हाल ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
हाल ही हर्षवर्धन अग्रवाल 2024-25 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के अध्यक्ष बने है।
हाल ही प्रसिद्ध सारंगी वादक पंडित राम नारायण का निधन हो गया।
उन्हें प्राप्त सम्मान:- पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार।
हाल ही भारत के पूर्व दिग्गज पोलो खिलाड़ी हरिंदर सिंह सोढ़ी (उपनाम - बिली) का निधन हो गया।
• उन्होंने 1980 के मास्को ओलंपिक में भारतीय घुड़सवारी टीम का प्रबंधन किया।
• प्राप्त सम्मान:- अर्जुन पुरस्कार।
हाल ही प्रसिद्ध मृदंगम विद्वान वरदारा कमलाकर राव (कर्नाटक) का निधन हो गया।
• प्राप्त सम्मान:- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
राष्ट्रपति पदक (डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा)
हाल ही कनाडा में H₅ बर्ड फ्लू का पहला संभावित मानव मामला सामने आया है।
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय MSME क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विश्व टीकाकरण दिवस:- 10 नवंबर
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस:- 11 नवंबर
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को समर्पित।
11 नवंबर 2024 को जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की, उन्होंने जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ का स्थान लिया।
तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया।
पाकिस्तान के तैय्यब इकराम लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष बने है।
हाल ही भाजपा के पूर्व सांसद और मेवाड़ शाही परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया।
• वे महाराणा प्रताप के वंशज थे।
• उन्होंने 1989 में चित्तौड़गढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता।
हाल ही मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तहत डिफेंस स्पेस एजेंसी ने अंतरिक्ष अभ्यास 2024 नामक अपनी तरह का पहला अंतरिक्ष रक्षा अभ्यास किया।
ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis)
• WHO के अनुसार, भारत में 61 मिलियन लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं जिसमें लगभग 80% महिलाएँ हैं।
• ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो अस्थियों को कमजोर बनाती है जिससे अस्थियों का घनत्व कम हो जाता है और फ्रैक्चर होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
हाशिमोटो:- एक स्व-प्रतिरक्षी विकार (ऑटोइम्यून डिसऑर्डर) है जो हाइपोथायरायडिज्म या अल्पसक्रिय थायरॉयड का कारण बन सकता है।
29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) बाकू (अज़रबैजान) में हो रहा है।
हाल ही भारत सरकार ने मोजाम्बिक को दो जल-जेट चालित फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट उपहार में दिए।
हाल ही भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी NTPC ने अपने 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर विंध्याचल संयंत्र (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) में दुनिया के पहले CO2 कैप्चर संयंत्र औरCO2-से-मेथनॉल रूपांतरण संयंत्र का उद्घाटन किया।
हाल ही अरुणाचल प्रदेश के तवांग में दुनिया की सबसे ऊंची एंड्यूरो माउंटेन बाइकिंग रेस मोंडुरो 4.0 शुरू हुई है।
डॉ. नवीन रामगुलाम मॉरिशस के नए प्रधानमंत्री बने है।
बिहार के राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 शुरू हुई है।
SAVE WATER
0 Comments