हाल ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जेवर में एक सेमीकंडक्टर हब स्थापित करना है।
दुनिया का पहला लकड़ी का सैटेलाइट
• हाल ही जापान ने सतत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एक नया कदम उठाते हुए लिग्नोसेट नामक लकड़ी के सैटेलाइट को लॉन्च किया।
• यह सैटेलाइट क्योटो विश्वविद्यालय और सुमितोमो फॉरेस्ट्री द्वारा विकसित किया गया है
उद्देश्य:- अंतरिक्ष में लकड़ी की संभावनाओं का परीक्षण करना है, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष निवास और संरचनाओं में लकड़ी का उपयोग किया जा सके।
• सैटेलाइट को स्पेसएक्स मिशन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक भेजा गया, जहाँ यह पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर छह महीने तक परिक्रमा करेगा।
• लिग्नोसेट को जापानी मैगनोलिया की होनोकी लकड़ी से बनाया गया है।
• लिग्नोसेट को जापानी मैगनोलिया की होनोकी लकड़ी से बनाया गया है।
हाल ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीपम 2.0 योजना का शुभारंभ किया।
स्विटजरलैंड में 1 जनवरी 2025 से बुर्का पर प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा।
चीता परियोजना के लिए संयुक्त पैनल बनाया
• मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से निकलकर चीतों के राजस्थान में पहुँचने की घटनाओं के जवाब में, दोनों राज्यों के बीच एक संयुक्त कॉरिडोर प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।
• मुख्य उद्देश्य:- चीतों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना, उनके लिए उपयुक्त आवासों का विकास करना और भविष्य में उन्हें कुनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य से पुनर्वासित करना है।
पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना
• हाल ही 6 नवंबर, 2024 को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र की पीएम-विद्यारक्ष्मी योजना को मंजूरी दी।
उद्देश्य:- मेधावी विद्यार्थियों को बिना किसी जमानत, बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण उपलब्ध करना है ताकि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
ऋण कवरेज:- शीर्ष 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए पूर्ण ट्यूशन फीस और अन्य पाठ्यक्रम-संबंधी खर्च।
परिव्यय:- 2024-25 से 2030-31 तक ₹3,600 करोड़ आवंटित।
ब्याज अनुदान:- 8 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए ऋण स्थगन अवधि के दौरान 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 3% ब्याज अनुदान।
क्रेडिट गारंटी:- चूक की स्थिति में 7.5 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 75% ऋण गारंटी।
इससे प्रतिवर्ष 22 लाख से अधिक छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा।
ऋण कवरेज:- शीर्ष 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए पूर्ण ट्यूशन फीस और अन्य पाठ्यक्रम-संबंधी खर्च।
परिव्यय:- 2024-25 से 2030-31 तक ₹3,600 करोड़ आवंटित।
ब्याज अनुदान:- 8 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए ऋण स्थगन अवधि के दौरान 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 3% ब्याज अनुदान।
क्रेडिट गारंटी:- चूक की स्थिति में 7.5 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 75% ऋण गारंटी।
इससे प्रतिवर्ष 22 लाख से अधिक छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा।
दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने हाल ही में भारत और चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम (TTOS) की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य वीज़ा प्राप्त करना तेज़ और आसान बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देना है।
बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल अजयबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा।
ज़िमसैट-2
• हाल ही ज़िम्बाब्वे ने रूस के वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम से अपना दूसरा उपग्रह, ज़िमसैट-2, लॉन्च किया है।
• ज़िमसैट-2, एक निम्न पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे ज़िम्बाब्वे की राष्ट्रीय भू-स्थानिक और अंतरिक्ष एजेंसी (ZINGSA) और रूस की साउथवेस्ट स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच एक संयुक्त प्रयास के तहत सोयुज-2.1 अंतरिक्ष यान के माध्यम से लॉन्च किया गया।
हाल ही लद्दाख में चौथे एलजी कप हॉर्स पोलो-2024 टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने उत्तराखंड में शहरी बुनियादी ढांचे और जलवायु लचीलापन बढ़ाने के लिए उत्तराखंड जीवंतता सुधार परियोजना के तहत $200 मिलियन का ऋण स्वीकृत किया है।
हाल ही भारत ने पूर्वी सीमा पर सैन्य तैयारी को सशक्त बनाने के लिए पूर्वी प्रहार नामक एक त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
हाल ही अनिल प्रधान को ग्रामीण विकास में योगदान के लिए रोहिणी नायर पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।
विश्व सौर रिपोर्ट
• हाल ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 7वीं सभा में विश्व सौर रिपोर्ट श्रृंखला का तीसरा संस्करण लॉन्च किया गया, जिसमें सतत ऊर्जा की वैश्विक परिवर्तन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है।
• इस वर्ष की रिपोर्ट श्रृंखला में चार रिपोर्ट्स शामिल हैं:-
वर्ल्ड सोलर मार्केट रिपोर्ट, वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी रिपोर्ट, और अफ्रीकी देशों के लिए ग्रीन हाइड्रोजन रेडीनेस असेसमेंट।
हुरुन इंडिया परोपकारी लिस्ट के अनुसार शिव नाडर देश के सबसे बड़े दानवीर है।
QS एशिया रैंकिंग्स 2025
• क्वाक्क्वारेली साइमंड्स (QS) द्वारा जारी।
• इस रैंकिंग में 984 एशियाई संस्थानों में से 161 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें से छह टॉप 100 में शामिल है।
1. IIT दिल्ली – रैंक 44 2. IIT बॉम्बे – रैंक 48
युवाओं के मानसिक कल्याण की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों (किशोर) के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से कानून निर्माण की घोषणा की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार समुद्र में भारतीय नौसेना के पोतों का दौरा किया और स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर सवार हुईं।
हाल ही बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
हाल ही भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने विशाखापट्टनम के बाहरी इलाके में स्थित छोटे गांव चिनना गादिली में पीवी सिंधु सेंटर फॉर बैडमिंटन एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस की आधारशिला रखी।
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाज़ार 2024 की तीसरी तिमाही में इकाई मात्रा के हिसाब से विश्व में दूसरा और मूल्य के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा बाज़ार बन गया है।
हाल ही सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज (ISEC) संस्थान में बेंगलुरु की पहली डिजिटल जनसंख्या घड़ी स्थापित की गई।
उद्देश्य:- कर्नाटक और पूरे देश के जनसंख्या आंकड़े रियल-टाइम में प्रदर्शित करना।
भारत ब्रांड योजना 2.0
• प्रथम चरण वर्ष 2023 में शुरू।
• हाल ही केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत ब्रांड योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
• इस योजना में सरकार द्वारा भारत ब्रांड लेबल के अंतर्गत मध्यम वर्ग को रियायती मूल्य पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
• इस योजना में सरकार द्वारा भारत ब्रांड लेबल के अंतर्गत मध्यम वर्ग को रियायती मूल्य पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के दौरान अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चलो इंडिया अभियान की शुरुआत की।
हाल ही अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में आर्किड की एक नई दुर्लभ प्रजाति खोजी गई।
नामकरण:- गैस्ट्रोडिया लोहितेंसिस।
हाल ही जीव वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में जलपिस्सू (Waterflea) की एक नई प्रजाति की खोज की है।
नामकरण:- ब्रायोस्पिलस भरतिकस।
हाल ही असम के दारंगा में भारत-भूटान सीमा पर पहले इंटीग्रेटेड यानी एकीकृत चेक पोस्ट की शुरुआत हुई।
वाहन लाइसेंस व्यवस्था पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय
• सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, हल्के मोटर वाहन (LMV) श्रेणी के लाइसेंस धारक मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत अतिरिक्त प्राधिकरण की आवश्यकता के बिना ही 7,500 किग्रा. से कम वजन वाले परिवहन वाहन चला सकता है।
• यह निर्णय मुकुंद देवांगन बनाम ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मामले में दिया गया है।
TOI-6651b
• हाल ही भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) अहमदाबाद के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह ‘TOI-6651b’ की खोज की है।
• यह पृथ्वी से पाँच गुना बड़ा एवं 60 गुना भारी है जो उप-शनि वर्ग का एक ग्रह है।
• इसकी खोज ‘PRL एडवांस्ड रेडियल वेलोसिटी अबू स्काई सर्च-2’ (PARAS-2) का उपयोग करके की गई है।
PARAS-2 राजस्थान के माउंट आबू में PRL के 2.5 मीटर दूरबीन पर लगा एक उच्च-स्तरीय स्पेक्ट्रोस्कोप है।
• यह पृथ्वी से पाँच गुना बड़ा एवं 60 गुना भारी है जो उप-शनि वर्ग का एक ग्रह है।
• इसकी खोज ‘PRL एडवांस्ड रेडियल वेलोसिटी अबू स्काई सर्च-2’ (PARAS-2) का उपयोग करके की गई है।
PARAS-2 राजस्थान के माउंट आबू में PRL के 2.5 मीटर दूरबीन पर लगा एक उच्च-स्तरीय स्पेक्ट्रोस्कोप है।
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव
• इस चुनाव में भारतीय मूल के 6 कैंडिडेट चुनाव जीते हैं।
ये सभी डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव जीते हैं।
• इसके अलावा अमिश शाह एरिजोना कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट 1 के पहले चरण के परिणाम जारी होने के बाद डेविड श्वेइकर्ट से आगे चल रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
• हाल ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का अगला (47वां) राष्ट्रपति चुना गया जबकि जेड वेंस को उपराष्ट्रपति चुना गया।
• डोनाल्ड ट्रम्प पहले 45वें और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं।
• डोनाल्ड ट्रम्प पहले कार्यकाल के बाद हार गए और अब वापस चुनाव जीते हैं।
• रिपब्लिकन पार्टी का राजनीतिक प्रतीक हाथी और डेमोक्रेटिक पार्टी का राजनीतिक प्रतीक गधा माना जाता है, हालाँकि, ये इनके चुनाव चिह्न नहीं हैं।
रिपब्लिकन पार्टी को ग्रैंड ओल्ड पार्टी (GOP) भी कहते हैं।
• रिपब्लिकन पार्टी का राजनीतिक प्रतीक हाथी और डेमोक्रेटिक पार्टी का राजनीतिक प्रतीक गधा माना जाता है, हालाँकि, ये इनके चुनाव चिह्न नहीं हैं।
रिपब्लिकन पार्टी को ग्रैंड ओल्ड पार्टी (GOP) भी कहते हैं।
कार्यकाल:- 4 वर्ष
चुनाव प्रणाली:- निर्वाचक मंडल के माध्यम से अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली
• कोई भी व्यक्ति 2 बार से अधिक बार अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता।
चुनाव प्रणाली:- निर्वाचक मंडल के माध्यम से अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली
• कोई भी व्यक्ति 2 बार से अधिक बार अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता।
सागरमाला परिक्रमा
• 29 अक्तूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘सागरमाला परिक्रमा’ यात्रा का शुभारंभ किया था।
• हाल ही इस पहल के तहत सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा निर्मित एक ‘ऑटोनॉमस सरफेस वेसल (ASV)’ ने बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के मुंबई से थूथुकुडी तक 1,500 किमी. की यात्रा पूरी की है।
• ASV एक प्रकार के मानव रहित पोत हैं जो स्वायत्त संचालन में सक्षम होते हैं।
तीसरा ऑस्ट्राहिंद संयुक्त सैन्य अभ्यास
• भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच।
• पुणे (महाराष्ट्र) में शुरू।
गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-2027
• हाल ही गुजरात सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
हाल ही CDS जनरल अनिल चौहान ने नई दिल्ली में दूसरे भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन किया।
हाल ही में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) ने अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया
स्थापना:- वर्ष 1975
स्थापना:- वर्ष 1975
SAVE WATER
0 Comments