आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 23 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 22 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


22-24 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन द्वारा डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

भू-नीर पोर्टल
• शुभारंभ:- जल शक्ति मंत्री CR पाटिल।
उद्देश्य:- भारत में भूजल विनियमन में सुधार करना।
• यह पोर्टल केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) द्वारा नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सहयोग से विकसित किया गया है।

न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 7वें एसोचैम एआई लीडरशिप मीट 2024 में नवाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत का पहला एआई डेटा बैंक लॉन्च किया।

इराक 1987 के बाद पहली बार जनगणना कर रहा है।

मिस चार्म इंडिया 2024:- शिवांगी देसाई

बीमा उत्पादों के गलत और जबरन विक्रय के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा सुगम प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

असम सरकार ने करीमगंज जिले का आधिकारिक नाम बदलकर श्रीभूमि जिला और करीमगंज नगर का नाम श्रीभूमि नगर कर दिया है।

अर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 104वां पूर्ण सदस्य बना है।

हाल ही पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश और बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति हरजीत सिंह बेदी का निधन हो गया।

अब्दुलाये मैगा माली के प्रधानमंत्री बने है।

विश्व शांति पुरस्कार
• हाल ही अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एक नया अल्पसंख्यक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन माइनॉरिटीज (AIAM) लॉन्च किया है।
• इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्टर ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवॉर्ड फॉर माइनॉरिटी अपलिफ्टमेंट’ से सम्मानित किया गया।

‘स्ट्रॉन्ग’ एक नई भाषा 
• हाल ही भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरू के शोधकर्ताओं ने मशीन लर्निंग (ML) मॉडल के लिए एक नई भाषा विकसित की है जो नैनोपोर्स के आकार एवं संरचना को वर्णों के अनुक्रम के रूप में कोडित करती है।
• इस नई भाषा को ‘स्ट्रॉन्ग’ (STring Representation Of Nanopore Geometry) नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के ललटिपारा में भारत की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला, आदर्श गौशाला, का उद्घाटन किया।
इस गौशाला में अत्याधुनिक कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) संयंत्र है

नौकरियां आपके द्वार रिपोर्ट
• हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ‘जॉब्स एट योर डोरस्टेप: ए जॉब्स डायग्नोस्टिक्स फॉर यंग पीपल इन सिक्स स्टेट्स’ का शुभारंभ किया।
• रिपोर्ट में शामिल 6 राज्य:- हिमाचल प्रदेश, केरल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना की घोषणा (2025-2029) की है।

हाल ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सोलर पोर्टल का शुभारंभ किया।

हाल ही गैर-लाभकारी वैश्विक संस्था एक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNi) द्वारा 'ग्लोबल एक्सेस टू न्यूट्रिशन इंडेक्स' का पाँचवाँ संस्करण जारी किया गया।

उत्तर प्रदेश के संभल शहर में स्थित जामा मस्जिद अपनी उत्पत्ति को लेकर विवाद में बनी हुई है।

स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024 रिपोर्ट
• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर, 2024 को जारी की गई।
शीर्षक:- बदलती दुनिया में बच्चों का भविष्य

इक्वाडोर ने भीषण सूखे और जंगल में लगी आग के कारण जल आपातकाल घोषित किया।

पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने UNFCCC डिजिटल क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है।

पुडुचेरी में राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन 'ज्ञान कुंभ' शुरू हुआ।

केरल में प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज 
• हाल ही केरल में चट्टान पर उकेरी गई 24 जोड़ी प्रागैतिहासिक पदचिह्न एवं एक मानव आकृति की पुरातात्विक खोज की गई है।
• यह रॉक-कट वास्तुकला का एक उदाहरण है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments