आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 20 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 19 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2024


19-21 नवंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही के. संजय मूर्ति भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) बने है।
उन्होंने गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया।

मैग्नस कार्लसन ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज़ खिताब जीता है।

ओडिशा ने 14वीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा महिला क्रिकेट संचालन के लिए मेंटर नियुक्त किया गया है।

लक्ज़मबर्ग में जीटी ओपन 2024 में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारत NCX 2024
• हाल ही भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2024 का आयोजन किया गया
• इसका आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने किया।

वन डे वन जीनोम पहल
• जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (BRIC) ने भारत की सूक्ष्मजीव संपदा को मानचित्रित और उजागर करने के लिए वन डे वन जीनोम पहल शुरू की है।
घोषणा:- भारत के G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने की।
उद्देश्य:- भारत के पर्यावरण, कृषि, और मानव स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जीवाणुओं की अलग-अलग प्रजातियों के महत्व को उजागर करना।

ब्राजील ने रियो डी जनेरियो में आयोजित वार्षिक G20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में औपचारिक रूप से दक्षिण अफ्रीका को G20 की अध्यक्षता सौंपी। 
यह पहली बार है जब किसी अफ्रीकी राष्ट्र को G20 का नेतृत्व सौंपा गया है।

इंदिरा गांधी पुरस्कार 2023
• शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए
• विश्व प्रसिद्ध पियानोवादक और कंडक्टर डैनियल बारेनबोइम और फिलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता अली अबू अव्वाद को 19 नवंबर 2024 को प्रदान किया गया।

भारत 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगा

नागालैंड के 25वें हॉर्नबिल महोत्सव के लिए जापान को आधिकारिक साझेदार देश के रूप में घोषित किया गया है, साथ ही पहले से घोषित वेल्स भी इस महोत्सव में भाग लेगा।

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) मंच की वार्षिक बैठक नवंबर 2024 में पेरू में आयोजित की गई।

निम्नलिखित में से किसने शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक-2023 के ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया ? - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार केरल एवं तेलंगाना के पोल्ट्री में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) जीन प्रोफाइल की रिपोर्ट तैयार की है।

रियाद शिखर सम्मेलन 2024
• हाल ही सऊदी अरब द्वारा फिलिस्तीन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अरब और इस्लामिक देशों के नेताओं का एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

भारत-जापान यूनिकॉर्न मस्तूल समझौता
• हाल ही भारत एवं जापान के बीच नौसेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

GSAT-N2 सैटेलाइट (जीसैट-20)
• हाल ही एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स कंपनी के ‘फाल्कन 9’ रॉकेट ने 19 नवंबर, 2024 को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से इसरो के भारी संचार उपग्रह GSAT-N2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
• इसे GSAT-20 भी कहा जाता है।
निर्माण:- इसरो के सैटेलाइट सेंटर तथा लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर द्वारा विकसित।
उद्देश्य:- भारत के दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट सहित महत्वपूर्ण संचार सेवाएं प्रदान करना
जीवन काल:- 14 वर्ष
वजन:- 4,700 किलोग्राम
यह पहला अवसर है जब इसरो द्वारा निर्मित कोई सैटेलाइट स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किया गया है।

बम चक्रवात:- संयुक्त राज्य अमेरिका।

हाल ही कोल इंडिया लिमिटेड को लंदन में ग्रीन वर्ल्ड अवार्ड्स 2024 से सम्मानित किया गया

हाल ही भारतीय सेना में दक्षिणी कमान की कोणार्क कोर द्वारा अहमदाबाद और पोरबंदर में बहु संस्था आपदा राहत अभ्यास 'संयुक्त विमोचन 2024 का आयोजन किया गया।

हाल ही केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा, नई दिल्ली में वैश्विक मृदा सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया।

करीबा झील
• भीषण सूखे के कारण विशाल करीबा झील का जलस्तर रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गया है
• यह आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील और जलाशय है
• यह जाम्बिया और जिम्बाब्वे की सीमा पर स्थित है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पहली बार ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के लाभार्थियों को स्व-सर्वेक्षण की अनुमति दे रहा है। 

हाल ही भारत ने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक 
• हाल ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने नैफिथ्रोमाइसिन नामक पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा लॉन्च की।
• इसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक इकाई जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) के सहयोग से विकसित किया गया है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्कल केशरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
साथ ही उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती ने अपना OTT प्लेटफॉर्म WAVES लॉन्च किया है।

क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स (CCPI) 2025
• जर्मनवाच, न्यू क्लाइमेट इंस्टिट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा जारी।
• CCPI 63 देशों और यूरोपीय संघ (EU) का आकलन करता है, जो मिलकर वैश्विक उत्सर्जन के 90% के लिए जिम्मेदार हैं।
• भारत की रैंक:- 10

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू को सिलोफर पंचामृत कलश उपहार में दिया, जो कोल्हापुर की पारंपरिक धातु शिल्पकला का एक शानदार उदाहरण है।

21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत ने कुछ पहलों की शुरुआत की है।
डाटा-संचालित नीति निर्माण के लिए 5वीं समुद्री मत्स्य जनगणना
शार्क संरक्षण के लिए शार्क पर राष्ट्रीय कार्य योजना
भारत की थीम:-भारत का नीला परिवर्तन
भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि राष्ट्र है। भारत झींगा का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments