इस पहल का समर्थन किया था।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ विशेष सत्र में 3 जून, 2021 को ग्लोबई नेटवर्क को लॉन्च किया गया था।
ग्लोबई नेटवर्क में 121 देश और 219 प्राधिकरण शामिल हैं।
तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर वर्चुअली लॉन्च किए।
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत स्वदेशी रूप से विकसित इन उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम को पुणे, दिल्ली और कोलकाता में रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है।
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 9वीं एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (AIIB) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
शिगेरु इशिबा (67) जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
पार्टी:- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP)
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर, पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी नामक एक पर्यटन पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में पर्यटकों के अनुभवों को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम को छह पर्यटन स्थलों में चलाया गया:-
ओरछा, मध्य प्रदेश
गांडीकोटा, आंध्र प्रदेश
बोधगया, बिहार
आइजोल, मिजोरम
जोधपुर, राजस्थान
श्री विजया पुरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
हाल ही मणिपुर के आंद्रो गांव ने विरासत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2024 का पुरस्कार जीता।
विश्व रेबीज दिवस:- 28 सितंबर
2024 PT5
• यह एक छोटा क्षुद्रग्रह है जो 2024 में दो महीने तक के लिए पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, जिसके कारण इसे "मिनी चंद्रमा" का उपनाम दिया गया है।
• अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के रिसर्च नोट्स में सबसे पहले इस मिनी मून के बारे में बताया गया।
हाल ही भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) 2024 अवार्ड्स
• Best Film:- Animal (Directed by Sandeep Reddy Vanga)
• Best Actor:- Shah Rukh Khan for “Jawan”
• Best Actress:- Rani Mukerji for “Mrs Chatterjee vs Norway”
• Best Director:- Vidhu Vinod Chopra for “12th Fail”
• Best Supporting Actor:- Anil Kapoor for “Animal”
• Outstanding Contribution to Indian Cinema:- Jayantilal Gada and Hema Malini
• Achievement on completing 25 years in cinema:- Karan Johar.
शंख एयर
• 2024 के अंत तक लॉन्च की संभावना।
• भारत की सबसे नई एयरलाइन बनेगी।
• उत्तर प्रदेश की पहली अनुसूचित एयरलाइन बनेगी।
हाल ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और ADB ने दिल्ली में क्लाइमेट एंड हेल्थ सॉल्यूशंस (CHS) इंडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।
जीवितपुत्रिका त्योहार
• यह एक हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में मनाया जाता है।
• हाल ही बिहार में जीवितपुत्रिका त्योहार के दौरान पवित्र स्नान करते समय कम से कम 46 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई।
Caldwell 45
• हाल ही नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने सर्पिल आकाशगंगा Caldwell 45 (NGC 5248) का एक वीडियो शेयर किया।
• सर्पिल आकाशगंगाएँ तारों और गैस का संग्रह हैं, जिनमें उनके केंद्र से निकलने वाली सर्पिल भुजाएँ होती हैं।
भारत वर्ल्ड टेलीकॉम स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) 2024 की मेजबानी कर रहा है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में 8वें भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।
नासा के वैज्ञानिकों का सुझाव है कि चीन का थ्री गोर्जेस डैम पानी की विशाल मात्रा को स्थानांतरित करने के कारण पृथ्वी के घूर्णन को प्रभावित कर सकता है।
हुबेई प्रांत में यांग्त्से नदी पर स्थित, यह दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत बिजली स्टेशन है।
2024 SASTRA रामानुजन पुरस्कार जीता है।
• विजेता:- अलेक्जेंडर डन।
• यह पुरस्कार 2005 में तमिलनाडु के SASTRA विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित किया गया था।
• यह पुरस्कार हर साल रामानुजन की जयंती, 22 दिसंबर को 32 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञों को दिया जाता है।
हाल ही भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक बौनी आकाशगंगा, NGC 4395 में एक सक्रिय आकाशगंगीय नाभिक (AGN) से रेडियो जेट और आसपास के अंतरतारकीय माध्यम के बीच एक अंतःक्रिया की खोज की।
SAVE WATER
0 Comments