जय शाह ICC के सबसे युवा अध्यक्ष बने
विश्व एड्स दिवस:- 1 दिसंबर
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने 1 दिसंबर 2024 को अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया।
5वें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (वेब ओरिजिनल):- अमर सिंह चमकीला
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (वेब ओरिजिनल फिल्म):- अमर सिंह चमकीला के लिए इम्तियाज अली
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, वेब ओरिजिनल फिल्म:- अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत दोसांझ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, वेब ओरिजिनल फिल्म:- जाने जान के लिए करीना कपूर खान
सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला (सीरीज):- द रेलवे मेन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सीरीज़ (कॉमेडी):- गन्स एंड गुलाब के लिए राजकुमार राव
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, श्रृंखला (नाटक):- हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार के लिए मनीषा कोइराला
क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर (महिला) (फिल्म):- अनन्या पांडे, खो गए हम कहां
हाल ही विक्रांत मैसी ने 37 की उम्र में एक्टिंग से संन्यास ले लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया है, जिसे महाकुंभ मेला जिला के नाम से जाना जाएगा।
हाल ही भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना के बीच संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण पुणे में शुरू हुआ।
नया पंबन पुल
यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है, जो तमिलनाडु में भारतीय मुख्यभूमि और रामेश्वरम के बीच संपर्क को बढ़ाने के लिए 105 वर्षीय पंबन पुल की जगह ले रहा है।
मुर्दु फर्नांडो श्रीलंका की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं है। (ओवर आल 48वीं)
रायथु भरोसा योजना
• तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू।
• प्रति किसान ₹15,000 की वार्षिक सब्सिडी प्रदान करना।
• मुख्यमंत्री:- ए. रेवंत रेड्डी
हाल ही पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन 2024 का ख़िताब जीता जीता।
भारत के पवन काम्पेली ने बैंकॉक में आयोजित एशियाई ईस्पोर्ट्स गेम्स 2024 में ईफुटबॉल में कांस्य पदक हासिल करके इतिहास रच दिया है।
हाल ही यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल को शीर्ष विरासत पर्यटन स्थल घोषित किया है।
विश्व समुद्री सम्मेलन 2024
• आयोजन:- चेन्नई
• भारतीय समुद्री इंजीनियर संस्थान (IMEI) चेन्नई शाखा द्वारा होस्ट।
• हर तीन साल में विश्व समुद्री प्रौद्योगिकी कांग्रेस के अधीन आयोजित होता है।
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी शास्त्रीय शतरंज में प्रतिष्ठित 2800 ईएलओ रेटिंग बैरियर को पार करने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय बने है।
हाल ही गुजरात की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत घरचोला को GI टैग मिला है।
हाल ही जापान के मासातो कांडा एशियाई विकास बैंक (ADB) के 11वें अध्यक्ष बने है।
नेटवर्क रेडिनेस इंडेक्स 2024
• जारीकर्ता:- पोर्टलैन्स इंस्टीट्यूट, सैद बिजनेस स्कूल और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी।
• भारत की रैंक:- 49वीं जबकि भारत वर्ष 2023 की रिपोर्ट में 60वें स्थान पर था।
• यह सूचकांक 4 प्रमुख स्तंभों - ‘प्रौद्योगिकी, लोग, शासन एवं प्रभाव’ पर आधारित है।
शीर्ष देश:- अमेरिका (1) > सिंगापुर > फ़िनलैंड
अंतिम देश:- यमन (133) > बुरुंडी > कांगो गणराज्य
COP 29 संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन
आयोजन स्थल:- बाकू (अज़रबैजान)
आगामी संस्करण COP 30 ब्राजील में आयोजित किया जाएगा
परिणाम:- अंतिम समझौते में धनी देशों ने निर्धन देशों को जलवायु वित्तीय सहायता के लिए वर्ष 2035 तक प्रतिवर्ष 300 बिलियन डॉलर की पेशकश की है जिसे भारत समेत कई विकासशील देशों ने खारिज कर दिया है।
समझौते में बढ़ते तापमान और आपदाओं से निपटने के लिए प्रति वर्ष 1.3 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा समग्र लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अधिकांश धन निजी स्रोतों से आएगा।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस:- 3 दिसंबर
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2024 के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
पूर्वोत्तर भारत से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम अष्टलक्ष्मी महोत्सव नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।
वधावन बंदरगाह महाराष्ट्र के पालघर जिले में निर्माणाधीन बंदरगाह है यह 20 मीटर की गहराई वाला एक डीप ड्राफ्ट पोर्ट है।
हाल ही में मध्य प्रदेश ने सरकार ने रातापानी अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने की अधिसूचना जारी की।
मध्य प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व:- कान्हा टाइगर रिजर्व, माधव टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व, नौरादेही टाइगर रिजर्व।
हाल ही भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति मलेशिया के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ है।
हाल ही अरुणाचल प्रदेश ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन अरुण हिमवीर' शुरू किया है।
SAVE WATER
0 Comments