आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 29 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 28 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


28-31 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स 

वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट (WJP) रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2023 के अनुसार, भारत 142 देशों में से 79वें स्थान पर है
डेनमार्क WJP इंडेक्स में शीर्ष स्थान पर है, जबकि वेनेज़ुएला सबसे निचले पायदान पर है।

हाल ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा नई दिल्ली में वीर शहीदों के सम्मान में 'डिजिटल मेमोरियल ऑफ वेलोर' का शुभारंभ किया गया।

28 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया

DiGi फ्रेमवर्क
• हाल ही अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलकर भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए DiGi फ्रेमवर्क (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इनिशिएटिव) लॉन्च किया है।
• यह पहल 5जी, AI, और स्मार्ट सिटी जैसी तकनीकी प्रगति पर केंद्रित है।
• उद्देश्य:- भारतीय निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर फाइनेंसिंग की सुविधाओं को आसान बनाना और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 सैन्य परिवहन विमान के निर्माण के लिए टाटा विमान परिसर का संयुक्त उद्घाटन किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार मिला है।

रोड्री (स्पेन, मैनचेस्टर सिटी) ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का बैलन डी’ओर खिताब जीता है।

ऐताना बॉनमती (स्पेन, बार्सिलोना) ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का बैलन डी’ओर खिताब जीता है।

उत्तर सागर के में बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ के नाम पर दुनिया का पहला हरित ऊर्जा द्वीप बनाया जा रहा है।

हाल ही फिजी गणराज्य ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, "ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी" से गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को सम्मानित किया है।

हाल ही निजता के अधिकार मामले में अहम याचिकाकर्ता न्यायमूर्ति के.एस. पुट्टस्वामी का निधन हो गया।

शेख नईम कासिम हिजबुल्लाह के नए प्रमुख बने है।

सुमति धर्मवर्धने ICC भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के नए अध्यक्ष बने है।

लाहौर एक बार फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावन)
• वैज्ञानिक नाम:- अर्देओटिस नाइग्रिसेप्स।
• हाल ही राजस्थान के जैसलमेर में सुदासरी प्रजनन केंद्र में पहली बार कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से ग्रेट इंडियन बस्टर्ड का जन्म हुआ।
• भारत इस पद्धति के माध्यम से ग्रेट इंडियन बस्टर्ड का सफलतापूर्वक प्रजनन करने वाला दुनिया का पहला देश है।

डिस्लेक्सिया के बारे में जागरूक करने के लिए राष्ट्रपति भवन, संसद, इंडिया गेट और अन्य सरकारी कार्यालयों को लाल रंग से रोशन किया गया है।

हाल ही में दीपक अग्रवाल को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई सुनहरी बिल्ली (कैटोपुमा टेम्मिन्की) का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य कैद किया गया है।

वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक 2024
• पहली बार जारी किया गया है। 
• जारीकर्ता: इजराइल के नेगेव स्थित बेन-गुरियन विश्वविद्यालय के गोल्डमैन सोनेनफेल्ड स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज और जैव विविधता डेटा पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संगठन BioDB.com द्वारा। 
• भारत 180 देशों में से 176वें स्थान पर है।
• भारत को किरिबाती (180), तुर्की (179), इराक (178) और माइक्रोनेशिया (177) के साथ पाँच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में रखा गया है।

वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एटलस
• 22 अक्टूबर, 2024 को कोलंबिया में आयोजित जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (Convention on Biological Diversity : CBD) के 16वें सम्मेलन (COP-16) में वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एटलस लॉन्च किया गया।
• विकासकर्ता:- ग्रुप ऑन अर्थ ऑब्जर्वेशन (GEO) 
• उद्देश्य:- पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक प्रणालियों को समझने और उनकी सुरक्षा करने के हमारे तरीके में बदलाव लाना।

हाल ही अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम ने ओमान में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप 2024 श्रीलंका की क्रिकेट टीम को हराकर जीत लिया।
SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments