आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 8 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 7 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2024


7-9 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

अग्नि 4
• हाल ही ओडिशा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज में डीआरडीओ द्वारा विकसित मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 4 का परीक्षण किया गया। 

हाल ही नई दिल्ली में भारत और मालदीव के बीच 5वीं रक्षा सहयोग वार्ता आयोजित की गयी।

हाल ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने खेल उत्सव 2024 का आयोजन किया।

हाल ही राजस्थान सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण अनिवार्य किया।

हाल ही 7 सितंबर 2024 को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु नील गगन दिवस (स्वच्छ वायु दिवस) मनाया गया।
• राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस वर्ष के आयोजन की मेजबानी की।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2024 
• केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदान किए।
• श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) 
1.सूरत  2.जबलपुर 3.आगरा 
• श्रेणी-2 (3 से 10 लाख जनसंख्या) 
1.फिरोजाबाद 2.अमरावती 3.झांसी

हाल ही इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

अब्देलमदजीद तेब्बौने फिर से अल्जीरिया के राष्ट्रपति बने है।

तुहिन कांत पांडे नए वित्त सचिव बने है।

अरुण गोयल को क्रोएशिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

अदाणी समूह और इजरायल का टावर सेमीकंडक्टर महाराष्ट्र में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएंगे।

हाल ही नई दिल्ली में पहला अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव आयोजित किया गया।

विजननेक्स्ट वेब पोर्टल
• हाल ही केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने भारत को वैश्विक फैशन नेता बनाने के लिए विजननेक्स्ट वेब पोर्टल लॉन्च किया। 
यह पोर्टल रीयल-टाइम, भारत-विशिष्ट फैशन ट्रेंड अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जिससे विदेशी पूर्वानुमान एजेंसियों पर निर्भरता कम होती है।
• इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया। 
• इस अवसर पर भारत-विशिष्ट फैशन ट्रेंड बुक ‘परिधि 24×25’ का भी अनावरण किया गया। 
• विजननेक्स्ट पोर्टल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) द्वारा विकसित किया गया था। 

गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र
• हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर के कैंपियरगंज रेंज में एशियाई किंग गिद्धों के लिए भारत के पहले संरक्षण और प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया गया। 
• जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र का लक्ष्य 2007 से प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ की लाल सूची में सूचीबद्ध इस गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति की आबादी को बढ़ावा देना है। 

BPaLM आहार
• हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (MDR-टीबी) के इलाज के लिए BPaLM आहार शुरू किया है। 
• इस आहार में चार दवाएं: बेडाक्विलिन, प्रीटोमैनिड, लाइनज़ोलिड और वैकल्पिक रूप से मोक्सीफ्लोक्सासिन शामिल हैं। 
• यह केवल 6 महीने की छोटी अवधि वाला एक संपूर्ण मौखिक उपचार है।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत बहु-औषधि प्रतिरोधी तपेदिक (MDR-TB) के लिए किस नई पद्धति को मंजूरी दी? - BPALM पद्धति।

हाल ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की बैठक के दौरान जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत को जारी किया।

बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र
• यह यूएई में स्थित अरब दुनिया का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

हाल ही अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान भारत और यूएई के मध्य बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालन और रखरखाव से जुड़े असैन्य परमाणु सहयोग समझौते सहित कुल 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गए।

हाल ही फिल्म निर्माता और पर्यावरण संरक्षणवादी माइक पांडे को जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया‌।

ग्लोबा टायर्नाएंसिस और ग्लोबा जानकिया
• हाल ही मेघालय के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज क्षेत्र में अदरक की दो नई प्रजातियाँ, ग्लोबा टायर्नाएंसिस और ग्लोबा जानकिया खोजी गई हैं। 
• इन्हें "डांसिंग गर्ल्स" भी कहा जाता है।

हाल ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने प्रसिद्ध नादस्वरम वादक शेषमपट्टी शिवालिंगम को संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments