आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 5 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 4 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


4-6 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास
• हाल ही पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 'अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) 2024' पारित किया है।
• इस विधेयक में बलात्कार के दोषी व्यक्तियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है, यदि उनके कृत्यों के परिणामस्वरूप पीड़िता की मृत्यु हो जाती है या वह अचेत अवस्था में चली जाती है।
• इसी के साथ, पश्चिम बंगाल बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से निपटने वाले केंद्रीय कानूनों में संशोधन करने वाला पहला राज्य बना है।

हाल ही भारत और यूनेस्को ने पेरिस में 2024 के मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन का सह-आयोजन किया।

23वां विधि आयोग 
• गठन:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 
• अवधि:- 2024 से 2027
• इस आयोग में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष, चार सदस्य और अतिरिक्त पदेन और अंशकालिक सदस्य शामिल होंगे। 
• प्राथमिक कार्य:- भारतीय कानूनी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कानूनी सुधारों की समीक्षा करना और सुझाव देना है।
• सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश विधि आयोग के अध्यक्ष और सदस्य होंगे। 

हाल ही जयपुर की निशानेबाज अनुया प्रसाद ने जर्मनी के हनोवर में दूसरी विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वैदिक-3डी संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की।

शिक्षक दिवस:- 5 सितंबर
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती।

27वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
• आयोजन:- मुंबई (महाराष्ट्र)
• उद्धाटन:- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।
• थीम:- विकसित भारत: सुरक्षित और टिकाऊ ई-सेवा प्रतिपादन।

हाल ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वर्ण) मिला। 

वाराणसी में वर्ष 2023 में शुरू की गई लैब मित्र पहल को हाल ही राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हाल ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को पुरुष क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

शरत कमल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) फाउंडेशन के पहले भारतीय राजदूत बने हैं।

हाल ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ब्लॉकचेन-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रदान करने के लिए विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक लॉन्च किया।

हाल ही भारत और सिंगापुर के बीच सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में  एक समझौता किया गया है।

अपर्णा यादव:- यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष।

जल संचय जन भागीदारी पहल
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में 'जल संचय जन भागीदारी' पहल की शुरुआत की। 
• उद्देश्य:- जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को सुदृढ़ करना।
• यह पहल 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' अभियान के अनुरूप है।

पेरिस पैरालंपिक्स 2024
• कपिल परमार (मध्यप्रदेश) ने जूडो में देश को पहला पदक दिलाया है। (कांस्य पदक)
• नितिश कुमार ने पुरुष एकल बैडमिंटन SL3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
• सचिन सरजेराव ने पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
• तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता है।
• दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 दौड़ में कांस्य पदक जीता। 

हाल ही केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिलांग (मेघालय) में पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।

भारत और यूएई:- लेखापरीक्षा सहयोग।
हाल ही भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने यूएई के लेखा देयता प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

हाल ही भारतीय तटरक्षक बल ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक में भाग लिया।

हाल ही तीनों सशस्त्र बलों के एकीकरण और एकीकृत थिएटर कमांड पर चर्चा के लिए लखनऊ में पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया।

32वां वरुण नौसैनिक अभ्यास
• भारत-फ्रांस के बीच भूमध्य सागर में आयोजित।

गिद्ध गणना 2024 परियोजना 
• WWF-इंडिया द्वारा शुरू।

हाल ही विश्व बैंक ने "इंडिया डेवलपमेंट अपडेट: इंडियाज़ ट्रेड अपॉर्चुनिटीज़ इन अ चेंजिंग ग्लोबल कॉन्टेक्स्ट" रिपोर्ट जारी की।

हाल ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शून्य काल शुरू करके एक नई विधायी प्रथा की शुरुआत की है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लातूर जिले के उदगीर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की मूर्ति की स्थापना की।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसे राष्ट्रीय राजधानी में संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या वैधानिक निकाय के गठन और सदस्य नियुक्त करने की शक्ति प्रदान की? - उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना।

हाल ही नई दिल्ली में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

कोन्याक जनजाति:- नागालैंड 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments