आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 11 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 10 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


10-12 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास-2024 का 20वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (CFMC) तथा समन्वय प्लेटफॉर्म (संयुक्त साइबर अपराध जांच सुविधा प्रणाली) का शुभारंभ किया।

भारत के प्राचीन खेल योगासन को जापान के आइची-नागोया में 2026 में होने वाले एशियाई खेलों में प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया है।

यूएस ओपन 2024 
• पुरुष विजेता:- जैनिक सिनर (इटली)
• महिला विजेता:- आर्यना सबालेंका (बेलारूस)

भारत-यूएई 
• हाल ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने परमाणु ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करने वाले 5 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
• इन समझौतों में भारत और यूएई के बीच असैन्य परमाणु सहयोग के लिए एक समझौता भी शामिल हैं।
• भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) और अमीरात परमाणु ऊर्जा कंपनी (ENEC) के बीच यह समझौता किया गया है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY)
• शुरू:- 12 सितंबर, 2019
• यह योजना देश में सभी भूमि-धारक छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह स्वैच्छिक और अंशदायी वृद्धावस्था पेंशन योजना पात्र किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये की निश्चित मासिक पेंशन प्रदान करती है। 
• 18 से 40 वर्ष की आयु के लोग 60 वर्ष की आयु तक 55 रुपये से 200 रुपये प्रति माह का योगदान करते हैं। 
• जीवन बीमा निगम (LIC) इस फंड का प्रबंधन करता है

हाल ही भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने रसद कौशल (Logistics Skill) को बढ़ावा देने के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

PAIR कार्यक्रम लॉन्च
• केंद्र सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भागीदारी के लिए त्वरित इनोवेशन और अनुसंधान (PAIR) कार्यक्रम शुरू कर रही है। 
• PAIR के माध्यम से ANRF (अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन) शीर्ष स्तरीय अनुसंधान संस्थानों को उन संस्थानों से जोड़ेगा जहां अनुसंधान क्षमता सीमित है, जिससे एक सहयोगी मेंटरशिप वातावरण का निर्माण होगा।
• एक हब एंड स्पोक ढांचा बनाया जाएगा जो इन संस्थानों को व्यवस्थित रूप से अपनी अनुसंधान उत्कृष्टता बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। 
• इसके अतिरिक्त, ANRF अनुसंधान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति के लिए मिशन (MAHA) शुरू करेगा।
• अनुसंधान के लिए प्राथमिक क्षेत्र:-
     इलेक्ट्रिक वाहन गतिशीलता
     उन्नत सामग्री।

दो पनडुब्बी रोधी युद्ध पोत लॉन्च 
• हाल ही कोचीन शिपयार्ड ने केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना के लिए दो 'एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट' (ASW SWC) का जलावतरण किया।
1. INS मालपे: माहे श्रेणी का चौथा पोत
2. INS मुल्की: माहे श्रेणी का पाँचवाँ पोत
• ये पोत माहे श्रेणी के ASW-SWC प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं‌।
इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार ने मेक इन इंडिया पहल के तहत 16 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटरक्राफ्ट (ASW-SWC) जहाजों के निर्माण के लिए शुरू किया है।

हाल ही सीरिया ने चौथी इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल चैंपियनशिप जीती है।

भारत 2024 में श्रीलंका पर्यटन के लिए शीर्ष स्रोत बना है।

आयुष्मान भारत 
• केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत में शामिल किया है।
• इसका लक्ष्य 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है।

राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम पोर्टल 
• हाल ही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (NFDP) पोर्टल का शुभारंभ किया।
• यह मूल्य श्रृंखला में मत्स्य उद्योग के श्रमिकों और उद्यमों को डिजिटल पहचान प्रदान करेगा।
• यह पहल प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना तहत है, जो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की एक उप-योजना है, जो मत्स्य श्रमिकों को संस्थागत ऋण, प्रदर्शन अनुदान और जलीय कृषि बीमा जैसे लाभों तक पहुँचने में सक्षम बनाती है।
• साथ ही मंत्री ने 200 करोड़ रुपये के बजट के साथ 100 तटीय गाँवों को जलवायु प्रतिरोधी तटीय मछुआरा गाँव के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।
• केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (ICAR-CMFRI) के मंडपम क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना समुद्री शैवाल खेती के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में की गई।
• समुद्री और मीठे पानी की दोनों प्रजातियों के लिए न्यूक्लियस ब्रीडिंग सेंटर (NBC) की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य आनुवंशिक सुधारों के माध्यम से बीज की गुणवत्ता को बढ़ाना है। 
हैदराबाद, मुंबई और कोच्चि में मत्स्य पालन स्टार्ट-अप, सहकारी समितियों और FPO के लिए तीन इनक्यूबेशन सेंटर भी अधिसूचित किए गए।
5 एकीकृत एक्वा पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

मिशन मौसम
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले दो वर्षों के लिए ₹2,000 करोड़ की लागत के साथ 'मिशन मौसम' को मंजूरी दी। 
• कार्यान्वयन:- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय।
•  उद्देश्य:- वायुमंडलीय विज्ञान में अनुसंधान और विकास को बढ़ाना और मौसम पूर्वानुमान और प्रबंधन में सुधार करना।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया।
थीम:- शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर।

हाल ही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
• शुरू:- 25 दिसंबर 2000 
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण को मंजूरी दी।
• अवधि:- 2024-29
• कुल लागत:- ₹70,125 करोड़
• ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लागू।
• लक्ष्य 25,000 असंबद्ध गांवों को जोड़ने के लिए 62,500 किमी सड़कों का निर्माण और उन्नयन करना।

पीएम-ई-बस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र योजना
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹3,435.33 करोड़ के परिव्यय के साथ सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों (PTA) द्वारा ई-बसों की खरीद और संचालन के लिए "पीएम-ई-बस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (PSM) योजना" को स्वीकृति दी है।
• इसके तहत 38,000 से अधिक ई-बसों की तैनाती होगी।
• इस पहल का उद्देश्य निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन देकर ई-बसों को अपनाने में सहूलियत प्रदान करना है।

PM E-DRIVE योजना
• हाल ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में बिजली आधारित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (PM E-DRIVE) योजना' के कार्यान्वयन के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
• इस योजना के लिए 2 वर्षों की अवधि में ₹10,900 करोड़ का परिव्यय किया जाएगा।

17वें पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कुल 29 पदक (7+9+13) जीते।

हाल ही भारत मंडपम, नई दिल्ली में दूसरे Asia Pacific Ministerial Conference on Civil Aviation का आयोजन  किया गया। 
इसका सह-आयोजन International Civil Aviation Organization (ICAO) और भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किया गया। 

हाल ही शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कुंबरल में Myristica स्वैम्प वन की खोज की।
इन दलदलों को उनकी 140 मिलियन वर्ष पुरानी प्राचीन उत्पत्ति के कारण जीवित जीवाश्म कहा जाता है।

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा में सुधार और ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर बंगाल में एक हेलमेट कैमरा प्रणाली शुरू की।

हाल ही नेपाल पूर्ण सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला 101वां देश बन गया है।

मिकानिया माइक्रांथा
• एक प्रकार का खरपतवार
• हाल ही भद्रा टाइगर रिजर्व में तेजी से फैल रहा है।

हाल ही नवगठित 'अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन' (ANRF) की शासी परिषद की प्रथम बैठक के दौरान प्रारंभिक चरण के अनुसंधान में संलग्न विश्वविद्यालयों के लिए हब और स्पोक मोड को शुरू करने का निर्णय लिया गया।

हाल ही राजेश वर्मा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में ‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ (CAQM) के नये पूर्णकालिक अध्यक्ष बने है।
 
हाल ही नई दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

हाल ही इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में "ग्रीनिंग स्टील: पाथवे टू सस्टेनेबिलिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान किस रिपोर्ट का अनावरण किया ? - भारत में इस्पात क्षेत्र को हरित बनाना: रोडमैप और कार्ययोजना।

हाल ही नीति आयोग ने 'भविष्य में संभावित महामारी की तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया - कार्रवाई के लिए एक रूपरेखा' (Future Pandemic Preparedness and Emergency Response —A Framework for Action) शीर्षक से एक विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट जारी की।

हाल ही मित्र देशों के बीच अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'तरंग शक्ति' के हिस्से के रूप में, भारतीय वायु सेना ने जोधपुर में 'एयर डोमेन अवेयरनेस' पर एक बहुराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments