पंकज त्रिपाठी को अरुणाचल रंग महोत्सव 2024 के लिए महोत्सव राजदूत नियुक्त किया गया है।
भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा ने विश्व सैन्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपनी तैयारियों के संदर्भ में बीसीजी (Boston Consulting Group) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 देशों में अपनी जगह बनाई है।
• भारत ने AI विशेषज्ञों में दूसरा स्थान और AI अनुसंधान प्रकाशनों में तीसरा स्थान हासिल किया
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)
• घोषणा:- 25 नवम्बर 2024
• इस मिशन के लिए ₹2,481 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिसमें ₹1,584 करोड़ केंद्र सरकार से और ₹897 करोड़ राज्य सरकारों से 2025-26 तक प्राप्त होंगे।
• उद्देश्य:- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना।
• लक्ष्य:- अगले दो वर्षों में 1 करोड़ किसानों को कवर करना।
• इस पहल में भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति और गोबर्धन मिशन जैसी पुरानी योजनाओं को एकीकृत किया गया है, ताकि शून्य बजट प्राकृतिक खेती (ZBNF) और अन्य स्थानीय रूप से अनुकूलित कृषि विधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
एक राष्ट्र एक सदस्यता योजना को मंजूरी
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 2025-2027 के लिए ₹6,000 करोड़ का आवंटन किया गया है।
• उद्देश्य:- 1.8 करोड़ छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को 13,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ई-जर्नल्स तक डिजिटल पहुंच प्रदान करना।
• इसे यूजीसी के तहत INFLIBNET प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रबंधित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के पास ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता’ नाम से एक एकीकृत पोर्टल होगा, जिसके माध्यम से संस्थान पत्रिकाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकेंगे।
संविधान दिवस:- 26 नवम्बर
• मनाने की शुरुआत:- 2015
इसे राष्ट्रीय विधि दिवस भी कहते हैं।
हाल ही जेद्दा में IPL 2025 की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे (27 Cr) खिलाड़ी बने हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंटस ने खरीदा।
बिहार के 13 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बने है।
उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.10 करोड़ में खरीदा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ “नई चेतना - पहल बदलाव की” अभियान के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का शुभारंभ भी किया गया।
भारत ने 130 वर्षों में पहली बार वैश्विक सहकारी सम्मेलन की मेजबानी की।
दिनेश भाटिया:- ब्राज़ील में भारत के अगले राजदूत नियुक्त।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के संस्कृत और मैथिली अनुवाद का अनावरण किया।
हैदराबाद स्थित स्पेस टेक कंपनी टेकमी2स्पेस (TM2Space) भारत की पहली अंतरिक्ष स्थित AI प्रयोगशाला MOI-TD (My Orbital Infrastructure – Technology Demonstrator) को दिसंबर 2024 के मध्य में ISRO के PSLV C60 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च करेगी।
रियाद डिजाइन कानून संधि
• हाल ही भारत शामिल हुआ है।
• हाल ही भारत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के सदस्य देशों द्वारा अपनाई गई रियाद ‘डिजाइन कानून संधि’ में शामिल हुआ है।
• उद्देश्य:- औद्योगिक डिजाइन संरक्षण के लिए प्रक्रियात्मक ढाँचे को सुसंगत बनाना, विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकरण प्रक्रियाओं की दक्षता एवं पहुँच में सुधार करना।
• उद्देश्य:- औद्योगिक डिजाइन संरक्षण के लिए प्रक्रियात्मक ढाँचे को सुसंगत बनाना, विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकरण प्रक्रियाओं की दक्षता एवं पहुँच में सुधार करना।
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन के चलते चार साल का निलंबन लगाया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आगामी मिशन एवं तकनीकी प्रगति:-
1. शुक्रयान (Venus मिशन)
लॉन्च वर्ष:- 2028
उद्देश्य:- शुक्र ग्रह के वातावरण और सतह का अध्ययन।
भारत का पहला शुक्र मिशन।
2. चंद्रयान 4 (Lunar Mission)
प्रस्तावित मिशन:- चंद्रयान 3 के बाद अगला चरण।
सहयोग:- भारत और जापान के बीच संयुक्त मिशन।
उद्देश्य:- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (90 डिग्री अक्षांश) पर उतरना।
350 किलोग्राम का रोवर, जो चंद्रयान 3 के रोवर से 12 गुना भारी होगा।
लॉन्च वर्ष:- 2030 (अभी स्वीकृति लंबित)।
3. मंगल मिशन
उद्देश्य:- मंगल की कक्षा में सैटेलाइट स्थापित करना।
सतह पर उतरने का प्रयास करना।
4. गगनयान (मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम)
प्रथम चरण:- बिना मानव वाला मिशन अगले दो वर्षों में लॉन्च।
दूसरा चरण:- इसके बाद मानव को अंतरिक्ष में भेजने की योजना।
यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
इस मिशन के तहत 3 लोगों के दल को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
यह मिशन पृथ्वी से 300-400 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा।
इसरो ने 'गगनयान' मिशन के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (ASA) के साथ समझौता किया है।
5. भारत का अंतरिक्ष स्टेशन (BAS)
• अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से छोटा।
• पाँच मॉड्यूल होंगे।
पहला मॉड्यूल:- 2028 में लॉन्च।
• पूरी क्षमता:- 2035 तक संचालन में।
• लक्ष्य:- 2040 तक चंद्रमा मिशन के लिए ट्रांजिट सुविधा।
6. उन्नत मौसम और संचार प्रणालियाँ
• मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान के लिए उपग्रह तकनीक को उन्नत करना।
INSAT-4 सीरीज के तहत नए सेंसर और उपग्रह शामिल करना।
बिहार में अप्रैल 2025 में खेलों इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) और पैरा गेम्स का आयोजन होगा।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वंचित बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विज़न पोर्टल लॉन्च किया।
खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा (Galaxy) मंदाकिनी (Milky Way) के बाहर किसी तारे का पहला विस्तृत चित्र प्राप्त किया है। इस तारे का नामकरण ‘WOH G64’ किया गया है।
राओर्चेस्टेस असाकग्रेंसिस
• सलीम अली पक्षी विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र के वैज्ञानिकों ने मेघालय के गारो हिल्स में दो वर्ष के अध्ययन के दौरान मेंढक की दो प्रजातियों की पुनः खोज की है।
• सलीम अली पक्षी विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र के वैज्ञानिकों ने मेघालय के गारो हिल्स में दो वर्ष के अध्ययन के दौरान मेंढक की दो प्रजातियों की पुनः खोज की है।
1. राओर्चेस्टेस गारो (पूर्व में इक्सलस गारो)
2. राओर्चेस्टेस केम्पिया (पूर्व में इक्सलस केम्पिया)
• इनके साथ ही एक नई प्रजाति राओर्चेस्टेस असाकग्रेंसिस की पहचान की गई है।
हाल ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया।
हाल ही केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 विजेताओं को सम्मानित किया।
भूख एवं गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन
स्थापना:- ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ‘भूख एवं गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन’ की आधिकारिक शुरुआत की गई।
उद्देश्य:- यह गठबंधन भूख एवं गरीबी को समाप्त करने के उद्देश्य से एक-दूसरे की सार्वजनिक नीतियों का समर्थन करने के लिए सदस्य देशों को एक मंच प्रदान करेगा।
सदस्य :- वर्तमान में 81 देश (भारत सहित), 26 अंतर्राष्ट्रीय संगठन, 9 वित्तीय संस्थान और 31 परोपकारी संस्थाएं एवं गैर-सरकारी संगठन इसमें शामिल हैं।
सदस्य :- वर्तमान में 81 देश (भारत सहित), 26 अंतर्राष्ट्रीय संगठन, 9 वित्तीय संस्थान और 31 परोपकारी संस्थाएं एवं गैर-सरकारी संगठन इसमें शामिल हैं।
जी-20 शिखर सम्मेलन (19वां संस्करण)
• रियो डी जेनेरियो (ब्राजील)
• थीम:- एक न्यायसंगत विश्व एवं एक संधारणीय ग्रह का निर्माण (Building a Just World and a Sustainable Planet)
• अध्यक्षता:- ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा।
अटल इनोवेशन मिशन 2.0 (AIM)
• वर्ष 2016 में नीति आयोग द्वारा लॉन्च।
• वर्ष 2016 में नीति आयोग द्वारा लॉन्च।
• हाल ही केंद सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन को 31 मार्च, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 240 मेगावाट की
हीओ जलविद्युत परियोजना:- अरुणाचल प्रदेश।
हाल ही इटली ने नीदरलैंड को हराकर डेविस कप 2024 टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीत लिया।
SAVE WATER
0 Comments