आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 11 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 10 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


10-12 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस:- 10 अक्टूबर

भारत ने हाल ही में यूएई के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए हैं

हाल ही टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया।
• रतन टाटा को प्राप्त सम्मान:- पद्म भूषण (2000), पद्म विभूषण (2008), महाराष्ट्र भूषण, असम वैभव, सयाजी रत्न अवार्ड, Honorary Knight Commander of the Order of the British Empire, Honorary Officer of the Order of Australia.

भारतीय कौशल संस्थान (IIS)
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में भारतीय कौशल संस्थान (IIS) का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उद्योग 4.0 के लिए एक उद्योग-तैयार कार्यबल तैयार करना है।
• यह संस्थान कौशल विकास मंत्रालय और टाटा IIS के बीच एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत स्थापित किया गया है

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में नशे के trafficking और addiction के खिलाफ ‘संकल्पपहल शुरु की है।

इंवेस्टिगेटिव जनरलिस्ट बॉब वुडवर्ड की नई किताब:- वॉर

हमसफर नीति
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर समग्र बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए ‘हमसफ़र नीति’ लॉन्च की है।

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस:- 11 अक्टूबर

हाल ही देश में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. वेणुगोपाल का निधन हो गया।

चीन की एनाकोंडा रणनीति
हाल ही ताइवान के नौसेना कमांडर ने बताया कि द्वीपीय राष्ट्र पर दबाव बनाने के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा 'एनाकोंडा रणनीति' का उपयोग किया जा रहा है। 
एनाकोंडा रणनीति अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान यूनियन जनरल विनफील्ड स्कॉट द्वारा प्रस्तावित एक सैन्य रणनीति को संदर्भित करती है। 
उद्देश्य:- इस रणनीति का प्राथमिक उद्देश्य विपक्षी या शत्रु देश को आर्थिक और सैन्य रूप से कमजोर करना था। यह ठीक उसी तरह था जैसे एनाकोंडा सांप अपने शिकार के चारों ओर कुंडली मारकर उसे निष्क्रिय कर देता है।
रणनीति के तहत चीन की कार्यप्रणाली 
चीन की 'एनाकोंडा रणनीति', ताइवान के खिलाफ 'धीमी और स्थिर' रणनीति है। इसमें सैन्य युद्धाभ्यास, मनोवैज्ञानिक रणनीति और साइबर युद्ध आदि को शामिल किया जाता है। इसके आलावा इसमें कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य प्रयासों के साथ-साथ ताइवान के समाज को अंदर से अस्थिर करने के प्रयास भी शामिल हैं।

चंद्रमा ध्रुव अन्वेषण मिशन (Lupex)
• हाल ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग ने चंद्रमा ध्रुव अन्वेषण मिशन (Lupex) को मंजूरी दी है, जो देश का पांचवां चंद्रमा मिशन है। 
• सहयोग:- ISRO और जापान की JAXA के बीच।
• लक्ष्य:- चंद्रमा पर पानी और अन्य संसाधनों की खोज और मूल्यांकन करना, विशेष रूप से ध्रुवीय क्षेत्रों में। चंद्रमा की सतह पर और मिट्टी के नीचे पानी की मात्रा और वितरण का निर्धारण करना। 
• अवधि:- 100 दिन
रोवर और लैंडर:- Lupex रोवर का वजन लगभग 350 किलोग्राम होगा। ISRO लैंडर का निर्माण करेगा, जबकि JAXA मिशन के लिए रोवर और रॉकेट विकसित करेगा।
• लैंडर में उन्नत वैज्ञानिक उपकरण शामिल होंगे, जैसे:- ग्राउंड-पेनिट्रेटिंग रडार मध्य-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर, रामन स्पेक्ट्रोमीटर
चंद्रमा संसाधन अन्वेषण के लिए PRATHIMA पेलोड • Lupex भविष्य के चंद्रमा मिशनों को सुविधाजनक बनाएगा, जिसमें नमूना लौटाने वाले प्रयास और 2040 तक मानव लैंडिंग की योजनाएं शामिल हैं।

अटल पेंशन योजना के तहत सकल नामांकन 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेल
• आयोजन उत्तराखंड में किया जायेगा।
• 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक।

18 वर्षीय नेपाली पर्वतारोही नीमा रिंजी शेरपा दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने है।

भारत के कपड़ा क्षेत्र का लक्ष्य 2030 तक 350 बिलियन डॉलर का है

रतन टाटा के सम्मान में बिहार डाक परिमंडल ने विशेष कवर जारी किया है

भारतीय नौसेना ने नौसेना के नागरिकों के बीमा कवरेज के लिए बजाज आलियांज के साथ साझेदारी की है

MACE वेधशाला
• हाल ही में परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने लद्दाख के हान्ले में मेजर एटमॉस्फेरिक चेरेनकोव एक्सपेरीमेंट (MACE) वेधशाला का उद्घाटन किया है। • MACE विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित तथा एशिया का सबसे बड़ा इमेजिंग चेरेनकोव टेलीस्कोप है। • इस टेलीस्कोप का निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान (BARC) ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) और अन्य भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से किया है। • MACE वेधशाला भारत को वैश्विक स्तर पर कॉस्मिक-रे अनुसंधान में एक अग्रणी देश बनने में सहायक होगी। 

भारत ने जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित पोषण और विशेष आहार उपयोग के लिए खाद्य पदार्थों पर कोडेक्स समिति के 44वें सत्र में भाग लिया।

केंद्र सरकार ने कैमूर जिले में बिहार के दूसरे बाघ अभयारण्य के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
• वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अब तक बिहार का एकमात्र बाघ रिजर्व था।

44वें और 45वें आसियान शिखर सम्मेलन 
• 9 अक्टूबर को लाओस के वियनतियाने में शुरू।
• विषय:- आसियान: कनेक्टिविटी और लचीलापन बढ़ाना।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
21वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन लाओस के वियनतियाने में आयोजित किया गया। 
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में आसियान के 10 सदस्य देश और आठ साझेदार देश- ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, रूस और अमेरिका शामिल हुए।
आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। 
स्थापना:- 8 अगस्त 1967
मुख्य उद्देश्य:- दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना। 
आदर्श वाक्य:- वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी
सचिवालय:- इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है। 
वर्तमान में, आसियान के 10 सदस्य देश हैं:- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, और कंबोडिया।
• आसियान-भारत सम्मेलन, 2024 में ‘कनेक्टिविटी एवं लचीलापन’ थीम पर प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सूत्री योजना की घोषणा की है

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन:- कुल 18 सदस्य देश
10 आसियान देश
8 अन्य देश (ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस, तथा अमेरिका)

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2025-2027 के कार्यकाल के लिए 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद में 18 नए सदस्यों का चुनाव किया है । 
• बेनिन, बोलीविया, कोलंबिया, साइप्रस, कतर और थाईलैंड जैसे देश नव निर्वाचित सदस्यों में शामिल हैं। 
• इनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर, 2024 तक अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा करेंगी – जो किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी।

डिजिलॉकर को उमंग ऐप के साथ एकीकृत किया गया है, ताकि सरकारी सेवाओं तक पहुँच को आसान बनाया जा सके, जिससे उपयोगकर्ता एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर कई सेवाओं का प्रबंधन कर सकें।

नोबेल पुरस्कार 2024
• प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह के प्रथम सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
ये पुरस्कार एक निश्चित क्रम में घोषित किये जाते है, जो इस प्रकार है- सोमवार को चिकित्सा, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन, गुरूवार को साहित्य, शुक्रवार को शांति एवं सोमवार को अर्थशास्त्र।
• शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नॉर्वे) में जबकि अन्य सभी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किये जाते हैं।
नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन चार संस्थाओं के द्वारा किया जाता है
1. द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज:- भौतिकी, रसायन और आर्थिक विज्ञान
2. द नोबेल असेंबली एट करोलिंस्का इंस्टिट्यूट:- चिकित्सा विज्ञान
3. द स्वीडिश एकेडमी:- साहित्य
4. द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी:- शांति पुरुस्कार
• यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पूण्यतिथि) को प्रदान किये जाते हैं।
इस वर्ष मेडिसिन (चिकित्सा) का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को जीन गतिविधि को नियंत्रित करने वाले मौलिक सिद्धांत की उनकी खोज के लिए दिया जाएगा।
उन्होंने माइक्रो RNA की खोज की।
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार:- डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर 
शांति का नोबेल पुरस्कार - जापानी संगठन निहोन हिदांक्यो
• अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी (Physics) के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार:- डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन।
• वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिणी कोरिया की हान कांग को दिया जाएगा।
द वेजिटेरियन और लव ऑफ येओसु इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं
• नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने के प्रयासों के लिए जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को दिया जाएगा। यह हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों का जमीनी स्तर का आंदोलन है, जिसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है।

भारत में ट्रेकोमा का उन्मूलन
• विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा का उन्मूलन हो चुका है।
• यह क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु से होने वाला संक्रमण है जो आँखों को प्रभावित करता है।
• भारत सरकार ने वर्ष 1963 में राष्ट्रीय ट्रेकोमा नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया जिसे भारत के राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबी) में एकीकृत कर दिया गया। 
• WHO की SAFE रणनीति को पूरे देश में लागू किया गया। ‘SAFE’ का अर्थ है-सर्जरी, एंटीबायोटिक्स (एजिथ्रोमाइसिन), चेहरे की स्वच्छता, वातावरण की स्वच्छता (विशेष रूप से जल और स्वच्छता तक पहुंच में सुधार) आदि को अपनाना। 
• WHO ने ट्रेकोमा को एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग घोषित किया है। 
• उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTD) में डेंगू, रेबीज़, ट्रेकोमा, एंडीमिक ट्रेपोनमेटोस (Yaws), कुष्ठ रोग (हैंसेन रोग) आदि प्रमुख हैं।
• WHO द्वारा वर्ष 2021-2030 उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग रोड मैप का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 21 रोगों और रोग समूहों की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन करना है।

अकादमिक स्वतंत्रता सूचकांक (AFI)
• हाल ही स्कॉलर्स एट रिस्क (SAR) अकादमिक स्वतंत्रता निगरानी परियोजना द्वारा प्रकाशित "फ्री टू थिंक 2024" वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षों में भारत की ‘अकादमिक स्वतंत्रता सूचकांक’ रैंकिंग में गिरावट आई है।
• अकादमिक स्वतंत्रता सूचकांक 179 देशों में अकादमिक स्वतंत्रता की स्थिति और समय के साथ रुझानों का अवलोकन प्रदान करता है। 
• यह फ्रेडरिक-अलेक्जेंडर-यूनिवर्सिटेट एर्लांगेन-नूर्नबर्ग (FAU) और वी-डेम इंस्टीट्यूट का एक संयुक्त प्रयास है।
• नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 3.6 बिलियन लोग ऐसे देशों में रहते हैं जहाँ शैक्षणिक स्वतंत्रता पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 
• रिपोर्ट के अनुसार केवल 10 देशों में ही शैक्षणिक स्वतंत्रता में वृद्धि हुई है जबकि 23 देशों में शैक्षणिक स्वतंत्रता में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
• रिपोर्ट के अनुसार भारत की अकादमिक स्वतंत्रता वर्ष 2013 से 2023 के बीच 0.6 अंक से गिरकर 0.2 अंक पर आ गई है। भारत अब पूरी तरह से प्रतिबंधित श्रेणी में है।

हाल ही में ब्रिटेन कोयला आधारित विद्युत उत्पादन को समाप्त करने वाला पहला G-7 देश बन गया है।

ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट (GDC)
• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित भविष्य के शिखर सम्मेलन (Summit of the Future) के दौरान सदस्य देशों ने ‘ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट’ (GDC) को अपनाया। • यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तरह का पहला साधन है जो डिजिटल प्रौद्योगिकियों की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करता है। • GDC क़ानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है बल्कि यह सुरक्षित, भरोसेमंद एवं टिकाऊ डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक कूटनीतिक साधन है।

19वां ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2024 
• जारीकर्ता:- कंसर्न वर्ल्डवाइड (आयरलैंड) और वेल्थुंगरहिल्फ (जर्मनी) द्वारा।
• भारत 127 देशों में 105वें स्थान पर है।
• भारत का स्कोर 27.3 है, जो गंभीर बना हुआ है।
• नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है। • पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है। 
• चीन, UAE और कुवैत सहित 22 देश इस इंडेक्स में पहले स्थान पर हैं। 
• वैश्विक स्तर पर 733 मिलियन लोग प्रतिदिन भूख का सामना कर रहे हैं।
• प्रत्येक देश का GHI स्कोर 3 आयामों के 4 पैमानों द्वारा निकाला जाता है।
अल्पपोषण (1) 
शिशु मृत्यु दर (2) 
चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन 
चाइल्ड वेस्टिंग (3) 
चाइल्ड स्टंटिंग (4)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments