MIBOR की जगह SORR
• भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक नया ब्याज दर मानक 'Secured Overnight Rupee Rate' (SORR) लागू करने की घोषणा की है।
• यह मानक सेक्योर्ड मनी मार्केट यानी बैस्केट रेपो और ट्रिपार्टी रेपो (TREP) पर आधारित होगा, ताकि कोलेटरल मनी मार्केट को सही ढंग से दर्शाया जा सके।
• SORR, 1998 से चल रहे मुंबई इंटरबैंक आउटराइट रेट (MIBOR) की जगह लेगा।
बांग्लादेश ने भारत को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2024 खिताब जीता है।
विश्व मानवाधिकार दिवस:- 10 दिसंबर
दुबई ने दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट का अनावरण करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।
भारतीय टेलीविज़न अकादमी पुरस्कार 2024
लोकप्रिय टीवी अभिनेता:- हर्षद चोपड़ा (ये रिश्ता क्या कहलाता है)।
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री:- प्रणली राठौड़ (ये रिश्ता क्या कहलाता है)।
वर्ष की प्रतिष्ठित टीवी शख्सियत:- रूपाली गांगुली (अनुपमा)।
सर्वश्रेष्ठ शो (ड्रामा सीरीज़ - लोकप्रिय):- अनुपमा।
सर्वश्रेष्ठ शो (ड्रामा सीरीज़ - ज्यूरी):- उड़ने की आशा।
बीमा सखी योजना
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में LIC की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया।
• इस पहल के तहत पहले साल में 1,00,000 और तीन वर्षों में 2,00,000 महिलाओं को करियर एजेंट के रूप में प्रशिक्षित और नामांकित किया जाएगा।
• यह योजना 18 से 70 वर्ष की महिलाओं को लक्षित करती है, जिनकी न्यूनतम शिक्षा 10वीं पास है।
• बीमा सखी को तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं मानदेय दिया जाएगा। पहले वर्ष 7000 रुपए, दूसरे वर्ष 6000 रुपए और तीसरे वर्ष 5000 रुपए का मानदेय (Stipend) प्रदान किया जाएगा।
• महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन के लिए केंद्र सरकार बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी जैसी योजनाएँ संचालित कर रही हैं।
हाल ही शाजी एन करुण को मलयालम सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान जेसी डेनियल पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया।
भारती कोल्ली (आंध्र प्रदेश) को 2024 में बैंकिंग में उभरते सितारे के रूप में सम्मानित किया गया है।
भारतीय रेसर कुश मैनी ने फॉर्मूला-2 कंस्ट्रक्टर्स रेस जीती है। वह FIA कंस्ट्रक्टर्स विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बने हैं।
हाल ही कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन हो गया।
QS World University Rankings 2025
• IIT दिल्ली भारत का नंबर 1 इंस्टीट्यूट बना है। इसे वैश्विक स्तर पर 171वीं रैंक मिली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में नामांकित किया है।
गूगल ने NCERT के साथ साझेदारी करके 29 भारतीय भाषाओं में यूट्यूब चैनल्स लॉन्च किए हैं, जिसमें भारतीय सांकेतिक भाषा भी शामिल है।
मालदीव में डेम्सलफिश की एक नई प्रजाति मिली है, जिसे क्रोमिस अबधाह नाम दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) की स्थापना:-11 दिसंबर 1946
हाल ही बशर अल-असद के पतन के बाद विद्रोहियों ने मोहम्मद अल-बशीर को सीरिया का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
चौथा ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल 17 से 19 जनवरी 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया जायेगा।
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (नवंबर)
• पुरुष विजेता:- हारिस राउफ (पाकिस्तान)
• महिला विजेता:- डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड)
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025
• लद्दाख (आइस इवेंट्स):- 23 से 27 जनवरी 2025
• जम्मू और कश्मीर (स्नो इवेंट्स):- 22 से 25 फरवरी 2025
• इन खेलों की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई।
• इसमें स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग और स्नो पर्वतारोहण जैसे शीतकालीन खेल शामिल हैं।
• इसमें स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग और स्नो पर्वतारोहण जैसे शीतकालीन खेल शामिल हैं।
• अन्य प्रमुख इवेंट्स:- बिहार में यूथ और पैरा गेम्स (अप्रैल 2025) और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स।
राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार 2024
• यह पुरस्कार 1992 के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम की याद में दिए जाते हैं, जिसने पंचायतों को संविधानिक दर्जा प्रदान किया। यह समारोह लोकसभा चुनावों के कारण 24 अप्रैल के बजाय 11 दिसंबर को आयोजित किया गया।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 45 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।
1. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (DDUPSVP):- 27 पंचायतों को सम्मानित किया गया।
2. नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार:- 9 पंचायतों को सम्मानित किया गया।
3. ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार:- महाराष्ट्र, ओडिशा और त्रिपुरा की पंचायतों को नवीकरणीय ऊर्जा में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।
4. कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार:- महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश की पंचायतों को सम्मानित किया गया।
5. पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार:- केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा की संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
IIT मद्रास ने 410 मीटर लंबी हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
हाल ही प्रसिद्ध गुजराती गायक और संगीतकार पुरुषोत्तम उपाध्याय का निधन हो गया।
गुजरात गौरव पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित।
जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने धार्मिक स्थलों को अक्षय ऊर्जा पहल में शामिल करने की मंजूरी दी है।
RBI के नए गवर्नर
• हाल ही केंद्र सरकार ने राजस्व सचिव और राजस्थान कैडर के IAS संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है।
• बीकानेर के रहने वाले संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे और वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।
• इनकी नियुक्ति RBI अधिनियम, 1934 के तहत होती है।
अबथसहायेश्वर मंदिर को यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार
• हाल ही अबथसहायेश्वर मंदिर को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार के लिए चुना गया।
• यह तमिलनाडु में स्थित तंजावुर जिले के थुक्काची में स्थित है। यह मंदिर भगवान दक्षिणामूर्ति (भगवान शिव) को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण राजा विक्रम चोल और कुलोथुंगा चोल ने करवाया था।
हाल ही श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (मसूरी) में शुरू हुआ।
RBI ने अपने इनोवेशन हब के माध्यम से MuleHunter.AI टूल लॉन्च किया है।
यह AI टूल मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों में शामिल म्यूल बैंक खातों को ढूँढने और उन्हें चिन्हित करने के लिए तैयार किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2024
• जारीकर्ता:- विश्व बैंक
• रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देशों ने विदेशी ऋण की डेब्ट सर्विसिंग (Debt Servicing) के लिए रिकॉर्ड 1.4 ट्रिलियन डॉलर व्यय किए और वर्ष 2023 में उनकी ब्याज लागत 20 वर्ष के उच्चतम स्तर पर थी।
भारत रूस के उन्नत वोरोनेझ रडार सिस्टम को भारत में लाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
यह रूस की अल्माज-आंतेय कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एक अत्याधुनिक और लंबी दूरी का अर्ली वॉर्निंग रडार है।
उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए नोटिस
• हाल ही विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को हटाने के लिए अनुच्छेद 67(बी) के तहत नोटिस प्रस्तुत किया।
• भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 में देश के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल वर्णित है।
• संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) में यह प्रावधान है कि राज्यसभा से प्रस्ताव पारित करके उन्हें पद से हटाया भी जा सकता है।
• इसके लिए आवश्यक है कि यह प्रस्ताव राज्यसभा से बहुमत से पारित हो और लोकसभा से भी इस पर मंजूरी ली जाए।
• उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने से पहले आवश्यक है कि इसके संबंध में कम से कम 14 दिन पहले प्रस्ताव पेश किए जाने का नोटिस दिया जाए।
• संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) में यह प्रावधान है कि राज्यसभा से प्रस्ताव पारित करके उन्हें पद से हटाया भी जा सकता है।
• इसके लिए आवश्यक है कि यह प्रस्ताव राज्यसभा से बहुमत से पारित हो और लोकसभा से भी इस पर मंजूरी ली जाए।
• उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने से पहले आवश्यक है कि इसके संबंध में कम से कम 14 दिन पहले प्रस्ताव पेश किए जाने का नोटिस दिया जाए।
हाल ही एक नए शोध में पता चला है कि त्रिपुरा की पारंपरिक किण्वित बांस की किस्म 'मेली-एमिली' की कोंपल (बैम्बू शूट) से प्राप्त अर्क में मोटापा-रोधी प्रभाव होता है।
हाल ही पायल कपाड़िया गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय बनीं है। उन्हें गोल्डन ग्लोब में बेस्ट डायरेक्टर श्रेणी में नॉमिनेट किया गया, पायल की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को 82वें गोल्डन ग्लोब में दो नॉमिनेशन मिले हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आयोजित आगामी महाकुंभ 2025 और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए अगले 6 माह के लिए ‘आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम’ लागू कर दिया है। इसके तहत राज्य सरकार के सभी विभागों, निगमों एवं प्राधिकरणों में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 माह की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।
एजएक्सटेंड
• इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने एजएक्सटेंड नामक एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया है, जिसे ऐसे अणुओं की खोज के लिए डिजाइन किया गया है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
भारत में वैज्ञानिकों ने गंभीर हीमोफीलिया ए के उपचार के लिए लेंटिवायरल वेक्टर का उपयोग करते हुए पहली बार मानव जीन थेरेपी को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। इस अध्ययन के परिणाम न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित किए गए हैं।
ज़ोरावर
• भारतीय सेना के लिए स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर का लद्दाख में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में परीक्षण चल रहा है।
• इसका नाम एक सैन्य जनरल जोरावर सिंह कहलूरिया के नाम पर रखा गया है।
• इसे DRDO की इकाई लड़ाकू वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) द्वारा लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
व्हीबॉक्स ईटीएस इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 के अनुसार भारतीय स्नातकों के बीच रोजगार योग्यता बढ़कर 54.81% हो गई।
हाल ही माधव गाडगिल को चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।
यह पश्चिमी घाट में उनके मौलिक कार्य के लिए दिया गया है।
SAVE WATER
0 Comments